ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सुविधाओं का जायजा: बंद स्ट्रीट लाइट पर भड़के आयुक्त ठेका कंपनी को किया तलब
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

सुविधाओं का जायजा: बंद स्ट्रीट लाइट पर भड़के आयुक्त ठेका कंपनी को किया तलब

By Om Prakash Verma
Published: October 15, 2022
Share
सुविधाओं का जायजा: बंद स्ट्रीट लाइट पर भड़के आयुक्त ठेका कंपनी को किया तलब
सुविधाओं का जायजा: बंद स्ट्रीट लाइट पर भड़के आयुक्त ठेका कंपनी को किया तलब
SHARE

रिसाली। नगरीय निकाय क्षेत्र रिसाली के नागरिकों को मिलने वाली सुविधाओं का जायजा लेने आयुक्त आशीष देवांगन शनिवार को वार्ड 37 जोरातराई पहुंचे। स्थानीय नागरिकों की शिकायत बंद स्ट्रीट लाइट को गंभीरता से लिया। उन्होंने तत्काल स्ट्रीट लाइट मरम्मत करने वाली एजेंसी ई.ई.एस.एल. को तलब किया। इस दौरान महापौर परिषद के सद्स्य चन्द्रभान ठाकुर, गोविन्द चतुर्वेदी और अनूप डे ने फिल्ड में चल रहे कार्यो का निरीक्षण किया।

आयुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिए कि त्यौहार को देखते हुए प्रत्येक स्ट्रीट लाइट पोल की हर रोज जांच करे। बंद होने पर उससे तत्काल ठीक कराए। उन्होंने स्ट्रीट लाइट मरम्मत करने वाली ई.ई.एस.एल. एजेंसी को तलब करते कहा कि कंपनी अपना गैंग बढ़ाए। स्ट्रीट लाइट चालू होने के बाद मॉनिटरिंग करे। इस दौरान पार्षद हरिशचंद्र नायक, खिलेन्द्र चन्द्राकर, रोहित धनकर, एल्डरमेन तरूण बंजारे, सहायक अभियंता आर. के. जैन, उपअभियंता अखिलेश गुप्ता, नितिश अमन साहू, गोपाल सिन्हा, स्वास्थ्य विभाग प्रभारी बृजेन्द्र परिहार आदि उपस्थित थे।

स्वास्थ्य विभाग प्रभारी ने दिए निर्देश
निरीक्षण के दौरान वार्ड के नागरिकों का कहना था कि मिलन चौक के निकट बने सार्वजनिक शौचालय के पीछे एकत्र कचरा को नहीं उठाया जा रहा। दरअसल जमीन गीली होने की वजह से ट्रक व हाइवा स्थल तक नहीं पहुंच पा रहा है। इस पर स्वास्थ्य विभाग प्रभारी गोविन्द चतुर्वेदी ने गैंग लगाकर कचरा उठाने और टैऊक्टर से कचरा का परिवहन करने निर्देश दिए। उन्होंने त्यौहार के पहले सफाई कार्य पूर्ण करने कहा।

पानी निकासी के संसाधन के लिए तैयार करे प्लान
वार्ड पार्षद ने मिलन चौक के निकट बसे बस्ती में हल्की बारिश होने पर जल भराव की स्थिति होने का खुलासा किया। स्थल निरीक्षण कर लोक निर्माण विभाग प्रभारी अनूप डे ने अभियंताओं को निर्देश दिए कि भिलाई इस्पात संयंत्र के आहते के किनारे बनी नाली क्षतिग्रस्त हो चुकी है, उसे ठीक कराने अधिकारी स्टीमेंट तैयार कर प्रस्तुत करे। मुख्य नाली के मरम्मत कराने से नागरिकों की समस्या दूर हो जाएगी।

आयुक्त पहुंचे स्कूल
निरीक्षण के दौरान निगम आयुक्त सरकारी स्कूल पहुंचे। वहां प्रधान पाठक से चर्चा की। उन्होंने स्कूल मरम्मत कराने तैयार स्टीमेंट को शीघ्र शिक्षा विभाग भेजने कहा। इस दौरान आयुक्त ने अम्बेडकर आवास योजना के तहत आबंटित आवास के हितग्राहियों से मुलाकात कर जानकारी दी कि वे आवास मरम्मत के लिए शासन को पत्र लिख चुके है। राशि मिलने पर वे मरम्मत कार्य को आरंभ करेंगे।

CG Breaking : मोहला का फॉरेस्ट रेंजर निलंबित, काम में लापरवाही पर सरकार की कार्रवाई
बुआ-बबुआ पर बरसे अमित शाह: किया भाजपा की जीत का दावा, कहा-इस बार 300 पार
प्रदेश में 4 जनवरी तक 54.65 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी…. अब तक 13.92 लाख किसानों ने बेचा धान
राज्य में 31 लाख 38 हजार हेक्टेयर में हो चुकी खरीफ फसलों की बुआई
सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, पाकिस्तानी आतंकी जिया मुस्तफा ढेर, तीन जवान घायल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Breaking news : हेल्थ डिपार्टमेंट का अफसर बताकर स्पर्श हॉस्पिटल के डॉक्टर को धमकाने वाला शातिर गिरफ्तार
Next Article Big Breaking: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 7वीं बार जीता एशिया कप, स्मृति ने छक्का मारकर दिलाई खिताबी जीत Big Breaking: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 7वीं बार जीता एशिया कप, स्मृति ने छक्का मारकर दिलाई खिताबी जीत
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?