ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: स्वच्छता को लेकर विशेष अभियान, निगम ने किया जनजागरूकता रैली का आयोजन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

स्वच्छता को लेकर विशेष अभियान, निगम ने किया जनजागरूकता रैली का आयोजन

By Om Prakash Verma
Published: February 22, 2023
Share
स्वच्छता को लेकर विशेष अभियान, निगम ने किया जनजागरूकता रैली का आयोजन
स्वच्छता को लेकर विशेष अभियान, निगम ने किया जनजागरूकता रैली का आयोजन
SHARE

जन सहयोग से हो रही है तालाबों की सफाई, मिल रहा है श्रमदान का सहयोग, प्लास्टिक मुक्त भिलाई बनाने जागरूकता रैली का भी हो रहा है आयोजन, स्वच्छता को लेकर 25 फरवरी तक चलेंगी विशेष गतिविधियां
भिलाई। स्वच्छता को लेकर 25 फरवरी तक विशेष गतिविधियां निगम के द्वारा जन सहयोग से आयोजित की जा रही है। स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 एवं कचरा मुक्त शहर के लिए भिलाई निगम के द्वारा विभिन्न प्रकार की गतिविधियां अपनाई जा रही है। इसके लिए 20 फरवरी से स्वच्छता का विशेष अभियान प्रारंभ हो चुका है जो कि 25 फरवरी तक चलेगा।

स्वच्छता के महाभियान का हिस्सा बनने के लिए महापौर नीरज पाल एवं निगमायुक्त रोहित व्यास ने भी सभी से अपील की है तथा अधिकारियों को अधिक से अधिक लोगों को जोड़कर स्वच्छता कार्यक्रम के तहत अपनाई जा रही विशेष गतिविधियों में शामिल करने कहा है। प्रथम दिवस को तालाबों, सार्वजनिक स्थलों एवं धार्मिक स्थलों की सफाई जनप्रतिनिधि, राजीव युवा मितान क्लब तथा आम नागरिकों के सहयोग से किया गया। दूसरे दिन खुले प्लाट एवं सड़कों पर बिखरे मलबे को साफ करने का काम किया गया साथ ही कचरा फैलाने वालों को नोटिस जारी करने तथा उनसे अर्थदंड वसूल करते हुए मलबा की सफाई करने कहा गया। तीसरे दिन व्यवसायिक परिसरों में प्रतिबंधित प्लास्टिक मुक्त भिलाई के लिए जन जागरूकता रैली का आयोजन किया गया इसके अलावा प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग एवं विक्रय करने वाले व्यवसायियों से अर्थदंड वसूला गया।

अगले क्रम में निकाय क्षेत्र अंतर्गत समुदायिक सह सार्वजनिक शौचालयों की सफाई का काम किया जाएगा तथा शौचालय के उपयोग के संबंध में आम नागरिकों से फीडबैक लिया जाएगा, निकाय में चिन्हित जीव्हीपी पॉइंट की सघन सफाई की जाएगी, चौक-चौराहा में इसके लिए जागरूकता के आयोजन भी किए जाएंगे। लोगों को डोर टू डोर कचरा कलेक्शन के दौरान सूखा कचरा अलग देने तथा गीला कचरा अलग देने जागरूक किया जाएगा।

सफाई अभियान के तहत रामनगर मुक्तिधाम तालाब, वार्ड 22 स्थित तालाब, सुंदरनगर लिम्हा तालाब, बैकुंठ धाम तालाब तथा हुडको स्थित तालाब आदि की सफाई जन सहयोग से की गई। नगर पालिक निगम भिलाई की अपील है कि कचरा खुले में न फेंके, सुखा कचरा एवं गीला कचरा पृथक-पृथक ही सफाई वाहन को देवें, सड़कों पर मलबा बिखेरकर न रखें, प्रतिबंधित प्लास्टिक एवं सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करें तथा भिलाई को स्वच्छ शहर बनाने में अपनी महती भागीदारी निभाए।

Durg Breaking : चंदखुरी में खड़ी ट्रक में टकराई कार, दो युवकों की मौत
2 करोड़ 94 लाख 55 हजार के विकास कार्यों का महापौर देवेंद्र यादव ने किया भूमिपूजन…. कहा खुर्सीपार में जनता की डिमांड पर हो रहे सभी कार्य
नवरात्रि 2022: देवी कूष्मांडा की आज होती है पूजा, कुम्हड़े की बलि है मां को अति प्रिय, इस मंत्र का जाप करते हुए करें आह्वान
तीन माह में तीसरी बार छत्तीसगढ़ पहुंच रहे पीएम मोदी, बिलासपुर में परिवर्तन यात्रा के समापन कार्यक्रम में होंगे शामिल
बांध के पास पिकनिक मनाने आए निजी संस्थान के तीन लोगों की डूबने से मौत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article इस बार भी होली पर ग्रामीण महिलाओं द्वारा तैयार हर्बल गुलाल की चलेगी बयार…
Next Article समाज कल्याण विभाग ने 10 हजार से अधिक वरिष्ठ नागरिकों परीक्षण के बाद वितरण किए आवश्यक सामग्री समाज कल्याण विभाग ने 10 हजार से अधिक वरिष्ठ नागरिकों के परीक्षण के बाद वितरण किए आवश्यक सामग्री

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?