ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सुपेला हॉस्पिटल होगा और अपडेट गाइनीकोलॉजिस्ट के साथ रेडियोलॉजिस्ट और एनेस्थेटिक होंगे नियुक्त
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

सुपेला हॉस्पिटल होगा और अपडेट गाइनीकोलॉजिस्ट के साथ रेडियोलॉजिस्ट और एनेस्थेटिक होंगे नियुक्त

By @dmin
Published: September 4, 2022
Share
सुपेला हॉस्पिटल होगा और अपडेट गाइनीकोलॉजिस्ट के साथ रेडियोलॉजिस्ट और एनेस्थेटिक होंगे नियुक्त
सुपेला हॉस्पिटल होगा और अपडेट गाइनीकोलॉजिस्ट के साथ रेडियोलॉजिस्ट और एनेस्थेटिक होंगे नियुक्त
SHARE

स्वास्थ्य सचिव आर प्रसन्ना ने सुपेला और पाटन के सीएससी का किया निरीक्षण
दुर्ग। स्वास्थ्य सचिव आर प्रसन्ना ने आज सीएसएम हॉस्पिटल का निरीक्षण किया। संचालक स्वास्थ्य भीम सिंह एवं राज्य से अन्य अधिकारियों ने पाटन के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं शास्त्री अस्पताल सुपेला का निरीक्षण किया। साथ ही उन्होंने जिले में हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर जिले के प्रमुख अधिकारियों की एक बैठक भी ली। स्वास्थ्य सचिव ने निर्देश दिया कि महत्वपूर्ण अस्पतालों में जहां ओपीडी की संख्या अधिक रहती है, वहां डीएमएफ आदि मदों से जरूरत के मुताबिक विशेषज्ञ चिकित्सक नियुक्त किए जाएं। उन्होंने कहा कि सुपेला अस्पताल में गाइनोकोलॉजिस्ट, निश्चेतना विशेषज्ञ, रेडियोग्राफर नियुक्त किया जाए। इसके साथ ही उन्होंने अस्पताल में भी सुविधाओं को अपग्रेड करने निर्देश दिए। पाटन में शिशु रोग विशेषज्ञ नियुक्त करने निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा भी मौजूद थे। उन्होंने जिले में हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर की जानकारी दी तथा जिले में आवश्यक संसाधनों के संबंध में सचिव को अवगत भी कराया।

ओपीडी बढ़ाने पर करें फोकस
सचिव ने मुख्य रूप से इस बात पर जोर दिया कि अस्पतालों में ओपीडी बढऩी चाहिए। अस्पतालों में सुविधाओं का तेजी से विकास किया जा रहा है, इसके मुताबिक ओपीडी भी बढऩी चाहिए ताकि सरकार द्वारा दी जाने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ हर नागरिक उठा सके। इसके लिए स्वास्थ्य केंद्रों की लगातार मॉनिटरिंग भी होती रहनी चाहिए। अस्पतालों में दवा की उपलब्धता एवं अन्य संसाधनों के संबंध में लगातार मॉनिटरिंग होती रहनी चाहिए। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा मोबाइल मेडिकल यूनिट आदि के माध्यम से स्वास्थ्य सुविधा लोगों को नजदीक तक पहुंचाने की पहल की गई है। यह सुनिश्चित करें कि इसका लाभ अधिकाधिक लोगों को हो सके।

समय पर काम पूरा करें एजेंसी
स्वास्थ्य सचिव ने इस मौके पर कहा कि स्वास्थ्य अधोसंरचना से संबंधित सभी एजेंसी अपना निर्माण कार्य समय पर पूरा करें और इसकी लगातार मॉनिटरिंग होती रहे। लैब आदि में रीजेंट्स वगैरा की उपलब्धता भी हमेशा सुनिश्चित करने पर जोर दिया। बैठक में स्वास्थ्य सेवा संचालक भीम सिंह भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य की उपलब्धता और गुणवत्ता हमारी पहली प्राथमिकता है इसके लिए जीवनदीप समिति के माध्यम से एवं डीएमएफ आदि के माध्यम से नियमित रूप से पहल करते रहें ताकि मरीजों को किसी तरह की दिक्कत ना आए। इस दौरान मिशन संचालक एनएचएम संदीप विलास भोस्करन एवं सीजीएमएससी के संचालक अभिजीत सिंह भी मौजूद रहे। इसके अलावा जिला पंचायत सीईओ अश्विनी देवांगन एवं सीएमएचओ डॉ जे पी मेश्राम एवं अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। ::000::

सावधान! जलवायु परिवर्तन से घट रही है धरती की रफ्तार, क्या घड़ी, जीपीएस सिस्टम हो जाएंगे बेकार?
अपने-अपने काम में मुस्तैद रहें अधिकारी, एक लापरवाही गरीब परिवार के लिए भारी पड़ती है: भूपेश बघेल
दुर्ग निगम बजट: गोबर से बना सूटकेस लेकर सदन पहुंचे महापौर, कहा- ए दुर्ग हमर हे.. एला सब्बो झन ल मिलके संवारना हे
राशन कार्ड के आवेदन में निराकरण में ढिलाई, कलेक्टर ने सचिव को थमाया नोटिस
सोनू सूद की तस्वीर रखकर पूजा करने लगा फैन, अभिनेता ने जवाब देकर जीत लिया दिल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सुपेला हॉस्पिटल होगा और अपडेट गाइनीकोलॉजिस्ट के साथ रेडियोलॉजिस्ट और एनेस्थेटिक होंगे नियुक्त सुपेला हॉस्पिटल में बढ़ेगी सुविधाएं, गायनीकोलॉजिस्ट रेडियोलॉजिस्ट एवं एनेस्थेटिक की होगी नियुक्ति
Next Article सेक्टर 2 की इस सड़क में दौड़ रहा था करंट..लोगों ने अंधेरे में बिताई रात सेक्टर 2 की इस सड़क में दौड़ रहा था करंट..लोगों ने अंधेरे में बिताई रात

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?