ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: हाई कोर्ट की कड़ाई काम आई…ट्विटर इंडिया ने विनय प्रकाश को बनाया शिकायत अधिकारी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

हाई कोर्ट की कड़ाई काम आई…ट्विटर इंडिया ने विनय प्रकाश को बनाया शिकायत अधिकारी

By @dmin
Published: July 11, 2021
Share
सरकार बनाम ट्विटर: कंपनी के अधिकारी संसदीय समिति के सामने पेश, बयान दर्ज कराया
सरकार बनाम ट्विटर: कंपनी के अधिकारी संसदीय समिति के सामने पेश, बयान दर्ज कराया
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। दिल्ली हाई कोर्ट की ओर से दो टूक जवाब मिलने के बाद आखिरकार ट्विटर इंडिया ने भारत में शिकायत अधिकारी की नियुक्ति कर दी है। माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म की वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, अब विनय प्रकाश भारत में ट्विटर के शिकायत अधिकारी होंगे। दिल्ली हाईकोर्ट ने 8 जुलाई को एक मामले की सुनवाई के दौरान ट्विटर को यह कहा था कि अगर वह भारत के नए आईटी नियमों को लागू नहीं करता है तो उसे किसी भी तरह का कानूनी संरक्षण नहीं दिया जा सकता।

बता दें कि बीते लगभग दो महीने से ट्विटर और भारत सरकार के बीच टकराव की स्थिति जारी है। बार-बार नोटिस मिलने के बावजूद ट्विटर ने अभी तक भारत के नए आईटी नियमों को लागू नहीं किया था। ट्विटर को भारत के आईटी नियम 2021 के अनुच्छेद 4(डी) के तहत हर महीने भारतीय यूजर्स की शिकायतों के निपटारे से जुड़ी एक रिपोर्ट जारी करनी है। इसके साथ ही ट्विटर को उन यूआरएल की संख्या भी बतानी है, जिन्हें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की निगरानी के दौरान गलत या भ्रामक पाए जाने पर हटाया गया हो।

हाई कोर्ट ने ट्विटर की ओर से नियुक्त किए गए सभी अंतरिम अधिकारियों से एफिडेविट मांगा था कि वे खुद को सौंपे गए टास्क की जिम्मेदारी लेते हैं। इससे पहले केस की सुनवाई के दौरान ट्विटर ने कहा कि उसे भारत में शिकायत अधिकारी नियुक्त करने के लिए 8 सप्ताह का वक्त चाहिए। इससे पहले हाई कोर्ट ने मंगलवार को ट्विटर को दो दिनों का ही वक्त दिया था।

दिल्ली हाई कोर्ट में ट्विटर ने कहा कि उसने भारत में अंतरिम अनुपालन अधिकारी की नियुक्ति कर दी है, जो भारत का ही निवासी है। इसके साथ ही सोशल मीडिया कंपनी ने कहा कि अंतरिम शिकायत अधिकारी की नियुक्ति 11 जुलाई तक की जाएगी और दो सप्ताह में अंतरिम नोडल संपर्क अधिकारी की भी नियुक्ति हो जाएगी। इसके साथ ही सोशल मीडिया कंपनी ने अदालत में कहा कि उसकी ओर से 11 जुलाई को पहली अनुपालन रिपोर्ट जारी की जाएगी। इससे पहले हाई कोर्ट ने ट्विटर से कहा था कि वह भारत में अंतरिम अधिकारी की नियुक्ति के लिए मनमाना समय नहीं ले सकता।

Big Breking:-मंत्री रविंद्र चौबे की मध्यस्थता से खत्म हुई हड़ताल, काम पर लौटेंगे कर्मचारी अधिकारी
उत्तरी भारत सहित दिल्ली में शीत लहर का कहर जारी
मुख्यमंत्री ने बिसाहू दास महन्त की पुण्यतिथि पर उन्हें दी श्रद्धांजलि: कहा – पूरा जीवन जनसेवा से जुड़ा रहा
एक साल पहले आज ही के दिन भाजपा को मिला था जनादेश, सीएम साय ने एक्स पर पोस्ट कर जताया जनता का आभार
मीराबाई ने रचा इतिहास: भारोत्तोलन में रजत पदक जीतने वाली पहली ओलंपियन… इस ओलंपिक में देश का पहला मेडल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Devendra Yadav, young mayor and MLA seen in the posture of Padma Utkatasan: International Yoga Day celebrated like this शासन द्वारा चलाए जा रहे वजन त्योहार का विधायक देवेन्द्र यादव ने की प्रशंसा, अधिकारी, कर्मचारी व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बधाई के पात्र
Next Article Lokvani: Chief Minister Bhupesh Baghel showed a new era of development लोकवाणी: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दिखाया विकास का नया दौर, कहा- हमारे लिए छत्तीसगढिय़ा भाई-बहनों की आंखों की चमक और चेहरे की मुस्कुराहट महत्वपूर्ण

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?