ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: स्पंदन हार्ट केयर सेंटर: सेमिनार व नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में शामिल हुए लोग, दिल से संबंधित 129 परीक्षण हुए
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

स्पंदन हार्ट केयर सेंटर: सेमिनार व नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में शामिल हुए लोग, दिल से संबंधित 129 परीक्षण हुए

By @dmin
Published: February 28, 2022
Share
स्पंदन हार्ट केयर सेंटर द्वारा सांई श्रद्धालुओं को नि:शुल्क मास्क का वितरण व नि:शुल्क जांच
स्पंदन हार्ट केयर सेंटर द्वारा सांई श्रद्धालुओं को नि:शुल्क मास्क का वितरण व नि:शुल्क जांच
SHARE

भिलाई । स्पंदन हार्ट केयर सेंटर, एससी हार्ट फाउंडेशन व भिलाई नगर मस्जिद ट्रस्ट, जामा मस्जिद-सेक्टर 6 भिलाई की ओर से एक दिवसीय नि:शुल्क हृदय सुरक्षा सेमिनार व नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर रविवार को मुस्लिम कम्युनिटी हॉल, जामा मस्जिद, सड़क-1, सेक्टर 6 में आयोजित किया गया। सुबह से शाम तक शिविर में कुल 253 पंजीयन हुए। इनमें से 241 ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण करवाया। वहीं ह्रदय रोग से संबंधित 129 परीक्षण हुए और सभी ने स्वास्थ्य से संबंधित जानकारी हासिल की।

कमेटी की ओर से सभी आगंतुकों के लिए स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई थी। शिविर में सुबह 10 बजे से हृदय सुरक्षा सेमिनार में प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सुरप्रीत चोपड़ा ने ह्रदय रोगों के कारण, लक्षण व बचाव के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। घंटे भर तक चले इस सत्र में शिविर में मौजूद लोगों ने अपनी जिज्ञासा का समाधान भी किया। इसके उपरांत सुबह 11 से 5 बजे तक हृदय रोग, नेत्र रोग, दंत रोग, फिजजीयोथेरेपी, स्त्री एवं प्रसूति रोग व पाइल्स रोग विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों का परीक्षण किया और उन्हें उचित परामर्श दिया।

शिविर में ईसीजी, बीपी, शुगर जांच की सुविधा भी नि:शुल्क उपलब्ध कराई गई। शिविर में हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. सुरप्रीत चोपड़ा ,स्पंदन हार्ट केयर सेंटर के विशेषज्ञ डॉ. शेखर ताम्रकार, केयर एंड क्योर क्लिनिक से डॉ. फरहाना परवीन, फिजीयोथेरेपिस्ट डॉ. कुमकुम डे,मीत ऑप्टिकल्स से डॉ. कोसरिया, स्पंदन हार्ट केयर सेंटर के मैनेजिंग डायरेक्टर सुमित आहूजा एवं अन्य नर्सिंग स्टाफ ने अपनी सेवाएं दी।

शिविर को सफल बनाने में भिलाई नगर मस्जिद ट्रस्ट से सदर जमील अहमद, सेक्रेटरी अशरफ बेग, अब्दुल हफीज,एम.आर अंसारी,आसिम बेग, अब्दुल जाकिर खान, जमील कुरैशी, अलीम सिद्दीकी, वज़ी अहमद, सैय्यद हुसैन, शमशेर खान,जफर जावेद,तहूर पवार, मुमताज अली,इब्राहिम कादरी, शाहिद खान, मुर्तुजा हुसैन, इमरान खान,नसीम खान,वहीद खान, हमीदुल्लाह सिद्दीकी, अजमतुल्लाह एवं नौजवान टीम से ज़मीर मुहम्मद, साहिल शेख, तौकीर, सरफराज़ और फैजान हसन सहित अन्य लोगों का योगदान रहा। भिलाई नगर मस्जिद ट्रस्ट, जामा मस्जिद सेक्टर-6 के सदर जमील अहमद ने शिविर के सफल आयोजन के लिए सभी डाक्टरों, पैरामेडिकल स्टाफ व फार्मासिस्ट का शुक्रिया अदा किया है।

कोरोनिल को लेकर बाबा रामदेव और बालकृष्ण खिलाफ मामला दर्ज
जमीन दरों में नई गाइडलाइन जारी : लैंड वेल्यूवेशन के लिए बने नए नियम… सभी जिलों से मांगी रिपोर्ट
झूलेलाल एसोसिएट्स को क्वालिटी मार्क अवार्ड्स 2023 से किया गया सम्मानित
CG Breaking : दो दिन से लापता इंजीनियरिंग की छात्रा की जंगल में पेड़ पर लटकती मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस
राशनकार्ड से होगा मुफ्त 5 लाख तक का इलाज
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article श्रीकंचनपथ 304 # 17 august 2021 श्रीकंचनपथ 133 # 28 february 2022
Next Article पेड़ से टकराई स्कूल बस, एक बच्ची की मौत पांच घायल, दुर्घटना के बाद मची चीख पुकार पेड़ से टकराई स्कूल बस, एक बच्ची की मौत पांच घायल, दुर्घटना के बाद मची चीख पुकार

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?