ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सैकड़ों गांवों के मतदाताओं की पहली पसंद हैं रत्नावली, प्रत्याशी बनाने से होगी बड़ी जीत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedPoliticsRaipur

सैकड़ों गांवों के मतदाताओं की पहली पसंद हैं रत्नावली, प्रत्याशी बनाने से होगी बड़ी जीत

By Om Prakash Verma
Published: August 6, 2023
Share
सैकड़ों गांवों के मतदाताओं की पहली पसंद हैं रत्नावली, प्रत्याशी बनाने से होगी बड़ी जीत
सैकड़ों गांवों के मतदाताओं की पहली पसंद हैं रत्नावली, प्रत्याशी बनाने से होगी बड़ी जीत
SHARE

क्षेत्र में सबकी पसंद बनी हुई है कांग्रेस की यह युवा नेत्री
मुंगेली। विधानसभा क्षेत्र मुंगेली में पहली बार किसी युवा नेत्री की कांग्रेस की ओर से दमदार दावेदारी सामने आ रही है। कांग्रेस के आम कार्यकत्र्ताओं के साथ ही मतदाताओं की भी दिली इच्छा है कि इस बार कांग्रेस पार्टी रत्नावली कौशल को इस विधानसभा क्षेत्र से चुनाव मैदान पर उतारे। इन लोगों का कहना है कि रत्नावली को प्रत्याशी बनाए जाने से कांग्रेस के लिए जीत की राह न केवल आसान हो जाएगी, बल्कि जीत का अंतर भी बहुत ज्यादा होगा।

रत्नावली कौशल को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रभारी मंत्री गुरु रूद्र कुमार एवं राज्यसभा सांसद फूलो देवी नेताम का विशेष कृपापात्र माना जाता है। मुख्यमंत्री ने उन्हें अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण छत्तीसगढ़ शासन सदस्य मनोनीत किया है। इसके अलावा वे छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव पद का दायित्व भी पूरी निष्ठा के साथ निभाती आ रही हैं। राष्ट्रीय स्तर पर संचालित हिन्द सेना समाजसेवी संगठन की महिला ब्रिगेड राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर विभिन्न सामाजिक सेवा कार्य कर रही है। हाल ही में कांग्रेस के बूथ चलो अभियान के लिए उन्हें प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने जोन प्रभारी नियुक्त किया था। उन्हें जोन के 18 बूथों में अभियान को सफल बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

रत्नावली कौशल ने इन सभी 18 बूथों में धुंआधार बैठकें लेकर युवाओं और कार्यकत्र्ताओं में नई ऊर्जा का संचार किया है। इन बैठकों में सुश्री कौशल ने कार्यकत्र्ताओं को बूथ मैंनेजमेंट के बेहतरीन टिप्स दिए, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार द्वारा जनहित में चलाई जा रही तमाम योजनाओं को जन जन तक पहुंचाकर लोगों का दिल जीतने का मंत्र दिया था। इन बैठकों के दौरान सैकड़ों युवाओं और महिलाओं ने कांग्रेस का दामन थाम लिया था। बूथ चलो अभियान के दौरान रत्नावली कौशल से मिले मार्गदर्शन का ही असर है कि आज भी सैकड़ों युवा और बूथ लेवल के कार्यकत्र्ता कांग्रेस की जीत को ऐतिहासिक बनाने के लिए पूरी ताकत से जुटे हुए हैं। कांग्रेसजनों में ऐसी एकजुटता और जोश की लहर पहली बार नजर आ रही है। इस जोश को देखकर लगता है कि कांग्रेस ने अभी से मुंगेली विधानसभा क्षेत्र में जीत दर्ज करा ली है।

रत्नावली कौशल क्षेत्र की महिलाओं, युवक,युवतियों और नए मतदाताओं की पहली पसंद बनी हुई हैं। पुरुष और उम्रदराज मतदाताओं का भी उन्हें भरपूर स्नेह मिल रहा है। रत्नावली क्षेत्र में लगातार सक्रिय रहकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की लोक कल्याणकारी योजनाओं तथा कांग्रेस के सिद्धांतों और विचारधारा का तन मन से प्रचार करने में जुटी हुई हैं। क्षेत्र में संचालित अनुसूचित जाति छात्रावासों का निरंतर दौरा कर रत्नावली कौशल विद्यार्थियों को अधिकाधिक सुविधाएं उपलब्ध कराने में अग्रणी भूमिका निभाती आई हैं। विद्यार्थी भी उनके इन सकारात्मक प्रयासों के चलते कांग्रेस से जुड़ रहे हैं।

गुजरात में भी दिखा चुकी हैं दम
रत्नावली कौशल अपनी काबिलियत का लोहा गुजरात के चुनावों में भी मनवा चुकी हैं। महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेटा डिसूजा ने रत्नावली कौशल को अहमदाबाद पश्चिम लोकसभा सीट में चुनाव पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी दी थी। उन्होंने वहां कड़ी मेहनत कर अनेक विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस को अच्छी बढ़त दिलाई थी। इसके लिए उन्हें नेटा डिसूजा सम्मानित भी कर चुकी हैं। इसके अलावा बूथ चलो अभियान को शत प्रतिशत सफल बनाने पर जिला कांग्रेस कमेटी मुंगेली द्वारा भी उनका सम्मान किया जा चुका है। रत्नावली कौशल क्षेत्र के गांवों में आयोजित होने वाले सार्वजनिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों में भी बराबर आमंत्रित की जाती हैं। वे जिस गांव में जाती हैं, वहां उन्हें देखने सुनने के लिए महिलाओं, युवतियों, किशोरियों और युवाओं की भीड़ उमड़ पड़ती है। महिलाएं उन्हें बेटी की तरह दुलारती हैं, युवतियां और किशोरियां उन पर बहन की तरह स्नेह बरसाती हैं। महिलाओं और युवतियों के बीच रत्नावली कौशल का जादू सिर चढ़कर बोल रहा है। आम मतदाताओं का कहना है कि रत्नावली को कांग्रेस प्रत्याशी बनाए जाने से मुंगेली में तो कांग्रेस को जबरदस्त बढ़त मिलेगी ही, पड़ोसी लोरमी विधानसभा क्षेत्र में भी पार्टी का परचम लहरएगा।

सौरव गांगुली को मिली अस्पताल से छुट्टी, कहा- मैं पूरी तरह ठीक, डॉक्टरों का किया शुक्रिया
Big News : दुर्ग एसपी अभिषेक पल्लव सहित छत्तीसगढ़ के 18 पुलिस कर्मियों को मिलेगा मेडल, गृह मंत्रालय जारी की सूची
Big news : नक्सलियों से मुठभेड़ में जवानों ने पांच लाख की इनामी महिला नक्सली को मार गिराया… भारी मात्रा में हथियार बरामद
नवजात शिशुओं की खरीद-फरोख्त का मामला: इस गोरखधंधे में देश के कई अस्पताल भी शामिल, अब तक हो चुका है सैंकड़ों बच्चों का सौदा
विशेष : राहुल के साहस को सलाम…वह कमजोर कैसे हो सकता है ?
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article अमृत भारत स्टेशन योजना : 500-500 करोड़ रुपए से संवरेंगे दुर्ग, रायपुर व बिलासपुर रेलवे स्टेशन… होंगे यह काम
Next Article श्रीकंचनपथ 322 # 04 September 2023 श्रीकंचनपथ 294 # 06 August 2023
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?