ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: हर व्यक्ति एक पौधा अवश्य लगाए, शहर में हरियाली बढ़ाए – महापौर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

हर व्यक्ति एक पौधा अवश्य लगाए, शहर में हरियाली बढ़ाए – महापौर

By Om Prakash Verma
Published: July 1, 2024
Share
हर व्यक्ति एक पौधा अवश्य लगाए, शहर में हरियाली बढ़ाए - महापौर
हर व्यक्ति एक पौधा अवश्य लगाए, शहर में हरियाली बढ़ाए - महापौर
SHARE

बिल्व वन की अवधारणा के साथ महापौर ने राष्ट्रीय सर्व ब्राह्मण समाज एवम ग्रीन केयर सोसायटी इंडिया के साथ 24 बेल पौधों का रोपण
दुर्ग। नगर पालिक निगम सीमा अंतर्गत। मानसून की फुहारें पड़ चुकी हैं। शीघ्र ही अच्छी बारिश होने वाली है। संकेत मिल चुके हैं।पौधारोपण का समय आ गया है। पौधारोपण के समयानुकूल बिल्व वन की अवधारणा के साथ राष्ट्रीय सर्व ब्राह्मण समाज दुर्ग एवम ग्रीन केयर सोसायटी इंडिया द्वारा शिवनाथ नदी के तट पर महमराएनिकट के पास 24 बिल्व बेल पौधों का रोपण महापौर धीरज बाकलीवाल के मुख्य आतिथ्य में किया।

इस अवसर महापौर धीरज बाकलीवाल ने बिल्व पौधे का रोपण किया तथा सर्व ब्राह्मण समाज एवम ग्रीन केयर सोसायटी इंडिया की बिल्व वन की सोच एवं उसे साकार करने 24 पौधों का रोपण की सराहना की। उन्होंने कहा पौधारोपण पुण्य कार्य है ,हर व्यक्ति को पौधा लगाकर बड़ा कर हरियाली बढ़ाने का काम करना चाहिए. महापौर धीरज बाकलीवाल ने रोपित पौधों की सुरक्षा हेतु आवश्यकतानुसार प्लास्टिक पाइप उपलब्ध कराने निर्देशित किया। समाज के कार्यकारिणी सदस्य ग्रीन केयर अध्यक्ष पर्यावरण विद डॉ विश्वनाथ पाणिग्राही ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए कहा कि मैंने भागवताचार्य पंडित डॉ विक्रांत दुबे की कथाओं में बेल पत्ती एवं बेल वृक्ष की महिमा के बारे में सुना था तभी से यह सोचा कि बेल की महिमा एवम पुण्य का लाभ ब्राह्मण समाज के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचे इसी के अनुरूप राष्ट्रीय महासचिव शशिकांत तिवारी के साथ विचार विमर्श कर आज 24 बेल पौधे लगाकर शुरुवात की जा रही है। इसे आगे और विस्तारित किया जाएगा।

समाज के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा ने बढ़ते तापमान को रोकने पर्यावरण सुधार हेतु हर व्यक्ति को पौधा लगाने कहा। बिल्व वन की सोच की सराहना की।उन्होंने आवश्यकता अनुसार पौधों की सुरक्षा हेतु सहयोग प्रदान करने कहा। राष्ट्रीय महासचिव शशिकांत तिवारी ने हमारे जीवन में पेड़ पौधों के महत्व को बताया तथा समाज जनों को इस बारिश में अधिक से अधिक पौधे लगाकर सुरक्षा करने आव्हान किया।जिला महासचिव जितेंद्र तिवारी ने आज अपने जन्म दिन का पौधा 5 बिल्व पौधे इसी कार्यक्रम में लगाया।समाज जनों ने साथ जन्म दिन मनाकर दीर्घायु की कामना की।इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय महासचिव शशिकांत तिवारी, सर्व ब्राह्मण समाज जिलाध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, शहर अध्यक्ष हेमंत तिवारी ,महिला मंच अध्यक्ष मंजरी दुबे ,प्रदेश सचिव राकेश शुक्ला, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ विश्वनाथ पाणिग्राही, जितेंद्र तिवारी, बृजमोहन तिवारी, डॉ अर्चना चौबे, किशोर तिवारी, अनिल शुक्ला, शिवाकांत तिवारी, चंद्रशेखर पांडेय, राकेश दुबे, लीना दुबे, महेश दुबे, चंद्रप्रकाश शर्मा, श्याम कुमार तिवारी, सतीश पांडेय, मिंटू शर्मा, संजय दुबे, शशिकांत दुबे, नरेश कुमार चौरे, मुकेश तिवारी, हिमालय राज तिवारी ने सक्रिय भागीदारी के साथ पौधारोपण किया।

रोपित सभी पौधों में सुरक्षा हेतु ट्री गार्ड लगाए गए हैं साथ हीआवश्यकता पडऩे पर सिंचाई की व्यवस्था की गई है। बिल्व पौधे उपलब्ध कराने हेतु चंद्रशेखर परदेसी वन मंडलाधिकारी का आभार एवम सहयोग प्रदान करने हेतु नर्सरी प्रभारी अधिकारी राजेश प्रजापति को धन्यवाद ज्ञापन किया।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से महंत रामसुंदर दास ने की सौजन्य मुलाकात, प्रसिद्ध माता कौशल्या की नगरी ग्राम चंदखुरी को माता कौशल्या धाम चंदखुरी करने मांग
अधिकारियों को दिया गया मतगणना के लिए प्रशिक्षण, हर राउंड में टेबुलेशन चार्ट में अभिकर्ता करेंगे हस्ताक्षर
प्राइम टेबल टेनिस लीग के पहले सीज़न का आयोजन इंदौर में
छत्तीसगढ़ में गुणवत्तापूर्ण सड़कों का हो रहा है निर्माण : लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू
दुग्ध उत्पादक अपनी समिति बना लें, संग्रहण केंद्र बनाकर खरीदी पर विचार करेगी सरकार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article CG Breaking : 75 हजार के नकली नोट के साथ पकड़ाया शातिर, खपाने से पहले ही पुलिस ने धर दबोचा
Next Article Cyber ​​fraud : बिलासपुर पुलिस की पकड़ में आया अंतरराष्ट्रीय जालसाज… शिमला से चार शातिर गिरफ्तार
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?