ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: हाई कोर्ट: चार साल पहले हुए सामूहिक हत्याकांड में सीबीआई जांच का आदेश, जानें पूरा मामला
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

हाई कोर्ट: चार साल पहले हुए सामूहिक हत्याकांड में सीबीआई जांच का आदेश, जानें पूरा मामला

By @dmin
Published: March 26, 2022
Share
ग्रामीणों को हाईकोर्ट से झटका, कोयला खनन परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण को चुनौती देने वाली याचिकाएं खारिज
CG highcort
SHARE

रायपुर। नक्सल प्रभावित राज्य छत्तीसगढ़ के महासमुंद इलाके में चार साल पहले हुए सामूहिक हत्याकांड मामले में शनिवार सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने बड़ा आदेश किया है। कोर्ट ने इस मामले की सीबीआई से जांच कराने के आदेश दिए हैं। गौरतलब है कि महासमुंद में 2018 में एक ही परिवार के चार लोगों की बड़ी बेरहमी से हत्या कर दी गई थी. इस मामले में पुलिस की कार्रवाई और जांच को लेकर मृतकों के परिजन असंतुष्ट थे। जिसके चलते उन्होंने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर सीबीआई जांच की मांग की थी। इस मामले में छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के जज गौतम भादुड़ी की बेंच ने फैसला सुनाया है।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ के महासमुंद इलाके के पिथौरा थाना क्षेत्र के गांव किशनपुर में 31 मई 2018 को योगमाया साहू उसके पति चैतन्य साहू और दो बच्चों सात वर्षीय तन्मय साहू और नौ वर्षीय कुणाल साहू की बड़ी बेरहमी से धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी। मृतका योगमाया गांव में ही बने उप स्वास्थ केंद्र में काम करती थी और अपने परिवार के साथ उसी स्वास्थ्य केंद्र परिसर में बने अपने घर में रहती थी।

घटना के अगले दिन चारों के शव घर से बरामद किए गए थे। मामले में परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा भी दर्ज किया, लेकिन कई दिन बीत जाने के बाद भी जब पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की तो परिजनों ने इसके विरोध में जमकर हंगामा करते हुए धरना भी दिया था। इसके बाद काफी दबाव में आकर पुलिस ने एक आरोपी धर्मेंद्र को इस मामले में गिरफ्तार किया था। पुलिस ने कहा था कि धर्मेंद्र बारिहा चोरी के इरादे से घर में घुसा था, जिसे चैतन्य ने पकड़ लिया, जिसके बाद धर्मेंद्र ने सबकी हत्या कर दी। पुलिस के इस बयान को लेकर मृतक के परिजनों ने असंतुष्टि जताई थी। चैतन्य के पिता बाबूलाल साहू ने अपने वकील राघवेंद्र प्रधान के माध्यम से याचिका दाखिल की थी।

इस मामले में परिजनों के दबाव के बाद पुलिस ने आरोपी धर्मेंद्र का नार्को देस्ट भी कराया गया था। इस टेस्ट में उसने अपने साथ पांच और आरोपियों हुए फूल सिंह यादव, गौरी शंकर केवट, सुरेश खूंटे और अखंडल प्रधान का नाम भी लिया था। उसके बयान के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इस केस में अब तक कुल 5 लोगों को पकड़ा है। वहीं, अब हाईकोर्ट ने इस मामले में सीबीआई जांच कराने के आदेश दिए हैं।

रघुराम राजन की सरकार को सलाह: भारतीय अर्थव्यवस्था में कुछ चमकीले तो कई काले धब्बे, फूंक फूंक कर उठाएं कदम
मसाले की खेती में पल्वराइजर का लगा तड़का, दोगुनी आमदनी से बढ़ा खुशहाली का स्वाद…
मुंगेली में एसपी भोजराम पटेल की बड़ी कार्रवाई, नशे में धुत आरक्षक को किया सस्पेंड
Raipur News : राजधानी में युवती ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, ब्लडकैंसर की रिपोर्ट आने से तनाव में थी युवती
सुकमा में 19 नक्सलियों ने किया सरेंडर, चार महिलाएं भी शामिल, तीन पर था एक लाख रुपये का इनाम
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article लहसुन-प्याज के बीच छिपाकर कर रहे थे गोवंश की तस्करी, ट्रक पलटा तो हुआ खुलासा लहसुन-प्याज के बीच छिपाकर कर रहे थे गोवंश की तस्करी, ट्रक पलटा तो हुआ खुलासा
Next Article 2 और 4 रुपये लीटर में यहां मिल रहा पेट्रोल, देखें- किन 10 देशों में सबसे कम दाम महंगाई को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलेगी कांग्रेस, 31 मार्च से शुरू होगा महंगाई मुक्त भारत अभियान

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?