ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: स्वास्थ्य मंत्री मंडाविया बोले- ‘सबको टीका, मुफ्त टीका: 24 दिन में आंकड़ा 30 से 40 करोड़ पर पहुंचा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

स्वास्थ्य मंत्री मंडाविया बोले- ‘सबको टीका, मुफ्त टीका: 24 दिन में आंकड़ा 30 से 40 करोड़ पर पहुंचा

By @dmin
Published: July 19, 2021
Share
स्वास्थ्य मंत्री मंडाविया बोले- 'सबको टीका, मुफ्त टीका: 24 दिन में आंकड़ा 30 से 40 करोड़ पर पहुंचा
स्वास्थ्य मंत्री मंडाविया बोले- 'सबको टीका, मुफ्त टीका: 24 दिन में आंकड़ा 30 से 40 करोड़ पर पहुंचा
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने सोमवार को कहा कि 10 करोड़ लोगों को कोविड-19 के टीके की खुराक देने में 85 दिन का समय लगा था, जबकि ‘सबको टीका, मुफ्त टीका’ अभियान के कारण 30 करोड़ से 40 करोड़ का आंकड़ा छूने में भारत को केवल 24 दिन लगे।

सार्वभौमिक टीकाकरण का नया चरण 21 जून से शुरू हो गया था। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि टीकों की उपलब्धता बढ़ाई गई और राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों को टीकों की समय से पहले आपूर्ति की गई, ताकि वे बेहतर तरीके से योजना तैयार कर सकें और आपूर्ति श्रृंखला को सरल बना सकें। इसकी मदद से टीकाकरण मुहिम तेज हुई। नए चरण के तहत केंद्र सरकार देश में बन रहे 75 प्रतिशत टीके खरीदकर उन्हें राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों को नि:शुल्क दे रही है।

अब तक 40.64 करोड़ को लगे टीके
स्वास्थ्य मंत्रालय के सोमवार सुबह के अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, भारत में 40.64 करोड़ से अधिक लोगों को कोविड-19 रोधी टीका लग चुका है। इस पर मंडाविया ने ट्वीट किया, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्व का सबसे बड़ा और तेज टीकाकरण अभियान निरंतर नए आयाम गढ़ रहा है। शुरुआती दिनों में 10 करोड़ लोगों को टीका लगाने में 85 दिन लगे थे। वहीं ‘सबको टीका, मुफ्त टीका’ अभियान के कारण, 30 करोड़ से 40 करोड़ का आंकड़ा छूने में भारत को केवल 24 दिन लगे।

सोमवार सुबह सात बजे तक की प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, मंत्रालय ने बताया कि 50,69,232 सत्रों में टीके की 40,64,81,493 खुराक लगाई जा चुकी हैं। इनमें से पिछले 24 घंटे में 13,63,123 खुराक लगाई गई। संक्रमित हुए लोगों में से 3,03,08,456 लोग ठीक हो गए हैं, जिनमें से पिछले 24 घंटे में 38,660 मरीज ठीक हुए। देश में लोगों के संक्रमित होने के बाद स्वस्थ होने की दर 97.32 प्रतिशत है।

कौशल्या मातृत्व योजना : सुरक्षित मातृत्व और बच्ची के लिए मजबूत पहल
विधायक वोरा ने कहा- बड़ी चुनौती में मुख्यमंत्री का बेहतर प्रबंधन हो रहा कारगर…. भाजपा राजनीति नहीं, केंद्र से वैक्सीन की करे मांग
देरी से चल रहीं 243 परियोजनाएं, समय से प्रोजेक्ट पूरा कर पाने में पिछड़ा सड़क परिवहन विभाग
केला भी पहुंचा सकता है आपको नुकसान, जानिए कैसे
कुकिंग में भी एक्सपर्ट हैं ये सितारे, कोई बंगाली तो कोई मुगलई पकवान बनाने में है माहिर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाईकोर्ट का फैसला, समूह की कंपनियों को अंतरिम राहत से इनकार सुप्रीम कोर्ट सख्त: अस्पताल बड़े उद्योग बन गए, लोगों के जीवन की कीमत पर हम उन्हें समृद्ध होने नहीं देंगे
Next Article प्रदेश में कोरोना वैक्सीन की दोनों खुराक लेने वालों की संख्या एक करोड़ पार वैक्सीनेशन ब्रेकिंग: फिर से वैक्सीन की किल्लत… भिलाई के इन 6 केन्द्रों में लगेगा टीका

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?