ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में 5 नवजातों की मौत के मामले में दो डॉक्टर सस्पेंड, MS को पद से हटाया
Share
Notification Show More
Latest News
जूडो सिखाता है साहस, आत्मसंयम और अनुशासन का पाठ: राज्यपाल डेका
October 9, 2026
अतिक्रमण के खिलाफ एनएचएआई की सख्त कार्रवाई, तेलीबांधा में अवैध एंट्री बंद
October 9, 2026
प्रमुख सचिव बोरा ने किया आईटीएमएस वार रूम का निरीक्षण, बेहतर प्रबंधन के लिए कार्ययोजना बनाने का निर्देश
October 9, 2026
राज्यसभा चुनाव : यूपी की10 सीटों पर बिना वोटिंग जीत, भाजपा के 8 और सपा के दो उम्मीदवार निर्वाचित
October 9, 2026
युवा शक्ति की सक्रिय भागीदारी से ही होगा विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण : मुख्यमंत्री साय
October 9, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhRaipur

स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में 5 नवजातों की मौत के मामले में दो डॉक्टर सस्पेंड, MS को पद से हटाया

By @dmin Published December 14, 2022
Share
स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में 5 नवजातों की मौत के मामले में दो डॉक्टर सस्पेंड, MS को पद से हटाया
स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में 5 नवजातों की मौत के मामले में दो डॉक्टर सस्पेंड, MS को पद से हटाया
SHARE

अंबिकापुर. छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल के एसएनसीयू में भर्ती 5 नवजात बच्चों की मौत के मामले में कार्रवाई करते हुए चिकित्सा शिक्षा विभाग के अवर सचिव ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पदस्थ शिशु रोग विशेषज्ञ को निलंबित कर दिया है। घटना की रात डॉक्टर ड्यूटी से नदारद थे। वहीं डॉ. लखन सिंह से एमएस का पद छीन लिया गया। इसके अलावा इस घटना से 7 दिन पूर्व हुए जच्चा-बच्चा की मौत मामले में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर को भी सस्पेंड किया गया है। ये जानकारी होने के बाद भी घटना की रात ड्यूटी पर नहीं पहुंचीं थीं।

स्वास्थ्य मंत्री ने मांगा था रिपोर्ट
पांच दिसंबर केा रात में बिजली गुल होने के बाद एक-एक कर नवजातों ने दम तोड़ा था। इस मामले में काफी हंगामा होने के बाद स्वास्थ्य मंत्री ने 48 घंटे के भीतर जांच रिपोर्ट मांगी थी। हालांकि जांच में बिजली गुल से मौत का कोई लेना-देना नहीं बताया गया था, बच्चों की मौत का कारण गंभीर बीमारी से पीडि़त होने की बात कही गई थी।

कार्रवाई की
मेडिकल कॉलेज अस्पताल में नवजातों की मौत मामले में चिकित्सा शिक्षा विभाग के अवर सचिव ने 2 डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की है। 5 दिसंबर को जब नवजातों की मौत का मामला सामने आया तो स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया था। जांच पश्चात अवर सचिव ने सीनियर रेसीडेंट (शिशु रोग विशेषज्ञ) डॉ. कमलेश प्रसाद विश्वकर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। जांच में यह पाया गया कि एसएनसीयू में भर्ती बच्चे गंभीर थे, इसके बाद भी 4 दिसंबर की रात डॉ. कमलेश ड्यूटी पर उपस्थित नहीं थे। इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए कार्रवाई की गई। निलंबन अवधि में उन्हें सूरजपुर जिले के जिला चिकित्सालय सह अधीक्षक कार्यालय में अटैच किया गया है।

अस्पताल अधीक्षक को पद से हटाया
चिकित्सा शिक्षा विभाग के अवर सचिव ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल के अस्पताल अधीक्षक व मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर डॉ. लखन सिंह के खिलाफ भी कार्रवाई की है। अवर सचिव ने उन्हें अस्पताल अधीक्षक के पद से मुक्त करते हुए उनकी जगह डॉक्टर आरसी आर्या को संचालक सह प्राध्यापक पैथोलॉजी विभाग के साथ अस्पताल अधीक्षक का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा है।

You Might Also Like

जूडो सिखाता है साहस, आत्मसंयम और अनुशासन का पाठ: राज्यपाल डेका

अतिक्रमण के खिलाफ एनएचएआई की सख्त कार्रवाई, तेलीबांधा में अवैध एंट्री बंद

प्रमुख सचिव बोरा ने किया आईटीएमएस वार रूम का निरीक्षण, बेहतर प्रबंधन के लिए कार्ययोजना बनाने का निर्देश

राज्यसभा चुनाव : यूपी की10 सीटों पर बिना वोटिंग जीत, भाजपा के 8 और सपा के दो उम्मीदवार निर्वाचित

युवा शक्ति की सक्रिय भागीदारी से ही होगा विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण : मुख्यमंत्री साय

@dmin December 14, 2022
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article पेंशन पर तकरार: केन्द्र का इस योजना को लागू करने से इंकार, भूपेश बोले- पैसा कर्मचारियों का, भारत सरकार का नहीं
Next Article क्रिकेटर एंड्रयू फ्लिंटॉफ का एक्सीडेंट, अस्पताल ले जाने से पहले घटना स्थल में ही उनका…….पढ़े पूरी रिपोर्ट क्रिकेटर एंड्रयू फ्लिंटॉफ का एक्सीडेंट, अस्पताल ले जाने से पहले घटना स्थल में ही उनका…….पढ़े पूरी रिपोर्ट

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?