ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: नहीं होगा प्रमोशन में आरक्षण, शासन के 2019 के आदेश को किया निरस्त
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BilaspurBreaking NewsChhattisgarhFeatured

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: नहीं होगा प्रमोशन में आरक्षण, शासन के 2019 के आदेश को किया निरस्त

By Om Prakash Verma
Published: April 18, 2024
Share
हाईकोर्ट
SHARE

बिलासपुर (श्रीकंचनपथ न्यूज़)। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने प्रमोशन में आरक्षण पर बड़ा फैसला सुनाते हुए 2019 में जारी राज्य सरकार के आदेश को निरस्त कर दिया है। इससे पहले कोर्ट ने राज्य द्वारा प्रमोशन में आरक्षण के लिए जारी अधिसूचना पर रोक लगाई थी। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा, जस्टिस रविन्द्र कुमार अग्रवाल की बेंच ने फैसला देते हुए याचिका निराकृत कर दी है। कोर्ट ने फैसले में कहा कि पूर्ववर्ती सरकार ने आदेश को लागू करने में सुप्रीम कोर्ट की संविधान पीठ के निर्देशों और संवैधानिक प्रावधान का पालन नहीं किया। सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में स्पष्ट कहा है कि प्रमोशन में आरक्षण देने के लिए हर विभाग से जातिगत डाटा एकत्रित कर केवल जिन्हें जरूरत है, उन्हीं एससी-एसटी कर्मचारियों को इसका लाभ दिया जाना चाहिए। जबकि डाटा कलेक्ट करने का काम पूर्ववर्ती सरकार ने नहीं किया था।

गौरतलब है कि पूर्व में याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने राज्य शासन की इस अधिसूचना पर रोक लगा दी थी। सुनवाई के दौरान 2 दिसंबर 2019 को शासन की तरफ से तत्कालीन महाधिवक्ता सतीशचंद्र वर्मा ने अधिसूचना तैयार करने में गलती होना स्वीकार किया था। इस गलती को सुधारने के लिए कोर्ट ने एक सप्ताह का समय दिया था। इस पर कोई खास अमल नहीं होने पर तत्कालीन चीफ जस्टिस की खंडपीठ ने अधिसूचना पर रोक लगा दी थी। साथ ही सरकार को नियमानुसार दो माह में फिर से नियम बनाने के आदेश दिए थे। कोर्ट ने आरक्षण पर लगी रोक के आदेश में संशोधन या फिर उसे रद्द करने की मांग भी खारिज कर दी थी।

प्रमोशन में आरक्षण को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला दिया है कि राज्य एससी और एसटी कर्मचारियों को प्रमोशन में रिजर्वेशन देने से पहले क्वॉन्टेटिव (मात्रात्मक) डाटा जुटाने के लिए बाध्य हैं। बिना आंकड़े के नौकरियों में प्रमोशन में रिजर्वेशन नहीं दिया जा सकता है। इसके साथ ही कोर्ट ने कहा था कि प्रमोशन में रिजर्वेशन देने से पहले राज्य सरकारों को आंकड़ों के जरिए ये साबित करना होगा कि एससी-एसटी का प्रतिनिधित्व कम है। वहीं इस मामले पर समीक्षा अवधि केंद्र सरकार की ओर से निर्धारित की जानी चाहिए।

इससे पहले, शीर्ष अदालत ने कहा था कि वह एससी और एसटी को पदोन्नति में आरक्षण देने के अपने फैसले को फिर से नहीं खोलेगा क्योंकि यह राज्यों को तय करना है कि वे इसे कैसे लागू करते हैं। सुप्रीम कोर्ट ने यह भी कहा था कि 2006 के नागराज और 2018 के जरनैल सिंह मामले में संविधान पीठ के फैसले के बाद सुप्रीम कोर्ट कोई नया पैमाना नहीं बना सकती। प्रमोशन में आरक्षण से पहले उच्च पदों पर प्रतिनिधित्व के आंकड़े जुटाना बहुत आवश्यक है। हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने पाया कि राज्य शासन ने सुप्रीम कोर्ट के उक्त निर्देशों का पालन नहीं किया, साथ ही संविधान के अनुच्छेद 16 (4 ए) और (4 बी) के तहत निहित प्रावधानों का पालन भी नहीं हुआ।

Breaking News : सुकमा मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों की हुई पहचान, पांच-पांच लाख के इनामी थे दोनों
अगहन माह का पहला गुरुवार आज, महिलाएं कर रहीं हैं विधि विधान से पूजा
बच्चों के वाट्सएप ग्रुप पर हेडमास्टर ने भेजा आपत्तिजनक मैसेज, समुदाय विशेष पर टिप्पणी करने के आरोप में गिरफ्तार
जशपुर का युवक सीएम से मिलने पहुंचा भिलाई, परिजनों से मिल बताई समस्या, मुख्यमंत्री ने कलेक्टर को समाधान के दिए निर्देश
हर महीने रोजगार दिवस का आयोजन पुनः शुरू करने मनरेगा आयुक्त ने सभी कलेक्टरों को जारी किया परिपत्र
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article CG Politics: जमीन से आसमान तक पुख्ता इंतजाम, नक्सलगढ़ में कल पहले चरण का मतदान, सुरक्षित मतदान के लिए पूरी हुई तैयारियां CG Politics: जमीन से आसमान तक पुख्ता इंतजाम, नक्सलगढ़ में कल पहले चरण का मतदान, सुरक्षित मतदान के लिए पूरी हुई तैयारियां
Next Article कांग्रेस प्रवक्ता ने मृत नक्सलियों को बताया शहीद, भड़की भाजपा कांग्रेस प्रवक्ता ने मृत नक्सलियों को बताया शहीद, भड़की भाजपा

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?