ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: स्कूल शिक्षा मंत्री ने किया स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी स्कूलों के बच्चों की दो दिवसीय राज्य स्तरीय खेल-कूद स्पर्धा का शुभारंभ… एक हजार से अधिक खिलाड़ी एवं ऑफिसियल्स ले रहे हैं भाग
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

स्कूल शिक्षा मंत्री ने किया स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी स्कूलों के बच्चों की दो दिवसीय राज्य स्तरीय खेल-कूद स्पर्धा का शुभारंभ… एक हजार से अधिक खिलाड़ी एवं ऑफिसियल्स ले रहे हैं भाग

By @dmin
Published: November 12, 2021
Share
SHARE

रायपुर। स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने आज छत्तीसगढ़ राज्य में संचालित स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालयों की दो दिवसीय राज्य स्तरीय खेल-कूद स्पर्धा का शुभारंभ किया। डॉ. टेकाम ने रायपुर के पंडित आर.डी तिवारी शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आमापारा के खेल मैदान में आयोजित फुटबॉल खेल स्पर्धा के बालक वर्ग में बस्तर और सरगुजा संभाग के मध्य खेले जाने वाले मैच का शुभारंभ फुटबॉल की किक मारकर किया।

उन्होंने इसके पूर्व दोनों टीमों के खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त किया और खेल भावना का परिचय देते हुए सफल होने की कामना की। दोनों टीमों के मध्य खेले जा रहे फुटबॉल मैच का आनंद भी लिया। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी एएम बंजारा, स्कूल के प्राचार्य आरके गुप्ता, जिला खेल अधिकारी अनिल मिश्रा और संबंधित संभागों के कोच और खिलाड़ी मौजूद थे।

राज्य स्तरीय स्पर्धा में 5 संभागों से विजेता टीमें एवं खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। यह राज्य स्तरीय स्पर्धा राजधानी रायपुर के 4 खेल मैदानों में आयोजित की जा रही है। जिसमें एक हजार से अधिक खिलाड़ी एवं ऑफिसियल्स हिस्सा ले रहे हैं। राज्य में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में अध्ययनरत बच्चों के लिए पहली बार खेल-कूद स्पर्धाएं आयोजित की गई है।

उल्लेखनीय है कि राज्य में बच्चों को नि:शुल्क अंग्रेजी माध्यम में शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए बीते दो सालों में 172 स्कूल शुरू किए गए हैं, जिसमें लगभग 72 हजार विद्यार्थियों को दाखिला दिया गया है। राज्य स्तरीय खेल-कूद स्पर्धा के अंतर्गत फुगड़ी, दौड़, कबड्डी एवं शतरंज की प्रतियोगिताएं स्वामी विवेकानंद अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम कोटा, खो-खो की प्रतियोगिता शारीरिक शिक्षा प्रशिक्षण महाविद्यालय मैदान में, फुटबाल की स्पर्धा पंडित आरडी तिवारी शासकीय अंग्रेजी माध्यम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आमापारा में तथा बॉलीबाल एवं बेडमिंटन की स्पर्धा माधवराव सप्रे स्कूल रायपुर में होगी।

प्रत्येक खेल की स्पर्धा में हर संभाग से चार-चार टीमें हिस्सा ले रही हैं। खेल स्पर्धा में मिडिल स्कूल और हाई स्कूल स्तर पर बालक और बालिका वर्ग के लिए आयोजित की गई है। प्रत्येक संभाग से 100 बालक और 100 बालिकाएं राज्य स्तरीय खेल स्पर्धा में शामिल हुए है। इसके अतिरिक्त 150 से अधिक कोच और ऑफिसियल्स हिस्सा ले रहे हैं।

छत्तीसगढ़ में सीएम शपथ ग्रहण की तैयारियां जोरों पर…. वरिष्ठ अधिकारियों ने तैयारियों का लिया जायजा
CG Breaking : एक चप्पल ने पहुंचाया हत्यारे तक, दो दिन पहले मिली थी महिला की लाश… चौंकाने वाली है हत्या की वजह
ऐतिहासिक: आठ हाईकोर्ट में चीफ जस्टिस की नियुक्ति को पहली बार दी मंजूरी, कई जजों के तबादले की भी स्वीकृति
रायपुर विकास योजना 2031: आवास एवं पर्यावरण मंत्री अकबर की अध्यक्षता में कार्यशाला सम्पन्न
Gustakhi Maaf: कांग्रेस की हालत हस्तिनापुर के महारथियों जैसी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की टेस्ट टीम का एलान, पहले मैच में रहाणे करेंगे कप्तानी, दूसरे मैच से लौटेंगे विराट न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की टेस्ट टीम का एलान, पहले मैच में रहाणे करेंगे कप्तानी, दूसरे मैच से लौटेंगे विराट
Next Article श्रीकंचनपथ 304 # 17 august 2021 श्रीकंचनपथ 28 # 12 november 2021

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?