ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: हमर तिरंगा अभियान : ऊंचे लहराते तिरंगे, गगनभेदी नारों से देशभक्ति के रंग में सराबोर हुआ जिला
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeatured

हमर तिरंगा अभियान : ऊंचे लहराते तिरंगे, गगनभेदी नारों से देशभक्ति के रंग में सराबोर हुआ जिला

By @dmin
Published: August 13, 2022
Share
SHARE

कोरिया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आह्वान पर जिले में पूरे जोश, खुशी और उत्साह के साथ स्वतंत्रता दिवस की 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर हमर तिरंगा अभियान मनाया जा रहा है। इस अभियान के तहत 11 से 17 अगस्त तक प्रदेश में स्वतंत्रता सप्ताह मनाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत लोगों में राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करने और नई ऊर्जा का संचार के उद्देश्य के साथ आज जिला मुख्यालय बैकुंठपुर में शासकीय आदर्श रामानुज उच्चतर माध्यमिक विद्यालय स्थित मिनी स्टेडियम से घड़ी चौक तक तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।

जिला प्रशासन द्वारा आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में संसदीय सचिव तथा बैकुण्ठपुर विधायक अम्बिका सिंहदेव, कलेक्टर कुलदीप शर्मा, पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल, जिला पंचायत सीईओ कुणाल दुदावत एवं सभी प्रशासनिक अधिकारियों से लेकर स्कूली बच्चों और जिलेवासियों ने तिरंगा यात्रा में अपनी सहभागिता निभाई।

तिरंगा यात्रा में ऊंचे लहराते तिरंगे और जिला प्रशासन से लेकर आमजन की सहभागिता का खूबसूरत नजारा दिखा। गगनभेदी नारों से देशभक्ति के रंग में पूरा जिला सराबोर रहा। रामानुज मिनी स्टेडियम से शुरू हुई तिरंगा यात्रा घड़ी चौक से होते हुए पुनः मिनी स्टेडियम में ही आकर समापन हुआ।

लोगों को भेंट किया गया तिरंगा, स्कूली बच्चों ने भारत माता तथा शहीद भगत सिंह के अवतार में लोगों को तिरंगा लगाने प्रेरित किया। तिरंगा यात्रा के दौरान संसदीय सचिव, कलेक्टर एवं एसपी में घड़ी चौक में लोगों को तिरंगा देकर अपने घरों, कार्यालयों, कार्यस्थलों तथा दुकानों में झण्डा फहराने की अपील की। इस अवसर पर जिला स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी, विद्यायलीन छात्र-छात्राएं सहित आमजनों ने उत्साहपूर्वक बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। तिरंगा यात्रा में सभी ने हाथों में तिरंगा रख देशभक्ति के नारे लगाए और शान से तिरंगा लहराकर आयोजन में शामिल हुए।

जिले में पहली बार झुमका बोट क्लब में पानी पर लहराएगा तिरंगा

अभियान के तहत झुमका बोट क्लब तथा झुमका आइलैंड में सुबह 11 बजे तिरंगा फहराया जाएगा। जिले में पहली बार झुमका बोट क्लब में बोट के माध्यम से पानी पर तिरंगा लहराएगा। इसके साथ ही कटगोड़ी स्थित वॉच टावर में जिले का सबसे ऊंचा तिरंगा लगभग 30 मीटर ऊंचाई पर फहराया जाएगा।

खेल के मैदान से मिलता है स्वास्थ्य, समन्वय और सफलता का मंत्र : अरुण साव
उज्ज बहुउद्देशीय परियोजना की लागत 2741 करोड़ रुपये बढ़ी, फंडिंग के लिए मांगी गई राज्य सरकार की सहमति
Breaking News : निकाय चुनाव की घोषणा से पहले 10 नगर निगमों में प्रशासक नियुक्त, कलेक्टर संभालेंगे जिम्मेदारी
पालतू कुत्तों को वैक्सीन लगवाने पहुंचा ग्रामीण, मना करने पर की मारपीट… स्वास्थ्य कर्मियों ने किया प्रदर्शन
कोरबा में पकड़ाया बाइक चोर गिरोह, 12 मोटरसाइकिल के साथ 6 आरोपी गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article स्वतंत्रता दिवस समारोह का किया गया अंतिम रिहर्सल, कलेक्टर और एसपी ने किया व्यवस्थाओं का अवलोकन
Next Article CM Baghel did yoga practice in his residence on International Yoga Day - Make Yoga a part of your life मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने चारामा में किया भगवान बिरसा मुंडा की मूर्ति का अनावरण

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?