ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: स्वास्थ्यकर्मियों के हौसलों को सलाम, वैक्सीनेश के लिए पहाड़ों व दुर्गम रास्तों का सफर तय कर पहुंच रहें गांव-गांव
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

स्वास्थ्यकर्मियों के हौसलों को सलाम, वैक्सीनेश के लिए पहाड़ों व दुर्गम रास्तों का सफर तय कर पहुंच रहें गांव-गांव

By @dmin
Published: December 6, 2021
Share
स्वास्थ्यकर्मियों के हौसलों को सलाम, वैक्सीनेश के लिए पहाड़ों व दुर्गम रास्तों का सफर तय कर पहुंच रहें गांव-गांव
स्वास्थ्यकर्मियों के हौसलों को सलाम, वैक्सीनेश के लिए पहाड़ों व दुर्गम रास्तों का सफर तय कर पहुंच रहें गांव-गांव
SHARE

रायपुर (एजेंसी)। कोरोना के नए वेरिएंट ओमीक्रान की दहशत के बीच प्रदेश में टीकाकरण अभियान को और तेज किया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम अस्पतालों के अलावा धान खरीदी केंद्र व गांवों में शिविर लगाकार वैक्सीनेशन करने में जुटी है। शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने स्वास्थ्य कर्मचारी जान जोखिम में डालकर दूसरों की जान बचाने के काम में लगे हैं। नदी-नालों, जंगलो, पहाड़ों व दुर्गम रास्तों का सफर तय कर गांव-गांव पहुंच रहे हैं। इस दौरान कई तरह की चुनौतियों का भी सामना उन्हें करना पड़ रहा है। स्वास्थ्य कर्मियों के जज्बे और हिम्मत की वजह से प्रदेश में अब तक 91 प्रतिशत लोगों को पहली व 50 फीसदी लोगों को महामारी से बचाव के दोनों टीके लग चुके हैं।

बस्तर संभाग के बीहड़ जंगलों के अंदर बसे गांवों तक पहुंचने के लिए कोई सड़क मार्ग नहीं है। नदी-नालों व पगडंडी रास्तों पर चलकर इन गांवों तक पहुंचा जा सकता है। सरगुजा संभाग में भी ऐसे कई गांव हैं, जहां स्वास्थ्य टीम को पहुंचने में जद्दोजहद करनी पड़ रही है। स्वास्थ्य कार्यकर्ता व प्रशासन की टीम अपनी जान जोखिम में डालकर दूसरों की जान इस महामारी से बचाने में लगे हैं। स्वास्थ्य विभाग की एक टीम में एनएम रीमा नंद, आगनबाड़ी कार्यकर्ता शोभिता, सहायिका पदमा, मितानिन पार्वती झा, सचिव दयामनी नाग, प्रधान अध्यापक परमेश्वर प्रसाद जोशी, रोजगार सहायक छवि राम बघेल, ग्राम कोटवार कन्हाई बघेल व हल्का पटवारी राम दास मरकाम नदी पार कर टीका लगाने चपका गांव पहुंचे। सिर्फ 32 लोगों को टीका लगाने इतनी जद्दोजहद कर टीम गांव पहुंची थी।

छत्तीसगढ़ में टीकाकरण के लिए पात्र आधी आबादी को कोरोना से बचाव के लिए दोनों टीके लगाए जा चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी प्रदेश में अब तक 99 लाख 67 हजार 184 नागरिकों को कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी है। वहीं एक करोड़ 79 लाख 30 हजार 288 लोगों को पहला टीका लगाया जा चुका है। राज्य की 91 प्रतिशत आबादी को पहला टीका लग चुका है। प्रदेश के एक करोड़ 96 लाख 51 हजार नागरिकों को कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए टीका लगाया जाना है। पहली और दूसरी, दोनों खुराकों को मिलाकर प्रदेश में अब तक दो करोड़ 78 लाख 97 हजार 472 टीके लगाए जा चुके हैं। एक दिसंबर से धान खरीदी केंद्रों में भी टीका लगाने की शुरुआत की गई है। मंत्री टीएस सिंहदेव ने भी वैक्सीनेशनल तेजी से करने के निर्देश दिए हैं।

भोले बाबा का आशीर्वाद लेने भिलाई आएंगे विक्रम उसेंडी: भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष उसेंडी को दया सिंह ने दिया आमंत्रण कार्ड… बारात में शामिल होने का दिया आश्वासन
राज्य में 4 लाख से ज्यादा लोगों का हुआ ऑनलाईन प्रकृति परीक्षण, अन्य राज्यों से बेहतर रहा छत्तीसगढ़ का प्रदर्शन
अयोध्या में PM मोदी देखेंगे त्रेता युग जैसी तस्वीर, रामायणकालीन प्रसंगों की आकृतियों से सज रही राम नगरी
शेयर बाजार: चौतरफा खरीदारी के बीच बाजार ने बनाया रिकॉर्ड, उच्चतम स्तर पर सेंसेक्स-निफ्टी
विधायक गजेंद्र ने खेली क्रिकेट, कहा- बचपन याद आ गया… बच्चों की डिमांड पर दिया क्रिकेट किट
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सिंचाई परियोजनाओं के लिए 22 करोड़ रूपए की मंजूरी सिंचाई परियोजनाओं के लिए 22 करोड़ रूपए की मंजूरी
Next Article सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाईकोर्ट का फैसला, समूह की कंपनियों को अंतरिम राहत से इनकार सुको का फैसला: निकाय चुनावों में ओबीसी के लिए 27 फीसदी आरक्षण पर रोक

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?