ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: हाईकोर्ट का सवाल: बिलासपुर-दिल्ली उड़ान के लिए रूट निर्धारित क्यों नहीं हो पाया, एक फरवरी को अगली सुनवाई
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BilaspurBreaking NewsChhattisgarhFeaturedRaipur

हाईकोर्ट का सवाल: बिलासपुर-दिल्ली उड़ान के लिए रूट निर्धारित क्यों नहीं हो पाया, एक फरवरी को अगली सुनवाई

By Om Prakash Verma
Published: January 18, 2024
Share
हाईकोर्ट का सवाल: बिलासपुर-दिल्ली उड़ान के लिए रूट निर्धारित क्यों नहीं हो पाया, एक फरवरी को अगली सुनवाई
हाईकोर्ट का सवाल: बिलासपुर-दिल्ली उड़ान के लिए रूट निर्धारित क्यों नहीं हो पाया, एक फरवरी को अगली सुनवाई
SHARE

बिलासपुर। बिलासपुर हाईकोर्ट ने बिलासपुर-दिल्ली उड़ान के लिए सीधा रूट निर्धारित नहीं करने पर सवाल उठाए हैं। बुधवार को सुनवाई के दौरान कोर्ट ने डीजीसीए और केंद्र से पूछा कि रूट निर्धारित क्यों नहीं हो पाया। कोर्ट ने यह भी कहा कि कोई भी विवाद हो, एयरपोर्ट की बाउंड्रीवाल का काम नहीं रुकना चाहिए। जरूरी हो तो दोनों विभागीय ईई को हटाकर नई नियुक्ति की जाए।

जस्टिस गौतम भादुड़ी और राधाकिशन अग्रवाल की खंडपीठ में बुधवार को बिलासपुर में हवाई सुविधाओं के विकास के लिए दायर जनहित याचिकाओं पर सुनवाई की। कोर्ट ने नए अतिरिक्त महाधिवक्ता को समय देना स्वीकार करते हुए सभी बिंदुओं पर दो सप्ताह में जानकारी मांगी। कोर्ट ने सुनवाई की अगली तारीख एक फरवरी तय की है। खंडपीठ ने आज एलायंस एयर द्वारा प्रस्तुत शपथ पत्र पढ़ा और दिल्ली-बिलासपुर फ्लाइट बंद करने के निर्णय के कारणों को संतोषजनक नहीं माना। इस मुद्दे पर भी केंद्र से स्पष्टता लाने को कहा।

याचिकाकर्ताओं की और से अधिवक्ता आशीष श्रीवास्तव, सुदीप श्रीवास्तव, राज्य सरकार की तरफ से राजकुमार गुप्ता, एलायंस एयर की ओर से शोभित कोष्टा, केंद्र से रमाकांत मिश्रा, एएआई की ओर से अनुमेह श्रीवास्तव ने पक्ष रखा। कोर्ट ने एलायंस एयर की महानगरों तक सीधी उड़ान के लिए सब्सिडी के प्रस्ताव पर मुख्य सचिव को उच्च स्तरीय बैठक बुलाकर राज्य का पक्ष निर्धारित करने के निर्देश दिए। साथ ही 287 एकड़ जमीन पर सेना द्वारा काम करने की अनुमति के संबन्ध में पूरे विवरण के साथ प्रस्ताव पर भी पूरी जानकारी मांगी।

वोट मांगने आए नीतीश के मंत्री से लोगों ने मांगा हिसाब, पूछा- गांव में कैसे घुसे
अब धान बेचने नहीं जाना पड़ता 20-25 किलोमीटर दूर : सात नए धान खरीदी केन्द्र शुरू होने से किसानों को मिली सहूलियत
तमिलनाडु-पुडुचेरी से टकराकर आगे बढ़ा चक्रवाती तूफान निवार… भारी बारिश के चलते चेन्नई में जलजमाव
विशेष लेख: मिलने लगा है गरीबों को आवास, सरकार के प्रति बढ़ रहा विश्वास… 86 हजार से अधिक आवास का हो चुका है निर्माण
वार्ड वार मतदात सूची बनाने उप निर्वाचन अधिकारी ने दिए निर्देश…. नाम संशोधन व विलोपित कराने लगाया जाएगा शिविर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भिलाई 3 में 22 जनवरी को होगा दीपोत्सव, निकलेगी शोभायात्रा और कारसेवकों का होगा सम्मान
Next Article पेट्रोल पंप से भाग रहे शख्स को पकडऩे में एएसआई की मौत, नाकाबंदी के दौरान बदमाश ने गाड़ी से कुचला पेट्रोल पंप से भाग रहे शख्स को पकडऩे में एएसआई की मौत, नाकाबंदी के दौरान बदमाश ने गाड़ी से कुचला

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?