ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद तेज हुई यूपी पुलिस, लखीमपुर केस में आशीष और लवकुश गिरफ्तार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद तेज हुई यूपी पुलिस, लखीमपुर केस में आशीष और लवकुश गिरफ्तार

By @dmin
Published: October 7, 2021
Share
लखीमपुर खीरी हिंसा: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के पूर्व जज करेंगे जांच की निगरानी… सुप्रीम कोर्ट ने एसआईटी में किए फेरबदल
लखीमपुर खीरी हिंसा: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के पूर्व जज करेंगे जांच की निगरानी… सुप्रीम कोर्ट ने एसआईटी में किए फेरबदल
SHARE

लखीमपुर (एजेंसी)। लखीमपुर खीरी में रविवार को हुए बवाल के 4 दिनों बाद पुलिस ने आशीष पांडेय और लवकुश राणा नाम के दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि? अब भी केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा टेनी का बेटा आशीष मिश्रा लापता है। पुलिस का कहना है कि दो लोगों को अरेस्ट कर लिया गया है। कुछ और लोगों की गिरफ्तारी हो सकती है, उनकी तलाश जारी है। पुलिस की यह कार्रवाई सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद सामने आई है। गुरुवार को ही सुबह मामले की सुनवाई करते हुए शीर्ष अदालत ने यूपी सरकार से पूछा था कि अब तक कितने लोगों को इस मामले में अरेस्ट किया गया है। कोर्ट ने यूपी सरकार से इस मामले में स्टेटस रिपोर्ट मांगी है।

यही नहीं अदालत ने शुक्रवार को भी मामले की सुनवाई करने का फैसला लिया है। उधर, विपक्ष ने मामले में हत्यारोपी बनाए गए केंद्रीय गृहराज्यमंत्री अजय मिश्रा के बेटे की गिरफ्तारी की मांग तेज कर दी है। पुलिस ने आशीष पांडेय और लव कुश नामक दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इन दोनों पर उस गाड़ी में सवार रहने का आरोप है जो उस थार जीप के पीछे-पीछे चल रही थी जिसने किसानों को रौद दिया था। किसानों को थार जीप से रौंदे जाने का वीडियो पिछले दो दिन से सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

गौरतलब है कि तीन अक्टूबर को लखीमपुर खीरी में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी के गांव में आयोजित दंगल कार्यक्रम में डिप्टी सीएम केशव मौर्य को बतौर मुख्य अतिथि जाना था। इस सूचना पर कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसान डिप्टी सीएम के हेलीपैड के पास उन्हें काले झंडे दिखाने पहुंचे थे। लेकिन बाद में पता चला कि डिप्टी सीएम किसी अन्य मार्ग से कार्यक्रम स्थल पर जा रहे हैं। इस सूचना पर किसान अपने घरों को वापस लौट रहे थे। आरोप है कि वापस लौटते किसानों पर अचानक पीछे से मंत्री की गाड़ी ने टक्कर मार दी।

मंत्री की थार जीप किसानों को रौंदते हुए निकल गई। इस जीप के पीछे-पीछे एक फार्रच्यूनर गाड़ी भी चल रही थी। किसानों के कुचले जाने से चार किसानों की मौत के बाद उनके साथियों का गुस्सा भड़क गया। वहां जबरदस्?त हिंसा शुरू हो गई जिसमें मंत्री की गाड़ी का ड्राइवर, भाजपा कार्यकर्ता समेत चार लोगों की मौत हो गई। पूरे घटनाक्रम के दौरान चार किसान, एक पत्रकार और भाजपा कार्यकर्ता समेत कुल आठ लोगों की जान गई है।

भड़की भीड़ ने मंत्री की गाडिय़ों को मौके पर ही आग के हवाले कर दिया था। किसानों का आरोप है कि किसानों को कुचलने वाली गाड़ी को मंत्री का बेटा आशीष मिश्रा चला रहा था जबकि मंत्री और उनके बेटे आशीष मिश्रा अभी तक अपनी सफाई में यही कह रहे हैं कि वे तो मौके पर थे ही नहीं। मंत्री का कहना है कि उनका बेटा पूरे समय गांव में कार्यक्रम स्थल पर था। उनकी गाडिय़ां डिप्टी सीएम को रिसीव करने जा रही थीं कि रास्ते में किसानों के नाम पर कुछ अराजक तत्वों ने उन पर हमला बोल दिया। किसान मंत्री के हर दावे को नकार रहे हैं।

मंत्री और उनके बेटे को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर पिछले चार दिनों से उत्तर प्रदेश का सियासी पारा चढ़ा हुआ है। लखीमपुर जाने की कोशिश में चार अक्टूबर को तड़के साढ़े चार बजे प्रियंका गांधी को गिरफ्तार कर लिया गया था। उन्हें कल दिन पर चले सियासी ड्रामे के बाद राहुल गांधी के साथ लखीमपुर जाने की इजाजत मिली। कल शाम को सीतापुर गेस्ट हाउस में बनी अस्थाई जेल से वह रिहा हुईं और लखीमपुर पहुंचकर पीडि़त किसान परिवारों से राहुल के साथ मुलाकात की। आज वह बहराइच गई हैं। जहां लखीमपुर हिंसा में मारे गए एक अन्य किसान के परिवार से मिलने का उनका कार्यक्रम है।

Bhilai : फर्नीचर फैक्ट्री में आग, दूर-दूर दिखीं लपटें…. लाखों के नुकसान की आशंका
शासन की कल्याणकारी योजनाओं का दर्पण है बजट अभिभाषण, विधायक वोरा ने दी राज्यपाल के अभिभाषण पर प्रतिक्रिया
​​​​​​​विज्ञान आधारित पोस्टर प्रदर्शनी से विद्यार्थियों को मिलेगा प्रोत्साहन : राज्यपाल सुश्री उइके
अवैध रूप से शराब निर्माण व बिक्री पर सख्ती, 300 लीटर महुआ शराब व 3600 किलो लाहन जब्त
नक्सल पुनर्वास केंद्र में रक्षाबंधन, डिप्टी सीएम ने आत्मसमर्पित माओवादी बहनों से राखी बंधवाई, पूरा किया अपना वादा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Newly appointed Public Relations Commissioner Dipanshu Kabra took charge नवनियुक्त जनसंपर्क आयुक्त दीपांशु काबरा ने संभाला कार्यभार… निवृत्तमान आयुक्त डॉ. एस भारतीदासन ने कार्यभार सौंपकर दी बधाई एवं शुभकामनाएं
Next Article कोरोना संक्रमण: 26 से 29 जून तक गुजरात, महाराष्ट्र और तेलंगाना का दौरा करेगा केंद्रीय दल औसत पॉजिटिविटी दर 5.86 से घटकर 1.68 फीसदी तक पहुंची…. संयुक्त सचिव ने कहा चुनौती अब भी कायम

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?