ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर करने के निर्देश, एनेमिक मरीजों का गंभीरता से करें इलाज: कलेक्टर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर करने के निर्देश, एनेमिक मरीजों का गंभीरता से करें इलाज: कलेक्टर

By Om Prakash Verma
Published: February 8, 2024
Share
स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर करने के निर्देश, एनेमिक मरीजों का गंभीरता से करें इलाज: कलेक्टर
स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर करने के निर्देश, एनेमिक मरीजों का गंभीरता से करें इलाज: कलेक्टर
SHARE

मलेरिया, फाइलेरिया व डेंगु की रोकथाम के लिए रखें विषेश तैयारी
कुष्ठ रोगियों का घर-घर जाकर किया जाएगा सर्वे
दुर्ग। कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी की अध्यक्षता में आज कलेक्टर कक्ष में जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में चिकित्सकीय गतिविधियों को लेकर बिंदुवार चर्चा की गई। जिसमें कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने जिले में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान कराने के लिए हर संभव प्रयास करने की बात कही। कलेक्टर ने गर्भवती महिलाओं के पंजीयन, उनकी जॉच, टीकाकरण व उनके सुरक्षित प्रसव की जानकारी ली। उन्होंने गर्भवती महिलाओं के चिकित्सकीय गतिविधियों की समीक्षा की तथा सिकल सेल, मलेरिया, फाइलेरिया, क्षय नियंत्रण, कुष्ठ रोग व तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम आदि के संबंध में भी गहन चर्चा की।

उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं का करें चिन्हांकन:
कलेक्टर सुश्री चौधरी ने उच्च जोखिम गर्भवती महिलाओं के चिकित्सकीय गतिविधियों पर विषेश निर्देश दिए। बैठक में उन्होंने समस्त स्वास्थ्य संस्था को प्रत्येक माह गर्भवती महिलाओं एवं उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की सूची बनाकर, फॉलोअप करने व मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। साथ ही डॉक्टरों को स्पस्ट रूप से एनेमिक महिलाओं की गंभीरता से जांच के निर्देश दिए। कलेक्टर ने खण्ड चिकित्सा अधिकारी व सेक्टर अधिकारी को गर्भवती महिलाओं में उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं का चिन्हांकित कर उनका पंजीयन कर गर्भावस्था की जांच कराने के निर्देश दिए। इसके लिए उन्होंने स्वास्थ्य संस्थाओं में उपलब्ध सोनोग्राफी मशीन को पुन: संचालित कराने को कहा। इसके अलावा जमीनी स्तर पर स्वास्थ्य संस्थाओं एवं सूचकांकों को शुध्द करने हेतु कलेक्टर ने समस्त जिला स्तर के अधिकारी, नोडल अधिकारी, बीएमओ, सीपीएम एवं आरएमएनसीएचए कल्सल्टेंट सेक्टर स्तर पर प्रत्येक शनिवार को होने वाले सेक्टर बैठक में समीक्षा करने के निर्देश दिए।

स्वास्थ्य सेवाओं में मितानिन व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की महत्वपूर्ण भुमिका को देखते हुए उनसे समन्वय बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने अस्पताल परिसर में साफ-सफाई रखने व चिकित्सालय में रेडियोलांॅजिस्ट व अन्य आवश्यक स्टाफ की व्यवस्था करने को कहा। उन्होने कहा कि मरीजों को दवाई वितरण करने के बाद उसकी जानकारी का ब्यौरा रखा जाए। अन्य निजी अस्पतालों से आने वाले मरीजों से निजी अस्पताल की जानकारी ली जाए, निजी अस्पतालों द्वारा जानकारी उपलब्ध न कराए जाने पर निजी अस्पतालों को नोटिस जारी किया जाए।

सिकल सेल की नियमित जांच हो
केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा चलाये जा रही सिकल सेल अभियान में जिले के द्वारा प्रत्येक व्यक्ति 01 से 40 वर्ष का हो उनका सिकल सेल जांच कराया जाता है। इस हेतु कलेक्टर ने सभी जिला एवं विकासखण्ड स्तर के अधिकारियो को सिकल सेल की शत् प्रतिशत जांच, ट्रेट एवं सिकल सेल बिमारी से ग्रसित लोगों का उपचार व फालोअप करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार उन्होंने टीबी उन्मूलन कार्यकम के अन्तर्गत विशेष तौर पर कार्य करने के निर्देश दिए। मलेरिया, फाइलेरिया व डेंगु की रोकथाम के लिए समय से पूर्व विशेष तैयारी रखने को कहा, ताकि बाद में इनका संक्रमण न हो। ऐसे व्यक्ति जिनका स्पूटम निगेटिव है उनका एक्सरे कराने एवं ओपीडी मे ज्यादा से ज्यादा टीबी जांच कराए जाने के निर्देश दिए एवं निजी चिकित्सालयो में भी अधिक से अधिक लोगों की जाचं के निर्देश दिए।

कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम
कुष्ठ उन्मूलन के अन्तर्गत 2027 तक कुष्ठ मुक्त भारत किये जाना है इसके लिए कलेक्टर ने कुष्ठ रोगियों का घर-घर जाकर सर्वे करने की बात कही।

तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम
इसके अंतर्गत कलेक्टर ने स्कूल, कॉलेज, प्रषिक्षण संस्थाओं के आस-पास 200 मीटर के अन्दर नशा युक्त उत्पाद का प्रचार प्रसार एवं साम्रगी बेचने वाले व्यापारियों पर कोटपा एक्ट के तहत चालानी कार्यवाही करने के निर्देश दिए। सभी शासकीय संस्थाओं में ध्रुमपान निषेध का पोस्टर लगाने एवं इसका कड़ाई से पालन करने को कहा। बैठक में जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ. जे.पी. मेश्राम के साथ चिकित्सक व नर्सिंग स्टाफ उपस्थित थे।

नागार्जुन की तेलुगु फिल्म द घोस्ट हिंदी में भी होगी रिलीज…
तिरंगे वाले बयान को राउत ने बताया राष्ट्रद्रोह- महबूबा और फारूक पर एक्शन ले सरकार
राजधानी में 19 अप्रैल से तीन दिवसीय राष्ट्रीय जनजातीय साहित्य महोत्सव, सीएम बघेल करेंगे शुभारंभ
बद्री प्रसाद लोधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय के वार्षिक स्नेह सम्मेलन में पंहुचे मंत्री डॉ. डहरिया, कम्प्यूटर लैब का किया भूमिपूजन
Bhilai Breaking : भिलाई के कैंप क्षेत्र में युवक की हत्या, जांच में जुटी पुलिस
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कुम्हारी खारून ग्रीन के पास हदसा : कार की ठोकर से बाइक सवार युवक की मौत… नाना का इलाज कराने गया था एम्स
Next Article shreekanchanpath 331 # 14 Sep 2024 Shreekanchanpath 116 # 08 February 2024

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?