दुर्ग। दुर्ग जिले में अंजोरा चौकी पुलिस ने नेशनल हाइवे पर मनचलों ने एक लड़की के साथ छेड़छाड़ करते हुए लूटपाट की वारदात को अंजाम देने वाले सात आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेजा गया। आरोपियों के पास से लूट के पर्स व अन्य सामान बरामद किया है।

पुलिस ने बताया कि घटना 19 मई की रात युवक बाईपास रोड अंजोरा खाना खाने जा रहे थे। इस दौरान ग्राम खपीर रसमड़ा के पास आरोपियों ने एक कपल की गाड़ी रोककर लड़की के साथ छेड़छाड़, मारपीट करते हुए लड़की का पर्स लूट कर फरार हो गए। आरोपियों ने इस घटना का विरोध करने पर लड़के को आरोपियों ने मिलकर उस लड़के को गाली गलौच करते हुए जमकर पिटाई कर दी। पीडि़त ने इस घटना की जानकारी अंजोरा पुलिस चौकी में मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ लूट और छेडख़ानी का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की।
पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की तलाश शुरू की। पुलिस को जानाकारी लगी की खपीर गांव के कुछ लडकों ने इस वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। सभी आरोपियों ने घटना को अंजाम देना स्वीकार किया है। पकड़े गए आरोपियों में मिथलेश साहू, राकेश साहू, आशीष यादव, मोमन कुमार साहू, हेमचंद यादव, मुकेश साहू, कुभध्वज यादव शामिल है।




