ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: हादसा: नदी में नाव पलटने से दस लोग डूबे, तीन महिला मजदूरों की मौत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

हादसा: नदी में नाव पलटने से दस लोग डूबे, तीन महिला मजदूरों की मौत

By @dmin
Published: April 13, 2022
Share
हादसा: नदी में नाव पलटने से दस लोग डूबे, तीन महिला मजदूरों की मौत
हादसा: नदी में नाव पलटने से दस लोग डूबे, तीन महिला मजदूरों की मौत
SHARE

कुशीनगर (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना समाने आई है। यहां खड्डा थाना क्षेत्र के सालिकपुर मौजा में गंडक नदी से निकली शाखा (सोता) को छोटी नाव से पार कर रहे दस मजदूर बुधवार की सुबह तकरीबन आठ बजे अचानक डूबने लगे। वहां चीख-पुकार मच गई। कुछ दूरी पर खेतों में काम कर रहे दो व्यक्ति उनके बचाव में दौड़े, तब तक यह लोग नदी में गिर गए और डूबने लगे। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से जाल डालकर तीन महिलाओं का शव बरामद कर लिया, जबकि दो साहसी व्यक्तियों के प्रयास से सात लोगों को बचा लिया गया। क्षेत्रीय विधायक, डीएम, एसपी, एसडीएम तहसीलदार आदि घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।

बताया जा रहा है कि हनुमानगंज थाना क्षेत्र के बोधीछपरा गांव के निवासी मिश्री निषाद का खेत गंडक नदी के उस पार सालिकपुर मौजा के दियारा में है। खेत में गेहूं की फसल बोयी गई है। गेहूं की फसल काटने के लिए मिश्री ने पथलहवा गांव से मजदूर तय किया था। बुधवार की सुबह मिश्री (55), आसमा (35), गुडिय़ा (18), सोनी (17), सूरमा (50), गुलशन (18), नूरजहां (16), कुमकुम (17), राबिया (16) और हुस्नआरा (15) सहित दस लोग पनियहवा रेल सह सड़क पुल पार करके पुल के सुरक्षा के लिए बने ठोकर के नोज तक पहुंचे। वहां पर नदी की एक शाखा (सोता) बहता है। उसे पार कर खेत में जाने के लिए छोटी नाव में सभी सवार हो गए।

नाव जैसे ही बीच में पहुंची, तभी असंतुलित होकर गहरे पानी में पलट गई। सभी डूबने लगे। शोर सुनकर कुछ दूर अपने खेत में काम कर रहे तूफानी व रतन दौड़ पड़े। दोनों ने नदी में तैरते हुए सात लोगों को बाहर निकाल लिया, लेकिन आसमा, गुडिय़ा व सोनी लापता हो गईं। इसकी जानकारी होते ही लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। खड्डा थाने के एसओ धनवीर सिंह, एसआई पीके सिंह, राजेश कुमार सहित सालिकपुर चौकी व थाने के पुलिसकर्मी पहुंच गए। स्टीमर व नाव से तीनों की तलाश शुरू हुई। जब पता नहीं चला तो मछली पकडऩे वाला बड़ा जाल डाला गया। लगभग दो घंटे की मेहनत के बाद तीनों के शव बरामद हो गए। मौके पर मौजूद तहसीलदार खड्डा कृष्ण गोपाल त्रिपाठी के समक्ष शव का पंचनामा कराकर एंबुलेंस से पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

मृतकों के परिजनों को भरोसा दिलाया
क्षेत्रीय विधायक विवेकानंद पांडेय, डीएम एस. राजलिंगम, खड्डा की एसडीएम उपमा पांडेय और तहसीलदार कृष्ण गोपाल त्रिपाठी ने मृतकों के परिजनों को सांत्वना दी। उन्हें मदद का भरोसा दिलाया।

एक ही परिवार के दो लोगों की मौत
एक ही परिवार के दो लोगों की मौत के बाद परिजनों पर दु:ख का पहाड़ टूट पड़ा। नाव हादसे में मरने वाली आसमा के पति समसुद्दीन का रो रोकर बुरा हाल है। आसमा चार बच्चों की मां थी। इनके बच्चे गोलू, शारजहां, नूरजहां, अरहम का रो रोकर बुरा हाल है। समसुद्दीन कहते हैं कि उनकी पत्नी सुबह मजदूरी पर गेहूं काटने घर से निकली थी। क्या पता था कि अब कभी वापस नहीं लौटेगी। दूसरी मृतका समसुद्दीन की भतीजी थी।

ससुराल जाने से पहले ही दुनिया से विदा हो गई गुडिय़ा-रिश्ते में समसुद्दीन की भतीजी गुडिय़ा की इसी जून महीने में शादी होने वाली थी। सब तैयारी हो गई थी। रोते बिलखते परिजन बताए कि शादी के लिए कुछ सामान भी लड़के वालों को दे दिया गया था। अरमान था कि हाथों में मेंहदी लगाकर ससुराल जाएगी, लेकिन क्या पता था कि उपर वाला असमय बुला लेगा।

महाराष्ट्र विधानसभा: ओबीसी आरक्षण के मुद्दे पर हंगामा, 12 भाजपा विधायक एक साल के लिए निलंबित
शिवसेना-कांग्रेस में पड़ रही दरार? अब उद्धव बोले- कोई अकेले लडऩे की बात करेगा तो लोग जूतों से पीटेंगे
व्यापमं की परीक्षाओं में अब हाफ बांह की शर्ट अनिवार्य, जूते पहनने पर भी पाबंदी, हाईटेक नकल कांड के बाद बदले नियम
Railway News : ट्रेनों में महिला यात्रियों की सुरक्षा पर रेलवे का ध्यान, एक साल में डेढ़ लाख से ज्यादा को मिली मदद
महा विकास अघाड़ी में फूट!: कांग्रेस अकेले लड़ेगी निकाय चुनाव, प्रदेश अध्यक्ष ने बताई पार्टी की रणनीति
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article श्रीकंचनपथ 304 # 17 august 2021 श्रीकंचनपथ 175 # 13 April 2022
Next Article 'बिहान' की भारती बनी बिजली बिल वाली दीदी ‘बिहान’ की भारती बनी बिजली बिल वाली दीदी

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?