ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: हादसों का छ: माह: भारी पड़ी नियमों की अनदेखी, 152 ने गंवाई जान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedUncategorized

हादसों का छ: माह: भारी पड़ी नियमों की अनदेखी, 152 ने गंवाई जान

By @dmin
Published: July 9, 2022
Share
हादसा: पेड़ से टकराकर दो टुकड़े हुई कार, तीन की मौत दो घायल
हादसा: राजधानी में डिवाइडर पर सो रहे लोगों को ट्रक ने कुचला, चार की मौत
SHARE

हादसों के लिहाज से संवेदनशील बना हुआ है दुर्ग जिला
भिलाई। दुर्ग जिले में सड़क हादसों पर अंकुश लगने का नाम नहीं ले रहा है। बीते छह महीने के भीतर जिले में सड़क हादसे के चलते 152 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। इस आंकड़े के आधार पर यह माना जा सकता है कि सड़क हादसों के लिहाज से दुर्ग जिला अभी भी संवेदनशील बना हुआ है। यह कहना गलत नहीं होगा कि यातायात नियमों की अनदेखी जनहित पर भारी पड़ रही है।

वाहन चलाने के दौरान जरा सी लापरवाही हादसे को अंजाम देकर परिवार को सदमा दे जाती है। पूरा परिवार जिंदगी भर समय से पहले अपनों से जुदा होने की टीस झेलने को मजबूर हो जाता है। वाहनों की गति पर नियंत्रण ना होने के कारण जिले में हर दूसरे दिन एक न एक की मौत हादसों में होती है। वहीं हजारों लोग रोजाना किसी न किसी वजह से हादसों का शिकार होकर दिव्यांग बन जिंदगी भर खुद को अपनी गलती के लिए कोसते रहते हैं। इसी साल जनवरी से जून तक 152 लोगों की सड़क हादसे में मौत हो चुकी है।

जिले में अनियंत्रित वाहन को रोकने या गति निर्धारित करने के लिए कोई व्यवस्था नहीं है। वाहन चालकों में भी यातायात नियमों के पालन को लेकर खास गंभीरता नजर नहीं आती। तड़के या फिर शाम होते ही वाहन चालक किसी ना किसी गाड़ी से टकराकर मौत को गले लगा लेते हैं। कहने के लिए चौक चौराहों पर पुलिस ने अवरोधक लगाए है। लेकिन वहां वाहनों की गति पर नजर रखने वाला कोई नहीं है। इसके अतिरिक्त यातायात नियमों की अनदेखी जैसे दुपहिया वाहन पर तीन सवारी, बिना हेलमेट दुपहिया वाहन चलाना, ओवरटेक करना सड़क हादसे का कारण बन रहा है। इस साल मात्र 6 माह में 587 दुर्घटना में 518 लोग घायल हुए है और 152 लोगों की जान चली गयी है।

तीन सवारी घूमने से परहेज नहीं
सड़कों पर दुपहिया वाहन चालक बिना हेलमेट पहने धड़ल्ले से आवाजाही कर रहे हैं। प्रमुख चौराहे हो या गलियां नशे की हालत में वाहन पर तीन या चार सवारियां बैठाकर घूमने से परहेज नहीं करते। पुलिस से बचने के लिए कई वाहन चालक हेलमेट लेकर जरूर चलते हैं, लेकिन यातायात पुलिस की तैनाती वाले चौक चौराहे के नजदीक पहुंचते ही हेलमेट को अपने सिर पर चढ़ा लेते हैं। आगे निकलने के बाद हेलमेट फिर से वाहन के हैंडल पर टंग जाता है।

बेपरवाह ड्राइविंग बन रहा जानलेवा
आंकड़ों के मुताबिक ज्यादा सड़क हादसे की वजह गलत और बेपरवाह ड्राइविंग होती है। फोरलेन सड़क पर चार जगहों में फ्लाईओवर निर्माण कार्य चालू रहने से हादसे का खतरा बना हुआ है। बावजूद इसके ओवर स्पीड, सिग्नल और साइन बोर्ड की अनदेखी, वाहन चलाते सेल फोन पर बात और नशा आदि के कारण शहर में सड़क हादसों में प्रतिवर्ष सैकड़ों लोगों की जान जाती है। इसमें ज्यादातर 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के लोग हादसों के शिकार होते हैं।

महापौर ने दिखाया दिव्यांग मतदाता जागरुकता ट्राइसाकिल रैली को हरी झण्डी
Gustakhi Maaf: बारिश अच्छी होगी नहीं तो…
शासन की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने राजीव युवा मितान की अहम भूमिका : विक्रम मंडावी
7 करोड़ से शहर की सड़को को गड्ढो से मिलेगी मुक्ति, समयसीमा में पूर्ण हो कार्यो का निराकरण : वोरा
विधायक देवेन्द्र की विश्वास यात्रा : भाजपा साधा निशाना, बोले- जनता का भरोसा नहीं जीत सकती भाजपा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article अपराध: 19 साल की बेटी ने पिता के मर्डर के लिए दी सुपारी, 50 हजार देकर उतरवाया मौत के घाट
Next Article भारत के दो पड़ोसी देश, संकट में सरकारें: श्रीलंका में डीजल खत्म, राष्ट्रपति के घर के बाहर हिंसक प्रदर्शन प्रदर्शनकारियों ने घेरा राष्ट्रपति का घर, आवास छोड़कर भागे गोतबाया

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?