ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सुप्रीम कोर्ट के वकील विनीत जिंदल को धमकी, ‘सिर तन से जुदा होगा’, जाने क्या पूरा मामला
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

सुप्रीम कोर्ट के वकील विनीत जिंदल को धमकी, ‘सिर तन से जुदा होगा’, जाने क्या पूरा मामला

By @dmin
Published: July 27, 2022
Share
सुप्रीम कोर्ट के वकील विनीत जिंदल को धमकी, 'सिर तन से जुदा होगा', जाने क्या पूरा मामला
सुप्रीम कोर्ट के वकील विनीत जिंदल को धमकी, 'सिर तन से जुदा होगा', जाने क्या पूरा मामला
SHARE

नई दिल्ली (एजेेंसी)। सुप्रीम कोर्ट के वकील विनीत जिंदल को अज्ञात व्यक्ति ने पत्र भेजकर जान से मारने की धमकी दी है। पत्र में लिखा है कि ‘सिर तन से जुदा होगा’। जिंदल ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने अपने और परिवार की जान को खतरा बताया है।

दिल्ली पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। विनीत ने पिछले दिनों हिंदू देवी-देवताओं के अपमान का आरोप लगाते हुए अजमेर दरगाह से जुड़े सरवर चिश्ती के बेटे आदिल चिश्ती के खिलाफ पुलिस को शिकायत की थी। धमकी भरा पत्र मिलने की जानकारी जिंदल ने मंगलवार रात ट्वीट कर दी। वकील जिंदल को पहले भी देश और विदेशी नंबरों से जान से मारने की धमकी मिली है।

अल्लाह का पैगाम है विनीत जिंदल तेरा भी सर तन से जुदा करेंगे जल्द ही
जिंदल ने कहा कि जिहादियों ने मेरा भी सिर तन से जुदा करने की धमकी दी है। मेरे घर पर पत्र भेजा गया। मेरी और मेरे परिवार की जान को खतरा है। यह बात पहले ही दिल्ली पुलिस मान चुकी है। दिल्ली पुलिस के आयुक्त व उत्तर पश्चिम दिल्ली के उपायुक्त से आग्रह है कि इस पर कार्रवाई करें। उन्होंने ट्वीट के साथ एक कागज भी शेयर किया है जिस पर लिखा है, ‘अल्लाह का पैगाम है विनीत जिंदल तेरा भी सर तन से जुदा करेंगे जल्द ही।

आज जिहादियों ने मेरा भी सर तन से जुदा कर ने की धमकी दी मेरे घर पर भेजा गया ये ।मेरी व मेरे परिवार की जान को ख़तरा हे ये बात पहेले ही दिल्ली पुलिस मन चुकी हे @cp_delhi @DCP_NorthWest से आग्रह हे की इस पर करवाही करे । pic.twitter.com/y8eLYsgpY9

— Adv.Vineet Jindal (@vineetJindal19) July 26, 2022

खादिम चिश्ती की पुलिस में शिकायत की थी
जिंदल ने पिछले दिनों अजमेर दरगाह से जुड़े खादिम आदिल चिश्ती के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। माना जा रहा है कि इसी कारण उन्हें धमकी दी गई। दिल्ली पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि आखिर किसने और क्यों उन्हें धमकी दी। पुलिस ने बताया कि विनीत जिंदल को दिल्ली पुलिस की ओर से पहले ही सुरक्षा मिली हुई है। जिंदल की सुरक्षा के लिए एक निजी सुरक्षा अधिकारी को तैनात किया गया है।

कोई घर में फेंक कर गया पत्र
जिंदल का आरोप है कि उन्हें पहले भी देश व विदेशी नंबरों से जान से मारने की धमकी मिली है। उन्होंने बताया कि उनके घर पर सीसीटीवी कैमरा लगा है, लेकिन पर्ची फेंकने वाले का चेहरा इस कैमरे में कैद नहीं हो पाया। जिंदल का आरोप है कि उन्हें पहले भी देश व विदेशी नंबरों से जान से मारने की धमकी मिली है। उन्होंने बताया कि उनके घर पर सीसीटीवी कैमरा लगा है, लेकिन पर्ची फेंकने वाले का चेहरा इस कैमरे में कैद नहीं हो पाया।

कोरोना की चपेट में आईं सोनिया गांधी, बैठक में शामिल कई नेता भी संक्रमित
हत्याकांड: एक घर में तीन दिन तक पड़े रहे चार शव, पड़ोसियों को क्यों नहीं लगी भनक?
कोरोना संक्रमण रोकने की कवायद: अस्पतालों के साथ सामाजिक भवनों को किया जा रहा है सेनेटाइज
नीट पीजी परीक्षा 2022 स्थगित, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी किया आदेश
राहुल ने किया बस्तर पपीता के स्टाल का अवलोकन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मुख्यमंत्री द्वारा युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर दिलाने बड़ी पहल… पॉलिटेक्निक कॉलेजों तथा आईटीआई में थ्री-डी प्रिन्टिग और रोबोटिक्स जैसे नये ट्रेडों की होगी शुरूआत
Next Article भारत में होगा महिला विश्व कप 2025, चार साल के अंदर एशिया में तीन आईसीसी टूर्नामेंट भारत में होगा महिला विश्व कप 2025, चार साल के अंदर एशिया में तीन आईसीसी टूर्नामेंट
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?