ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: स्वास्थ्य के लिए बहुत गुणकारी है थाइम, ये हैं इसके फायदे
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedHealth

स्वास्थ्य के लिए बहुत गुणकारी है थाइम, ये हैं इसके फायदे

By @dmin
Published: September 23, 2022
Share
SHARE

एक अनोखी सुगंध से युक्त थाइम एक हर्ब है, जिसका इस्तेमाल तरह-तरह के व्यंजनों के साथ एक औषधी के रूप में किया जा सकता है। इसकी खासियत है कि यह बायोएक्टिव प्लांट कंपाउंड्स और एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, इसलिए यह स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है। हो सकता है कि कई लोगों को इसके बारे में न पता हो, इसलिए आज हम इस लेख में बताने जा रहे हैं कि थाइम के इस्तेमाल से क्या-क्या फायदे मिल सकते हैं। एक शोध के अनुसार, थाइम मुंहासों से राहत दिला सकता है। दरअसल, इसमें एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-सेप्टिक, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो मुंहासे पैदा करने वाले बैक्टीरिया से लडऩे में मदद कर सकते हैं। वहीं, इसमें खास फैटी एसिड भी मौजूद होते हैं, जो मुंहासों के प्रभाव को कम करने में मदद कर सकते हैं। समस्या से राहत पाने के लिए थाइम युक्त स्किन केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करें।

Contents
  • सर्दी और खांसी का इलाज करने में है सक्षम
  • बालों के विकास को बढ़ावा में है मददगार
  • हड्डियों को स्वस्थ रखने में है कारगर
  • हाई ब्लड प्रेशर को कम करने में है सहायक

सर्दी और खांसी का इलाज करने में है सक्षम

एंटी-बायोटिक और एंटी-सेप्टिक गुणों से भरपूर थाइम सर्दी और खांसी के लिए एक बेहतरीन प्राकृतिक उपचार है। यही नहीं, इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी मौजूद होते हैं, जो गले की खराश और ब्रोंकाइटिस के इलाज में मदद करता है। 2006 के एक अध्ययन के अनुसार, थाइम के फूल और आइवी की पत्तियों का मिश्रण खांसी और ब्रोंकाइटिस के लक्षणों को कम करने में मदद कर सकता है।

बालों के विकास को बढ़ावा में है मददगार

थाइम स्कैल्प के ब्लड सर्कुलेशन में सुधार करने में मदद करता है, जिससे बालों के विकास को बढ़ावा मिलता है। एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर थाइम बालों के झडऩे और बालों को कमजोरी होने से भी बचाते हैं। इसके अतिरिक्त, इससे रूसी और खुजली जैसी समस्याएं भी खत्म होती हैं। अगर आप बालों संबंधित समस्याओं से राहत चाहते हैं तो थाइम के तेल और लैवेंडर ऑयल को मिलाकर सिर पर लगाकर हल्के हाथों से मालिश करें।

हड्डियों को स्वस्थ रखने में है कारगर

विटामिन-के, आयरन, मैंगनीज और कैल्शियम से भरपूर थाइम हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक है और ऑस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारियों से बचाने में कारगर है। थाइम में मौजूद गुण हड्डी के फ्रैक्चर के जोखिम को भी कम करते हैं। एक अध्ययन के अनुसार, जिन महिलाओं ने रोजाना 1,000 मिलीग्राम थाइम का सेवन किया, उन्होंने कैल्शियम या विटामिन-डी3 सप्लीमेंट की तुलना में बेहतर बोन मिनरल डेंसिटी का अनुभव किया।

हाई ब्लड प्रेशर को कम करने में है सहायक

थाइम हृदय गति को नियंत्रित करने और हाई ब्लड प्रेशर के स्तर को कम करने में भी प्रभावी है। यह सूजन से भी बचाता है और शरीर के ब्लड सर्कुलेशन में सुधार करता है, जिससे हृदय रोगों का खतरा कम होता है। 2014 के एक अध्ययन के अनुसार, थाइम का अर्क हाई ब्लड प्रेशर वाले चूहों में हृदय गति को कम करने में सक्षम रहा। स्वस्थ हृदय के लिए आप रोजाना थाइम की चाय का सेवन करें।

मोदी सरकार का बड़ा ऐलान, COVID-19 वैक्सीन की इस मोबाइल ऐप के जरिए शुरू होगी डिलीवरी
क्या भाभीजी के पापड़ खाकर कोरोना से ठीक हुए लोग? शिवसेना के सवाल पर भाजपा का पलटवार
राज्य की दस हजार आंगनबाडिय़ों को मॉडल बनाने का लक्ष्य: सीएम बघेल ने कहा- आंगनबाड़ी, महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण का बने सशक्त केन्द्र
अम्मी विर्क जुड़ेंगे राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फ्रेंचाइज़ी ‘गड्डे गड्डे चा 2’ में
बस्तर में गूंज रही है विकास की आवाज… सीएम साय ने कहा- जहां कभी बंदूकें थीं, वहां अब किताबें हैं
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article स्कूल जाने वाली छात्रा हुई प्रेग्नेंट, तबीयत बिगड़ी तो बेटी के साथ अनहोनी जानकर फट गया मां का कलेजा
Next Article शादी के छह महीने बाद पत्नी की गला दबाकर हत्या, आरोपी पति, सास-ससुर अब जिंदगी भर सड़ेंगे जेल में

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?