ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सेक्टर-7 में 98 लाख की लागत से लगेंगे पेवर ब्लॉक
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

सेक्टर-7 में 98 लाख की लागत से लगेंगे पेवर ब्लॉक

By @dmin
Published: March 10, 2022
Share
सेक्टर-7 में 98 लाख की लागत से लगेंगे पेवर ब्लॉक
सेक्टर-7 में 98 लाख की लागत से लगेंगे पेवर ब्लॉक
SHARE

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई के वार्ड 66 सेक्टर 07 में 98 लाख रू से होने वाले विकास कार्यो के लिए भूमिपूजन किया गया। सेक्टर 07 के महाराणा प्रताप चौक में महापौर परिषद के सदस्य एवं लोक निर्माण विभाग के प्रभारी एकांश बंछोर एवं खाद्य एवं स्वच्छता विभाग के प्रभारी लक्ष्मीपति राजू ने सेक्टर 07 के विभिन्न क्षेत्रों में पेवर ब्लॉक लगाने हेतु 98 लाख की लागत से होने वाले कार्य के लिए भूमिपूजन किया।

महाराणा प्रताप चौक से रेल चौक, नेहरू नगर पुल हिन्द उद्यान से सुनीति उद्यान तक तथा रेल चौक के चारो तरफ पेवर ब्लाक लगाने का कार्य किया जाएगा। इस अवसर पर एकांश बंछोर एवं लक्ष्मीपति राजू ने कहा कि भिलाईनगर विधायक देवेन्द्र यादव एवं महापौर नीरज पाल शहर के विकास में सतत प्रयासरत रहते है, और शहर के सौंदर्यीकरण में हर छोटी बड़ी बातो का ध्यान रखते है हम उनका आभार व्यक्त करते है। पेवर ब्लाक लगाने का कार्य पूर्ण होने से वार्ड स्वच्छ एवं सुंदर दिखाई देगा तथा बारिश के सीजन में कीचड़ से निजात मिलेगी, उन्होंने नागरिकों को भरोसा दिलाया कि वार्ड के नागरिकों के मांग के अनुरूप और विकास कार्य किए जाएंगे।

निगम प्रशासन भिलाई निगम क्षेत्र में मूलभूत सुविधओं के विस्तार के लिए निरंतर प्रयासरत है, पूरे निगम क्षेत्र में स्वच्छ पेयजल, स्वच्छता संबंधी निगम द्वारा लगातार कार्य किए जा रहे हैं।कार्यक्रम में जोन 05 के अध्यक्ष राजेश चौधरी, पार्षद उमेश कुमार साहू, क्षेत्र के नागरिक डी थॉमस, सुंदर राम पटेल, रमाकांत गिरी, श्रीमती अंजू साहू, श्रीमती टी जानकी, श्रीमती पुष्पलता सहित निगम के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

CM बघेल ने प्रदेश में बेरोजगारी भत्ता योजना की शुरूआत की… चार युवाओं को मुख्यमंत्री के हाथों मिला स्वीकृति आदेश
बरसते बारिश में भीगते हुए विधायक देवेंद्र ने की प्रगति यात्रा… लाखों के ​विकास कार्यों की दी सौगात
CG Breaking : कोरबा के एचटीपीसी के स्विच  यार्ड में  लगी भीषण आग, दो इकाइयों में बिजली उत्पादप ठप
अमन सिंह और यास्मीन सिंह को हाईकोर्ट से राहत, आय से अधिक संपत्ति मामले में अग्रिम जमानत मंजूर
छत्तीसगढ़ में 1050 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि…. 957 मरीज हुए स्वस्थ
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article यूपी सहित चार राज्यों में भाजपा की जीत पर भिलाई भाजपा में जश्न यूपी सहित चार राज्यों में भाजपा की जीत पर भिलाई भाजपा में जश्न
Next Article ओबीसी सर्वेक्षण में पार्षदों का सहयोग आवश्यक - सी.एस. पटेल सड़क किनारे अवैध कब्जों पर की गई ताबड़तोड़ कार्रवाई

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?