ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: स्कूलों में होने वाली दुर्घटनाओं की रोकथाम और बचाव के लिए हो रहा आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

स्कूलों में होने वाली दुर्घटनाओं की रोकथाम और बचाव के लिए हो रहा आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण…

By @dmin
Published: February 15, 2022
Share
SHARE

रायपुर। स्कूलों में होने वाली दुर्घटनाओं की रोकथाम और बचाव के लिए प्रदेश के सभी प्राथमिक एवं मिडिल स्कूलों में आपदा प्रबंधन के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है। स्कूल सुरक्षा पर शिक्षा महाविद्यालय रायपुर में पांच दिवसीय कार्यशाला सह-प्रशिक्षण का आयोजन किया जा रहा है। दो चरणों में आयोजित हो रहे इस प्रशिक्षण में स्कूलों में व्यक्तिगत सुरक्षा के साथ-साथ स्कूलों की सुरक्षा के मद्देनजर समस्याओं को चिन्हांकन कर उनके निराकरण के लिए 14 से 18 फरवरी तक प्रथम चरण में प्रशिक्षित किया जा रहा है।

इस प्रशिक्षण के दौरान प्रदेश के सभी विकासखंडों से दो-दो स्रोत व्यक्तियों को आपदा प्रबंधन एवं समस्याओं का चिन्हांकन कर उसके निराकरण की जानकारी दी जा रही है। प्रशिक्षणार्थियों को स्कूल सुरक्षा के साथ ही व्यक्तिगत सुरक्षा के बारे में भी बताया गया। प्रशिक्षण का आयोजन राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद रायपुर द्वारा यूनिसेफ छत्तीसगढ़ और अर्पण एनजीओ छत्तीसगढ़ के सहयोग से किया जा रहा है।

एससीईआरटी के अतिरिक्त संचालक डॉ. योगेश शिवहरे ने कार्यशाला के उद्घाटन सत्र को सम्बोधित करते हुए कहा कि स्कूल की सुरक्षा आज एक अहम् मुद्दा है। राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद द्वारा इस पर कार्य करने के लिए पहल की जा रही है। प्रशिक्षण में उपस्थित विकासखंड से आए स्रोत व्यक्ति को अपने क्षेत्र में इस कार्य को नेतृत्व करना है। आपके क्षेत्र में स्कूल सुरक्षा का जो कार्य होगा वह काफी महत्वपूर्ण है।

यूनिसेफ के राज्य प्रमुख जॉब जकारिया ने प्रशिक्षणार्थियों से कहा कि आपदा प्रबंधन एवं समस्याओं का चिन्हांकन कर निराकरण के संबंध में जानकारी प्रदान की जाएगी। अर्पण फाउंडेशन की सुश्री सोनाली महेश्वरी ने कहा कि बाल सुरक्षा अधिनियम को अनिवार्य रूप से स्कूलों में लागू करते हुए यह ध्यान दिया जाए कि इसे समुचित क्रियान्वयन में किस प्रकार से सहयोग दिया जा सकता है। प्रशिक्षण में विचार-विमर्श किया जाए कि स्कूल सुरक्षा के लिए क्या उपाय अपनाए जा सकते हैं। शिक्षा महाविद्यालय की प्राचार्य द्वारा स्कूल सुरक्षा से संबंधित घटनाओं का उदाहरण देते हुए आपदा प्रबंधन की आवश्यकता को समझाया।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. विद्यावती चंद्राकर ने किया। इस अवसर पर एससीईआरटी के सहायक प्राध्यापक एके सारस्वत, राज्य साक्षरता मिशन सहायक संचालक प्रशांत पांडेय, यूनिसेफ के शिक्षा विशेषज्ञ सुश्री छाया कुंवर, विशाल, प्राचार्य बीएड कॉलेज रायपुर जे. एक्का और प्रशिक्षण प्रभारी सुनील मिश्रा भी उपस्थित थे।

दंतेवाड़ा एवं सुकमा जिले ने उल्लेखनीय प्रगति करते हुए कुल 11 स्वास्थ्य संस्थाओं का सफलतापूर्वक NQAS मूल्यांकन कराया गया
अर्जुन MK-1A टैंक के लिए रक्षा मंत्रालय ने दी 6000 करोड़ रुपये की मंजूरी, जानिए इसकी खासियत
ऑनलाइन गेमिंग ऐप का सटोरिया 12 ATM कार्ड के साथ गिरफ्तार, पुलिस ने होल्ड कराए 30 बैंक खाते
मुख्यमंत्री बघेल ने अमर जननायक बिरसामुण्डा को उनकी जयंती पर और आचार्य विनोबा भावे को उनकी पुण्य तिथि पर किया नमन
24 साल का हुआ हमारा छत्तीसगढ़, सीएम ने दी शुभकामनाएं, कहा- पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी जी की परिकल्पना है छत्तीसगढ़
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article दुर्ग जिला NSUI ने सिविक सेंटर में किया कैंडल मार्च का आयोजन…
Next Article भोले बाबा का आशीर्वाद लेने भिलाई आएंगे विक्रम उसेंडी: भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष उसेंडी को दया सिंह ने दिया आमंत्रण कार्ड… बारात में शामिल होने का दिया आश्वासन

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?