ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: हमीदिया हादसा: उच्चस्तरीय जांच होगी, दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा, मरने वाले बच्चों की संख्या बढ़कर 7 होने की सूचना
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

हमीदिया हादसा: उच्चस्तरीय जांच होगी, दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा, मरने वाले बच्चों की संख्या बढ़कर 7 होने की सूचना

By @dmin
Published: November 9, 2021
Share
हमीदिया हादसा: उच्चस्तरीय जांच होगी, दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा, मरने वाले बच्चों की संख्या बढ़कर 7 होने की सूचना
हमीदिया हादसा: उच्चस्तरीय जांच होगी, दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा, मरने वाले बच्चों की संख्या बढ़कर 7 होने की सूचना
SHARE

भोपाल (एजेेंसी)। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि हमीदिया हादसे की उच्चस्तरीय जांच होगी। उस समय फायर आग बुझाने वाले हाईड्रेंट और फायर एक्सटिंग्विशर काम कर रहे थे या नहीं, इसकी जांच की जाएगी। जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। 

हमीदिया कैम्पस में कमला नेहरू गैस राहत हॉस्पिटल है। इसमें ही सोमवार रात करीब 9 बजे आग लगी थी। अस्पताल की तीसरी मंजिल पर बच्चा वार्ड के एसएनसीयू में 40 बच्चे भर्ती थे, जहां आग का सबसे अधिक नुकसान हुआ है। सूत्रों का कहना है कि हादसा शॉर्ट सर्किट की वजह से और पीडियाट्रिक वेंटिलेटर ने आग पकड़ ली। सूत्रों का कहना है कि पोस्टमार्टम के लिए 7 बच्चों के शव लाए गए हैं। हालांकि, सरकारी आंकड़ों के मुताबिक चार बच्चों की मौत हुई है। एक दर्जन से अधिक नवजात झुलस गए हैं। इनमें से कुछ की हालत गंभीर है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस हादसे से यह साफ हो गया है कि फायर सेफ्टी का ऑडिट बेहद जरूरी है। सरकारी ही नहीं बल्कि प्राइवेट अस्पतालों में भी फायर सेफ्टी को लेकर सख्ती बरती जाएगी। 

चिकित्सा शिक्षा मंत्री का दावा- 36 बच्चों का इलाज चल रहा है
इससे पहले चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने मंगलवार सुबह अस्पताल का दौरा किया। उन्होंने दावा किया था कि 36 बच्चों का इलाज चल रहा है। उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि 4-4 परिजनों को अंदर जाकर बच्चों से मिलने की अनुमति दी जा रही है। इससे पहले हादसे की जांच कर रहे अपर मुख्य सचिव मोहम्मद सुलेमान अस्पताल पहुंचे। डीन भी उनके साथ थे। परिजनों का दावा है कि रात ढाई बजे से मंगलवार सुबह तक अस्पताल प्रबंधन ने कई लोगों को बच्चों की मौत की खबर दी है। ऐसे में आंकड़ा बढऩे की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। 

Success of Durg Police: 500 से ज्यादा आटो और 25 सीसीटीवी फुटेज, ऐसे पकड़े गए कैंसर का इलाज कराने आए बुजुर्ग के लुटेरे
सीरम इंस्टीट्यूट ने भी मांगी कोरोना वैक्सीन के आपातकालीन इस्तेमाल की इजाजत, बनी पहली स्वदेशी कंपनी
CG Breaking : फैमिली कोर्ट में तैनात आरक्षक ने की खुदकुशी, सर्विस रायफल से खुद को मारी गोली
दुर्ग में अफीम की खेती करने वाले विनायक ताम्रकर सहित तीन गिरफ्तार, 8 करोड़ की अफीम जब्त
सर्दियों में डिहाइड्रेशन से दूर रखने में मदद करेंगे ये 5 पेय, जरूर करें इनका सेवन…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article श्रीकंचनपथ 304 # 17 august 2021 श्रीकंचनपथ 25 # 09 november 2021
Next Article विधायकों ने दिल्ली में झंडा गाड़ा, हाईकमान से आर-पार की तैयारी मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना : गरीबों से जुड़ रहा नाता, दूर हो रही अस्पतालों की दौड़
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?