साल 2022 सिनेमा के लिहाज से काफी शानदार बीत रहा है। बीते आठ महीनों में कई बड़ी फिल्में रिलीज हो चुकी हैं, जिसमें कुछ सुपरहिट रहीं तो कुछ फ्लॉप। लेकिन अभी रिलीज हो रही फिल्मों पर ब्रेक नहीं लगा है। इस हफ्ते सिनेप्रेमियों के लिए कई शानदार फिल्में रिलीज होने के लिए तैयार हैं, जो आपका पूरा हफ्ता मनोरंजन से भर देंगी। मजेदार बात यह है कि हर बार की तरह इस हफ्ते भी हिंदी के अलावा, तमिल, तेलुगू, कन्नड़ से लेकर गुजराती भाषा में कई बेहतरीन फिल्में रिलीज हो रही हैं। आइए आपको बिना देर किए उन फिल्मों के नाम बताते हैं।
साल 2022 बॉलीवुड के लिए बुरा बीत रहा है। अब तक हिंदी सिनेमा की कई बड़ी फिल्में फ्लॉप साबित हुईं, जिसमें आमिर खान की ‘लाल सिंह चड्ढा से लेकर अक्षय कुमार की ‘सम्राट पृथ्वीराज तक का नाम शामिल है। ऐसे में इस हफ्ते हिंदी सिनेमा में कोई बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हो रही। लेकिन सिनेप्रेमियों के लिए इस हफ्ते दो फिल्में जरूर आ रही हैं, जिसमें पहली ‘लव यू लोकतंत्र है, जिसमें रवि किशन और ईशा कोप्पिकर के साथ कई सितारे नजर आएंगे। वहीं, दूसरी फिल्म का नाम ‘कम ऑन यार है। ये दोनों फिल्में 2 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होंगी।
भारत में हॉलीवुड फिल्मों का अपना अलग क्रेज है और हॉलीवुड को पसंद करने वाले दर्शकों के लिए इस हफ्ते भी काफी कुछ है। इस हफ्ते सिनमाघरों में हॉलीवुड की तीन फिल्में रिलीज हो रही हैं, जिसमें ‘स्पाइडर मैन नो वे होम शामिल है। इस फिल्म को एक बार फिर कुछ नई चीजों को जोड़कर रिलीज किया जा रहा है। इसके अलावा, ‘बीस्ट और ‘ईटी द एक्स्ट्रा टेरेस्ट्रियल रिलीज हो रही है। यह फिल्में 2 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देंगी।
सितंबर महीने की शुरुआत के साथ तेलुगू सिनेमा में एक साथ कई बड़ी फिल्मों के बीच टक्कर होने वाली है। इस हफ्ते तेलुगू सिनेमाघरों में एक साथ सात फिल्में रिलीज हो रही हैं, जिसें ‘रंगा रंग वैभवंगा, ‘आकाश वीदुल्लो, ‘बालामेवदु, ‘डाय हार्ट फैन, ‘फस्र्ट डे फस्र्ट शो, ‘न वेंटा पदुथुन्ना चिन्नादेवदम्मा और ‘राम मोहन कंचुकमला का नाम शामिल है। ये तमाम फिल्में 2 सितंबर को रिलीज होंगी। बता दे कि ‘आकाश वीदुल्लो तेलुगू के साथ तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषा में भी रिलीज हो रही है।
साउथ इंडस्ट्री में जब तमिल भाषा की फिल्में रिलीज होती हैं तो धमाल मचा देती हैं। लेकिन इस हफ्ते तमिल सिनेमा में सिर्फ एक फिल्म रिलीज हो रही है, जो तेलुगू की डब होगी। इस फिल्म का नाम ‘आकाश वीदुल्लो है। यह फिल्म 2 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।




