ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: हत्या के आरोपियों का निकाला जुलूस, तीन दिन पहले की थी ऑटो चालक की हत्या
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

हत्या के आरोपियों का निकाला जुलूस, तीन दिन पहले की थी ऑटो चालक की हत्या

By Om Prakash Verma
Published: April 24, 2023
Share
हत्या के आरोपियों का निकाला जुलूस, तीन पहले की थी ऑटो चालक की हत्या
हत्या के आरोपियों का निकाला जुलूस, तीन पहले की थी ऑटो चालक की हत्या
SHARE

धमतरी। धमतरी में आज यानि सोमवार को तीन दिन पहले हुई हत्या को लेकर जमकर हंगामा हुआ। पुलिस ने हत्या के मामले में पकड़े गए पांच आरोपियों का जुलूस निकाला। थाने से पैदल मार्च कराकर उन्हें कोर्ट तक लेकर गई। वहीं इसी बीच मृतक के परिजनों और स्थानीय लोगों ने सिटी कोतवाली में हंगामा कर दिया। उन्हें नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठियां चलानी पड़ी। सारा मामला तीन दिन पहले हुई ऑटो चालक की हत्या को लेकर है।

पुरानी रंजिश में बदमाशों ने किया हमला
जानकारी के मुताबिक, मकेश्वर वार्ड स्थित ऑडिटोरियम के पीछे रहने वाला योगेश नेताम ऑटो चालक था। किसी बात को लेकर उसका स्थानीय बदमाशों से विवाद हो गया था। इसे लेकर उन लोगों में रंजिश थी। शुक्रवार रात करीब 9 बजे फिर से उनके बीच झगड़ा हो गया। बात इतनी बढ़ी की हाथापाई हो गई। किसी तरह योगेश नेताम वहां से भागा, लेकिन अलग-अलग गुट बनाकर बदमाश उसका पीछा करते रहे।

घेरकर योगेश की जान ले ली
कारगिल उद्यान के पास बदमाशों ने योगेश नेताम को घेर लिया और धारदार हथियार से उस पर हमला कर दिया। इससे योगेश वहीं गिर पड़ा। इसके बाद बदमाश भाग निकले। घायल योगेश को कुछ लोगों ने अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। योगेश की मौत की रात से ही क्षेत्र में तनाव फैल गया। उसके परिजनों ने अस्पताल और थाने के बाहर हंगामा किया था। वहीं रविवार को भी घड़ी चौक पर जाम लगाकर दोषियों को फांसी देने की मांग की थी। एसपी के खिलाफ़ भी नारेबाजी की गई थी।

घटना के तीन दिन बाद आरोपी गिरफ्तार
वारदात के तीन दिन बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी गणेश राजपूत सहित उसके चार अन्य साथियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सभी आरोपियों को लेकर थाने पहुंची। वहां से उन्हें पैदल ही जुलूस निकालकर कोर्ट तक ले जाया गया। इस बीच परिजनों और वार्ड के स्थानीय लोगों को आरोपियों के पकड़े जाने की जानकारी हुई तो वह भी थाने पहुंच गए। इसके बाद वहां जमकर हंगामा शुरू हो गया। पुलिस ने पहले लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन जब नहीं माने तो लाठी चार्ज कर उन्हें खदेड़ा गया।

टोक्यो ओलंपिक के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम का एलान, आठ खिलाड़ी करेंगी डेब्यू
CG Crime : प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की अश्लील वीडियो कर दी वायरल, पकड़ने गई पुलिस को भी दिया चकमा
कांग्रेस पर राजनाथ का तीखा हमला: कहा- राहुल गांधी ने हमारी सेना के पराक्रम पर उठाए सवाल, ये बर्दाश्त नहीं
दुर्ग यूनिवर्सिटी की वेबसाइट हैक, पीएम मोदी पर आपत्तिजनक पोस्ट… प्रबंधन को भनक भी नहीं
CG Politics: दलबदलुओं को नकारने का मिथन टूटेगा! कई दिग्गज दलबदलुओं को नकार चुके हैं छत्तीसगढ़ के मतदाता
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article 13 लाख से होगा सड़क का डामरीकरण, विधायक व महापौर ने किया भूमिपूजन 13 लाख से होगा सड़क का डामरीकरण, विधायक व महापौर ने किया भूमिपूजन
Next Article CG Breaking : सीएम भूपेश बघेल ने फिर साधा भाजपा पर निशाना, बोले जिनके नेता जेल में रहे वे बेल की बात करते हैं

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?