ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: स्वास्थ्य प्रभारी लक्ष्मीपति राजू की पहली बैठक, स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 में भिलाई को प्रथम स्थान दिलाने टीमवर्क से कार्य करने दिए निर्देश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

स्वास्थ्य प्रभारी लक्ष्मीपति राजू की पहली बैठक, स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 में भिलाई को प्रथम स्थान दिलाने टीमवर्क से कार्य करने दिए निर्देश

By @dmin
Published: January 30, 2022
Share
SHARE

भिलाई। खाद्य, लोक स्वास्थ्य एवं स्वच्छता विभाग के प्रभारी एवं महापौर परिषद के सदस्य लक्ष्मीपति राजू ने विभाग के कार्यों की पहली बैठक ली, बैठक में उन्होंने सही जानकारी नहीं रखने वाले सुपरवाइजर पर नाराजगी जताई और कार्यप्रणाली में सुधार लाने अंतिम चेतावनी दी। महत्वपूर्ण बैठक में उन्होंने विगत दो सालो में कोविड कार्यों को लेकर खर्च की पूरी जानकारी मांगी है, ताकि इस अनुरूप बजट की तैयारी भी पूरी हो जाए। ग्राउंड, फील्ड के कार्यों को समझने और परखने के लिए उन्होंने पहली बैठक में सुपरवाइजर स्तर के कर्मचारियों से फीडबैक लिया और फीडबैक के आधार पर आगे इस पर क्रियान्वयन करने पर चर्चा की।
साफ-सफाई, डोर टू डोर कचरा कलेक्शन, डंपिंग साइट से कचरा का उठाव, रोड स्वीपिंग, नाइट स्वीपिंग, बाजारों से निरंतर कचरा का उठाव, सड़कों की धुलाई, डस्ट रहित सड़क, एस.एल.आर.एम. सेंटर में कचरा का पृथककीकरण एवं खाद निर्माण, सिंगल यूज़ प्रतिबंधित प्लास्टिक पर कार्यवाही, स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करना, होम कंपोस्टिंग घरों एवं होटलों/प्रतिष्ठानो में अपनाना, गार्बेज फ्री सिटी, ओपन डिफेकेशन के लिए स्थलों का सतत निरीक्षण, सामुदायिक एवं सार्वजनिक शौचालय में आवश्यक सुविधा, नालियों की निरंतर सफाई, डॉग कैचर एवं बधियाकरण की प्रक्रिया, डेंगू नियंत्रण एवं रोकथाम, कोविड कंट्रोल के लिए दवाई वितरण, टेस्टिंग, ट्रेसिंग, टीकाकरण एवं स्टीकर चस्पा, मच्छर उन्मूलन, टेमीफास का वितरण तथा फागिंग इत्यादि पर स्वास्थ्य प्रभारी ने लंबी चर्चा की।

उन्होंने स्वास्थ्य विभाग में आवश्यक संसाधनों पर भी सुपरवाइजर से खुलकर बात की और कहा कि शहर सफाई के लिए छोटे-छोटे संसाधनों की कमी से काम प्रभावित ना हो इसके लिए उन्होंने आवश्यकता अनुरूप सभी से वार्ड वाइज संसाधनों की जरूरत के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि नए परिसीमन के आधार पर संसाधनों को स्वच्छता के कार्य पर उपयोग में लाना होगा और क्षेत्रफल के आधार पर वार्डो में व्यापक सफाई होनी चाहिए। आगे उन्होंने कहा कि जिन सुपरवाइजर के खिलाफ सफाई को लेकर शिकायतें प्राप्त होगी उन पर कड़ी कार्रवाई भी प्रस्तावित की जाएगी। सभी को उन्होंने अपनी जिम्मेदारी के साथ कार्य करने कहा है। लक्ष्मीपति राजू ने सभी जोन क्षेत्रों की बारी-बारी से बैठक ली।

उल्लेखनीय है कि महापौर नीरज पाल स्वास्थ्य के प्रति गंभीर हैं और उन्होंने अपनी पहली बैठक कोविड कंट्रोल को लेकर ली थी, स्वच्छता के लिए उन्होंने गंभीरता से कार्य करने के निर्देश भी दिए थे। इधर निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 के लिए लगातार अधिकारियों को निर्देशित कर फीडबैक ले रहे हैं। बैठक में स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा, जोन स्वास्थ्य अधिकारी अंकित सक्सेना, अनिल मिश्रा, सुदामा परघनिया, महेश पांडे, स्वास्थ्य लिपिक राजेश कुमार पालवे एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

Big Breaking : कुशाभाऊ ठाकरे यूनिवर्सिटी के सहायक प्रोफेसर पर छेड़छाड़ का आरोप, महिला थाने में एफआईआर
दर्दनाक: शिकार के लिए लगाए करंट की चपेट में आकर पति-पत्नी बुरी तरह झुलसे, महिला का हो गया गर्भपात, काटना पड़ा पैर
बिग ब्रेकिंग: रक्षाबंधन पर सोमवार को खुलेंगी राखी व मिठाई की दुकानें, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
शहादत का सम्मान, देश भक्ति के रंग में रंगे जवान, हाथों में तिरंगा लेकर मातृभूमि की शान में लगाए नारे
बोर्ड परीक्षा मे बेहतर परिणाम लाने करें सामूहिक प्रयास – स्कूल शिक्षा सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गो-सेवा की सनातन परंपरा को समृद्ध किया : शंकराचार्य स्वामी आत्मानंद सरस्वती शहीदों के सम्मान में रायपुर में प्रज्वलित होगी ‘अमर जवान ज्योति’, सीएम भूपेश बघेल ने की घोषणा
Next Article कस्टम मिलिंग के लिए अब तक 97.70 लाख मीटरिक टन धान का उठाव… केन्द्रीय पूल में 36.40 लाख मीटरिक टन चावल जमा राज्य में अब तक 93.09 लाख मीटरिक टन धान की खरीदी : इस वर्ष अभी तक 21.18 लाख किसानों ने बेचा धान

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?