ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: हवा की नमी से बना पानी पीएंगे रेल यात्री, स्टेशन पर लगेगी मेघदूत मशीन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

हवा की नमी से बना पानी पीएंगे रेल यात्री, स्टेशन पर लगेगी मेघदूत मशीन

By @dmin
Published: September 12, 2021
Share
Initiative by CM Baghel: Now special train will leave for UP workers on June 5
SHARE

चंडीगढ़ (एजेंसी)। चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर जल्द ही पीने का शुद्ध पानी उपलब्ध हो सकेगा। इसकी कवायद इंडियन रेलवे स्टेशन डेवलपमेंट कारपोरेशन (आईआरएसडीसी) ने शुरू कर दी है। हवा से पानी बनाने वाली मशीन लगाने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। यह मशीन तेलंगाना के सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन की तर्ज पर चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर लगाई जाएगी। यह मशीन हवा की नमी से पानी बनाएगी।

इस पानी को ‘मेघदूत तकनीक’ से बनाया जाएगा। रेलवे के अधिकारियों का दावा है कि यह पानी पीने लायक होगा। मशीन से तैयार पानी डब्ल्यूएचओ और जलशक्ति मंत्रालय की गुणवत्ता के अनुरूप होगा। इसे मेक इन इंडिया के तहत तैयार किया गया है।

यह मशीन पर्यावरण के अनुकूल है। यह हर मौसम में काम करती है। यह किसी पानी के स्रोत पर निर्भर नहीं है। यह कुछ भी वेस्ट उत्पन्न नहीं करती है, हर मौसम में काम कर सकती है। यह शोर भी कम करती है। हमेशा तापमान और नमी के स्तर को डिस्प्ले पर दिखाती है। मशीन हवा से सीधे पानी सोखती है।

अधिकारियों की मानें तो दुनियाभर में भूजल स्तर नीचे जा रहा है, पानी की किल्लत बढ़ती जा रही है। शहरों में जलस्तर काफी नीचे चला गया है। भूजल के दोहन पर प्रतिबंध लगाया जा रहा है, ऐसे में चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर लगने वाली हवा से पानी बनाने की मशीन काफी उपयोगी साबित हो सकती है। वर्ष 2030 तक केवल 60 फीसदी पानी उपयोग के लिए रहेगा। ऐसे में पर्यावरण के प्रति जागरूक होने की जरूरत है।

ऐसे काम करती है मशीन

  • सबसे पहले हवा को साफ करती है, ताकि उसके प्रदूषक तत्व पानी में न आने पाएं
  • हवा में मौजूद नमी को पानी में बदलती है। इसके लिए हवा में कम से कम 60 फीसदी नमी जरूरी हो
  • मशीन से छनकर निकलने वाली हवा सीधे कूलिंग चैंबर में जाती है
  • जहां उसे बेहद ठंडा किया जाता है, यहीं कंडेस्ड हवा पानी की बूंद में बदलती है
  • धीरे-धीरे पानी स्टील के टैंक में स्टोर होता चला जाएगा, स्टील के बर्तन में पानी खराब भी नहीं होता
  • जमा हुआ पानी कई बार फिल्टर होता है, जिससे पानी शुद्ध हो जाता है
  • तैयार पानी को एक बार फिर कार्बन और ओजोन फिल्टरेशन के जरिये साफ किया जाता है, तब पानी पीने के लायक होता है
  • आखिरी चरण में पानी का स्वाद बेहतर करने के लिए इसमें मिनरल मिलाए जाते हैं

स्टेशन के वाटर वेंडिंग मशीन अभी बंद
चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर लगाए वाटर वेंडिंग मशीन काफी समय से बंद पड़े हैं। मशीन बंद होने की वजह से पहले जहां पांच रुपये में रेल यात्रियों को पानी मिल जाता था, अब उन्हें 15- 20 रुपये में स्टेशन पर पेयजल के लिए खर्च करने पड़ते हैं। बता दें कि सबसे पहले 2016 में स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर वन पर पहला वाटर वेंडिंग मशीन लगाया गया था। कोरोना काल की शुरुआत से पहले तक मशीन ठीक चले हैं, लेकिन उसके बाद कांट्रेक्ट इश्यू के चलते मशीनें बंद कर दी गईं। तब से यहां वाटर वेंडिंग मशीनें बंद पड़ी हैं।

चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर लगे वाटर वेंडिंग मशीन अभी बंद पड़े हैं। इसकी जगह पर सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन की तर्ज पर जल्द हवा की नमी से पानी बनाने वाली मशीन लगाई जाएगी। यह पानी बिल्कुल शुद्ध होगा।

दिलीप गोयल डिप्टी जीएम, आईआरएसडीसी

विधायक देवेन्द्र यादव के प्रयास से चंदुलाल चंद्राकर अस्पताल में बना आईसीयू… अंतिम तैयारी का निरीक्षण करने पहुंचे विधायक… डॉक्टरों और मरीजों से मिले
पांच ट्रिलियन डॉलर की जीडीपी के साथ दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी होगा भारत-वित्त मंत्री
छत्तीसगढ़ के नवीन विधानसभा भवन का भूमिपूजन कल: एआईसीसी अध्यक्ष सोनिया गांधी व राहुल गांधी रखेंगे आधारशीला
हवाई यात्रा से छत्तीसगढ़ आने वाले यात्रियों के लिए 72 घंटे पूर्व आरटीपीसीआर जांच की निगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य….. दिशा निर्देश जारी
ऑक्सीजन के लिए मचा हाहाकार: पीएम मोदी ने संभाला मोर्चा, कहा- बिना रुकावट सभी राज्यों को हो आपूर्ति
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article जम्मू कश्मीर: पाकिस्तान ने फिर किया संघर्षविराम का उल्लंघन, गोलीबारी में जवान शहीद आतंकी हमला: श्रीनगर में पुलिस टीम पर फायरिंग में एक जवान घायल, इस आतंकी संगठन ने ली जिम्मेदारी
Next Article श्रीकंचनपथ 304 # 17 august 2021 श्रीकंचनपथ 329 # 12 september 2021

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?