ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: हादसा: हीटर से लगी आग में 19 की दर्दनाक मौत, इमारत की खिड़कियां तोड़ बचाई जान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalWorld

हादसा: हीटर से लगी आग में 19 की दर्दनाक मौत, इमारत की खिड़कियां तोड़ बचाई जान

By @dmin
Published: January 10, 2022
Share
हादसा: हीटर से लगी आग में 19 की दर्दनाक मौत, इमारत की खिड़कियां तोड़ बचाई जान
हादसा: हीटर से लगी आग में 19 की दर्दनाक मौत, इमारत की खिड़कियां तोड़ बचाई जान
SHARE

न्यूयॉर्क (एजेंसी)। सर्दी की मार से बचने के लिए हम लोग अकसर हीटर का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इसे लेकर सावधानी बरतने की भी जरूरत है। अमेरिका के न्यूयॉर्क में हीटर के चलते भीषण हादसा हुआ है, जिसमें 19 लोगों की मौत हो गई। इसमें 9 बच्चे शामिल हैं। दरअसल एक स्पेस हीटर में गड़बड़ी हो गई थी और उसके चलते आग लग गई। देखते ही देखते ब्रॉन्क्स अपार्टमेंट बिल्डिंग में धुंआ भर गया, जिसमें दम घुटने से 19 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। इनमें 9 बच्चे भी शामिल हैं। फायर कमिश्नर डेनियल निग्रो ने बताया कि इलेक्ट्रिक स्पेस हीटर में गड़बड़ी के चलते आग लग गई। 19 मंजिला इमारत के दूसरे और तीसरे फ्लोर में आग लगने के चलते धुंआ भर गया और इसमें लोगों की जानें चली गईं।

बचने के लिए तोड़ीं खिड़कियां, दरवाजों पर लटकाए गीले तौलिये
उन्होंने कहा कि अपार्टमेंट का गेट खुला हुआ था, जिसके चलते पूरी इमारत में तुरंत धुंआ फैल गया। अपार्टमेंट्स में फंसे बहुत से लोगों ने दम घुटने पर खिड़कियों के शीशे तोड़ डाले और दरवाजों पर गीले तौलिये लटका लिए। फायर फाइटर्स ने बड़ी मशक्कत के साथ एक युवक को बचाया। उसने कहा कि मैं इतना ज्यादा घबराहट में था कि हर बार फायर अलार्म की बजाय गलत अलार्म बजा देता था। निग्रो ने कहा कि तमाम प्रयासों के बाद भी कुछ लोगों को नहीं बचाया जा सका। इसकी वजह यह थी कि धुंआ बहुत ज्यादा भर गया था। बचावकर्मियों को हर फ्लोर पर पीडि़त लोग मिले। ज्यादातर लोगों के श्वसन तंत्र पर बहुत गहरा असर हुआ था।

13 लोगों की हालत गंभीर, जाम्बिया के मूल निवासी हैं पीडि़त
इस घटना में मारे गए बच्चों की उम्र 16 साल या उससे भी कम थी। मारे गए लोगों में से ज्यादातर अफ्रीकी देश जाम्बिया के मूल निवासी हैं और मुस्लिम समुदाय से ताल्लुक रखते हैं। अब भी 13 लोग अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती हैं। कुल 60 लोग इस घटना में प्रभावित हुए हैं। निग्रो ने कहा कि मारे गए ज्यादातर लोग सांस लेने में तकलीफ महसूस कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यह घटना बेहद डरावनी है। हालांकि रविवार को लगी इस आग पर काबू पाने के लिए मौके पर 200 बचावकर्मी पहुंचे थे और तेजी से अभियान चलाकर ज्यादा से ज्यादा लोगों को बचा लिया गया।

खुर्सीपार मंडल में नियुक्ति के बाद जिलाध्यक्ष से मिले पदाधिकारी, उप नेता प्रतिपक्ष दया सिंह के नेतृत्व में पहुंचे
कोरोना संकट के कारण पहली बार बेरौनक हुई गणेश चतुर्थी….. न कोई सार्वजनिक कार्यक्रम…. न ही कोई बड़ी झांकी
ट्रांसपोर्ट नगर में व्यापारी एकता पैनल ने दिखाई ताकत… बैठक में पहुंचे सैकड़ो ट्रांसपोर्टर ….. ट्रांसपोर्टरों ने कहा हम व्यापारी पैनल के साथ
कृषि अधिकारी और मैदानी अमला खेतों में पहुंचे- मंत्री रविन्द्र चौबे
संसद में पास होने के 51 माह बाद देश में लागू हुआ सीएए, मोदी सरकार ने जारी किया नोटिफिकेश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article प्रदेश में 9 और 10 फरवरी को हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना बिग ब्रेकिंग: मौसम विभाग की चेतावनी: दुर्ग-रायपुर सहित प्रदेश के लगभग 20 जिलों में भारी बारिश व ओलावृष्टि की संभावना
Next Article वन मंत्री अकबर ने नवीन बाजार सब्जी व्यापारियों के हित में की बड़ी पहल वन मंत्री अकबर ने नवीन बाजार सब्जी व्यापारियों के हित में की बड़ी पहल

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?