ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, 41 लाख के इनामी 14 नक्सली गिरफ्तार, विस्फोटक और अन्य सामान बरामद
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BasterBijapurBreaking NewsChhattisgarhFeatured

सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, 41 लाख के इनामी 14 नक्सली गिरफ्तार, विस्फोटक और अन्य सामान बरामद

By Om Prakash Verma
Published: May 13, 2024
Share
सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, 41 लाख के इनामी 14 नक्सली गिरफ्तार, विस्फोटक और अन्य सामान बरामद
सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, 41 लाख के इनामी 14 नक्सली गिरफ्तार, विस्फोटक और अन्य सामान बरामद
SHARE

बीजापुर। बीजापुर में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान डीआरजी व गंगालुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सुरक्षाबलों ने पीडिय़ा व मूतवेंडी के जंगल से 14 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। इन सभी पर 41 लाख रुपये का इनाम घोषित है। पकड़े गए नक्सलियों के कब्जे से विस्फोटक व अन्य सामान बरामद किया गया है।

पुलिस के मुताबिक जिले में चलाए जा रहे नक्सली विरोधी अभियान के तहत डीआरजी व गंगालुर थाना की संयुक्त पार्टी पीडिय़ा व मूतवेंडी की ओर निकली थी। अभियान से वापसी के दौरान पुलिस पार्टी द्वारा पीडिय़ा मूतवेंडी के मध्य जंगल से विस्फोटक व भाकपा माओवादी संगठन के प्रसार प्रचार की सामग्री के साथ 14 नक्सलियों को पकड़ा गया। पूछताछ करने पर अपना नाम रेनु कोवासी, मिलिट्री कंपनी नंबर 2 पीपीसीएम 8 लाख ईनाम, मंगली अवलम, गंगालुर एरिया कमेटी, एसीएम 8 लाख ईनाम, बिच्चैम उईका, गंगालुर एरिया कमेटी, एसीएम 5 लाख ईनाम, शर्मिला कुरसम, गंगालुर एरिया कमेटी सदस्या 5 लाख ईनाम, लक्ष्मी ताती गंगालुर एरिया कमेटी सदस्या 5 लाख ईनाम, बबीता हेमला मिलिट्री कंपनी नम्बर 2 पीएम ईनाम 2 लाख, सावित्री पुनेम, मिलिट्री कंपनी नंबर 2 पीएम 2 लाख ईनाम, मैनू ओयाम उर्फ लच्छू डिवीजन टेलर टीम पीएम 2 लाख ईनाम, पायक़ी माड़वी मिलिट्री कंपनी नम्बर 2 सदस्य 2 लाख ईनाम, टोकलु माड़वी गंगालुर एलओएस सदस्य 1 लाख ईनाम, सन्नू लेकाम डीएकेएमएस अध्यक्ष पीडिय़ा 1 लाख ईनाम, बिच्चैम कुंजाम मिलिशिया प्लाटून सदस्य आरपीसी कोरचोली, लखु पुनेम जीआरडी कमांडर इतावर व पाण्डु मुचाकी भूमकाल मिलिशिया डिप्टी कमाण्डर पीडिय़ा बताया।

पकड़े गए नक्सलियों से बारीकी से पूछताछ कर मार्ग में आईईडी प्लांट करने के लिए छुपाये गये 4 नग टिफिन बम, 2 नग कुकर बम, डेटोनेटर, कॉर्डेक्स वायर, जिलेटिन स्टीक एवं प्रतिबंधित भाकपा माओवादी संगठन के प्रचार प्रसार की सामग्री गैती, फावड़ा, सब्बल, पटाखा बरामद किया गया। नक्सलियों के द्वारा पुलिस पार्टी को बड़ा नुकसान पहुंचाने की नीयत से पीडिय़ा मूतवेंडी मार्ग पर आईईडी प्लांट करने की योजना थी। पकड़े गए नक्सलियों के विरुद्ध गंगालुर थाना में वैधानिक कार्रवाई के बाद न्यायिक रिमांड पर न्ययालय के समक्ष पेश किया गया है।

जासूसी मामला: दिल्ली पुलिस ने हबीबुर रहमान पर दर्ज किया केस, पाक भेजता था सेना से जुड़ी जानकारियां
दिव्यांग बच्चों को दया से ज्यादा हौसला अफजाई की जरूरत: अनिर्बान
Bhilai Breaking : नंदिनी टाउनशिप में बेटी साथ के महिला ने किया अत्मदाह…  जांच में जुटी पुलिस
राज्य एड्स परिषद की बैठक, मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने सदस्यों को दिए दिशा निर्देश
भाजपा के दिग्गज नेता व पार्षद संजय खन्ना नहीं रहे… भिलाई के निजी अस्पताल में ली अंतिम सांस
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article स्ट्रांग रूम का एआरओ करेंगे नियमित निरीक्षण, कलेक्टर ने दिए निर्देश
Next Article महादेव सट्टा एप में इन्वेस्ट कर डेढ़ गुना प्राफिट का दिया झांसा, रुपए न मिलने पर व्यापारी ने की खुदकुशी

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?