ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सूचना प्रौद्योगिकी के शासकीय काम-काज में इस्तेमाल और इसके प्रभावी उपयोग का प्रशिक्षण
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedRaipur

सूचना प्रौद्योगिकी के शासकीय काम-काज में इस्तेमाल और इसके प्रभावी उपयोग का प्रशिक्षण

By @dmin
Published: April 25, 2022
Share
SHARE

रायपुर । शासकीय काम-काज में सूचना प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल और इसके प्रभावी उपयोग पर मंत्रालय महानदी भवन में एनआईसी की छत्तीसगढ़ इकाई में डीआईओ को प्रशिक्षण दिया गया। डीडीजी और राज्य समन्वयक श्री संजय कपूर ने डी.आई.ओ. तकनीकी विकास कार्यक्रम के तहत शुरू की गई विभिन्न गतिविधियों के क्रियान्वयन की एनआईसी राज्य इकाई रायपुर में गत दिनों समीक्षा की गई। इस कार्यक्रम के दौरान प्रशासनिक सेवा सचिव डॉ. के.पी. सिंह और एनआईसीसीजी के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

कार्यक्रम में आईआईटी-भिलाई के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. गगन राज गुप्ता द्वारा डिजिटल गवर्नेंस में एआई एप्लीकेशन, सिटीजन फ्रेंडली गवर्नेंस के लिए डेटा एनालिटिक्स और आईआईएम-रायपुर के आईटी एंड सिस्टम् के प्रोफेसर डॉ सुमित गुप्ता द्वारा सरकारी प्रणालियों के लिए ब्लॉकचेन के निर्माण पर व्याख्यान दिया। इस मौके पर राज्य सूचना विज्ञान अधिकारी डॉ अशोक कुमार होता ने एनआईसी छत्तीसगढ़ जिला केंद्रों द्वारा शुरू की गई विभिन्न आईसीटी गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। एआई, डेटा एनालिटिक्स, आरपीए, एआर/वीआर आदि जैसी उभरती प्रौद्योगिकियों के उपयोग पर विचारों की प्रस्तुति दी गई। ई-गवर्नेंस मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान, एनीमिया मुक्त भारत अभियान, मिडडेमिल योजना, छात्र उपस्थिति आदि जैसी ई-गवर्नेंस परियोजनाओं में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (इमेज प्रोसेसिंग) के उपयोग के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम का संचालन राज्य सूचना विज्ञान केंद्र के तकनीकी निदेशक श्री सत्येश कुमार शर्मा ने किया ।

डॉ के.पी. सिंह, आईएएस, सचिव द्वारा डीआईओ की एमडब्ल्यूआर प्रणाली का विमोचन किया। उन्होंने कहा कि एमडब्ल्यूआर प्रणाली का उद्देश्य अधिकारियों को अपनी तकनीकी गतिविधियों, शासन सेवाओं, ज्ञान वृद्धि, अनुसंधान और प्रकाशन में शामिल होने की स्वतंत्रता प्रदान करना है। उन्हांेने कहा कि डी.आई.ओ. और एडीओ के लिए एक मासिक कार्य रिपोर्टिंग प्रणाली शुरू करके, एक आत्म-मूल्यांकन के लिए एक मंच बनाया गया है। इससे व्यक्तिगत स्तर पर योजना बनाने में मदद मिलेगी और लक्ष्यों की उपलब्धि सुनिश्चित होगी।

इस अवसर पर टेली प्रैक्टिस पर ज्ञान आधारित प्रस्तुति और सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग और उभरती प्रौद्योगिकियों पर आधारित प्रश्नोत्तरी पर श्री ए.के.सोमशेखर, वैज्ञानिक एफ. प्रस्तुति दी गई। इसके अलावा प्रश्नोत्तर सत्र भी आयोजित किया गया।

आयुक्त प्रकाश सर्वे ने विभागीय कार्यों की ली समीक्षा बैठक…. मिशन मोड पर करें काम…. प्रगति नहीं दिखी तो होगी कार्रवाई
एशिया मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के 800 मीटर रनिंग में भिलाई के एथलीट गंगेश्वर को तीसरा स्थान
Gustakhi Maaf: अपराधी गिरोहों के अजब-गजब नाम
हवाई हमले में तालिबानी कमांडर समेत 12 आतंकी ढेर
विधायक ने कहा – पद की परवाह नहीं, जनता की परवाह करता हूँ, कलेक्टर से मिल नगर निगम की कार्रवाई पर जताई नाराजगी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article गुरु तेग बहादुर की जीवनी को स्कूली पाठ्यक्रम में किया जाएगा शामिल : मुख्यमंत्री
Next Article सुराजी गांव योजना से मजबूत हो रही छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था: भूपेश बघेल
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?