ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सूनो…सूनो…सूनो…भिलाई निगम अब बरतेगा सख्ती, सूखा कचरा, गीला कचरा अलग-अलग नहीं दिया तो भरना पड़ेगा जुर्माना
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

सूनो…सूनो…सूनो…भिलाई निगम अब बरतेगा सख्ती, सूखा कचरा, गीला कचरा अलग-अलग नहीं दिया तो भरना पड़ेगा जुर्माना

By Om Prakash Verma
Published: March 5, 2023
Share
सूनो…सूनो…सूनो…भिलाई निगम अब बरतेगा सख्ती, सूखा कचरा, गीला कचरा अलग-अलग नहीं दिया तो भरना पड़ेगा जुर्माना
सूनो…सूनो…सूनो…भिलाई निगम अब बरतेगा सख्ती, सूखा कचरा, गीला कचरा अलग-अलग नहीं दिया तो भरना पड़ेगा जुर्माना
SHARE

सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के तहत होगी कार्रवाई
भिलाई। सोर्स सेग्रीगेशन के तहत अगर सुखा कचरा और गीला कचरा अलग-अलग सफाई वाहन को नहीं दिया गया तो जुर्माना भरना पड़ेगा। इसके लिए सुखा कचरा हेतु नीला डस्ट बीन तथा गीला कचरा हेतु हरा डस्ट बीन रखना होगा। ताकि दोनो प्रकार के कचरे को अलग-अलग करके घरों से सफाई वाहन को दिया जा सके। नगर पालिक निगम भिलाई इस पर सख्ती से कार्रवाई करने जा रहा है।

शहर के आम नागरिकों से भी अपील है कि सूखा कचरा और गीला कचरा पृथक-पृथक कर सफाई वाहन को देवें, अन्यथा जुर्माना भरना पड़ेगा। जुर्माना की राशि 50 रुपए होगी। इसके अलावा सड़क पर मलबा बिखेरकर रखने वालों पर भी जुर्माना लगाया जाएगा। सड़क बाधा कर निर्माण और विध्वंस के मलबे को रखने पर भी सख्ती से करवाई होगी। इसके अलावा प्रतिबंधित प्लास्टिक एवं सिंगल यूज प्लास्टिक का क्रय तथा विक्रय करने वालों पर भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

नगर निगम प्रशासन इसके लिए सख्त हो गया है और शहर में कचरा पसारने वालों पर कार्रवाई की मंशा से अर्थदंड भी लगाएगा। नालियों तथा सार्वजनिक स्थानों पर कचरा फेंकने वालों पर भी जुर्माना की कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि निगम आयुक्त रोहित व्यास ने लगातार बैठक लेकर अधिकारियों/ कर्मचारियों को सफाई व्यवस्था सुदृण करने के निर्देश दिए है। निरीक्षण के दौरान सफाई व्यवस्था में खामी पाए जाने पर उन्होंने कर्मचारियों की जिम्मेदारी तय करने भी कहा है। शहर में सफाई व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए लगातार भिलाई निगम के द्वारा विभिन्न तरीके से प्रयास किए जा रहे हैं। इसी के तहत शहर की सफाई व्यवस्था में आम नागरिकों की जिम्मेदारी भी अहम हो जाती है।

सोर्स सेग्रीगेशन के तहत अगर सुखा कचरा एवं गीला कचरा अलग-अलग मिलने लगे तो सूखा कचरा के निपटान तथा गीला कचरा से खाद बनाने की प्रक्रिया में आसानी होती है। वार्ड क्षेत्रों में एसएलआरएम सेंटर की संख्या भी इसके लिए बढ़ाई जाएगी। आयुक्त ने सभी जोन कमिश्नर को स्थल चिन्हित करने के निर्देश इसके लिए दिए है। स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 के तहत भिलाई निगम पूरे भारत में नंबर 1 आने के प्रयास में अभी से जुट गया है। शहर के आम नागरिकों से भी गुजारिश है कि इसमें अपना महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान करें। कचरा कहीं भी इधर-उधर न फेंके, सफाई वाहन को ही कचरा प्रदान करें, सुखा कचरा एवं गीला कचरा पृथक-पृथक देवें और शहर की सफाई व्यवस्था बनाए रखने में अपनी महती भागीदारी निभाए।

वजन घटाने में सिर्फ संतरा ही नहीं, छिलका भी करेगा मदद, ऐसे करें यूज
बिग ब्रेकिंग: दुर्ग जिले में फिर से बढ़ा लॉकडाउन…. कलेक्टर ने जारी किया आदेश… इस बार स्ट्रीट वेंडरों को गली मोहल्लों व कॉलोंनियों में सब्जी, फल, अंडे व राशन बेचने की छूट
अपनी खुदरा उपस्थिति का विस्तार करते हुए जेके टायर ने गुजरात में चौथे ट्रक व्हील्स सेंटर का उद्घाटन किया
छत्तीसगढ़ चेम्बर की भिलाई इकाई पूरे प्रदेश में सर्वश्रेष्ठ, अध्यक्ष गारगी शंकर मिश्रा प्रदेश स्तर पर सम्मानित
मानसून की बारिश में भीगने से पहले ही डूबने लगी दिल्ली, लोग परेशान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article प्राकृतिक गुलाल की खुशबू से महकेगा शहर, समूह की महिलाओं ने तैयार की हर्बल गुलाल प्राकृतिक गुलाल की खुशबू से महकेगा शहर, समूह की महिलाओं ने तैयार की हर्बल गुलाल
Next Article Big accident : भतीजी की शादी में जा रहे शख्स की पेड़ से टकराई बाइक, दो की मौत… शराब के नशे में थे दोनों
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?