ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सौर सुजला योजना के जरिए अब खेत हुए द्विफसलीय, साग-सब्जी की पैदावार कर बढ़ा रहे आर्थिक समृद्धि
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

सौर सुजला योजना के जरिए अब खेत हुए द्विफसलीय, साग-सब्जी की पैदावार कर बढ़ा रहे आर्थिक समृद्धि

By @dmin
Published: January 22, 2022
Share
SHARE

रायपुर। आमतौर पर यह धारणा है कि सरकारी योजनाओं का लाभ शहरी क्षेत्रों में ही मिल पाता है। जानकारी के अभाव या कई दूसरी वजहों से सुदूर अंचल के लोग सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं ले सकते, लेकिन राज्य में बीते तीन साल से तस्वीर बदली हुई नजर आ रही है। अब सुदूर अंचल तक योजनाओं की जानकारी भी पहुंच रही है और इन योजनाओं का लाभ भी पहुंचाया जा रहा है। ऐसा ही कुछ बीजापुर जिले के भीतरी गांव रेड्डी में रहने वाले रत्नैया मरकाम के साथ हुआ है। कभी खेतों में पर्याप्त सिंचाई न होने पाने के कारण एक फसल भी ठीक से नहीं ले पाने वाले रत्नैया अब साल में दो से तीन बार फसल ले रहे हैं। सरकारी स्कीम के तहत सौर सुजला योजना का लाभ मिलने के बाद रत्नैया के खेत में अब खुद का सोलर सिंचाई पम्प है, ऐसे में एक बार धान के बाद दूसरी फसल के रूप में रत्नैया साग-सब्जी की पैदावार कर रहे हैं और बड़ा आर्थिक लाभ कमा रहे हैं।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में राज्य शासन की किसान हितैषी नीति से कृषि के क्षेत्र में नए अवसर बन रहे हैं। इससे किसान जहां पारम्परिक खेती के साथ ही नवाचार की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं तो इन नवाचारों से आय के साधन भी बढ़े हैं। बीजापुर के किसान रत्नैया मरकाम ने भी अपने खेत में किसान समृद्धि योजना के अंतर्गत नलकूप खनन करवाया और सोलर सिंचाई पम्प लगवाकर फसल उत्पादन करना शुरू किया। रत्नैया अब साल में दो या तीन फसल तक ले रहे हैं। उन्होंने साग-सब्जी उत्पादन को भी अपनाया। श्री रत्नैया ने बताया कि अपने 3 एकड़ की भूमि पर रबी के साथ साग-सब्जी की पैदावार करते हैं। साग-सब्जी का विक्रय कर ही रत्नैया मरकाम सलाना दो से ढाई लाख रुपए तक की आमदनी कर लेते हैं। वहीं करीब 12 एकड़ भूमि में खरीफ सीजन में धान की फसल के साथ एक एकड़ में कोदो, एक एकड़ में उड़द और एक एकड़ रकबा में अरहर का उत्पादन करते हैं।

छत्तीसगढ़ राज्य शासन के अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण के सहायक अभियंता मनीष नेताम ने बताया कि यह योजना उन सभी कृषकों के लिए कारगर साबित हो रही है, जो जल स्त्रोत होने पर भी खेतों में सिंचाई के लिए किसी प्रकार की व्यवस्था नहीं कर पाते। इस योजना से निर्धन किसान पानी की उपलब्धता प्राप्त कर सिंचाई के जरिए बेहतर पैदावार ले सकते हैं और अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत कर सकते हैं।

हिस्ट्रीशीटर अमित जोश के जीजा ने बीएसपी कर्मचारी पर किया तलवार से हमला, पुलिस ने निकाला जुलूस
सेकंड हैंड गाडिय़ों का नाम ट्रांसफर अब परिवहन सुविधा केंद्र से, लगेंगे सिर्फ 100 रूपए अतिरिक्त
चीन को बेनकाब करने वाला सनसनीखेज दावा, वुहान लैब में ही तैयार हुआ वायरस, कोरोना में यूनिक फिंगरप्रिंट भी मिला
B tec की पढ़ाई और बाइक चोरी को बनाया प्रोफेशन, रायपुर पुलिस की पकड़ में आया इंजीनियर चोर
Breaking News : दुर्ग में निगम के ट्रेंचिंग ग्राउंड में लगी भीषण आग, सुलगते कचरे के ढेर पर खड़े होकर दमकल कर्मियों ने बुझाई आग
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article फिटनेस की दुनिया में रागिनी ने बनाया नया मुकाम, लीक से हटकर काम करने का था जज्बा
Next Article अमिताभ बच्चन ने अपनी फिल्म खून पसीना के 45 साल पूरे होने पर टाइगर के साथ शेयर की पुरानी तस्वीर…
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?