सुकमा। छत्तीसगढ़ में नक्सलियों पर तेजी से काबू पाया जा रहा है। नक्सलियों के हथियारों व गोलाबारूद को भी लगातार जब्त कर नष्ट किया जा रहा है। हाल ही में एलमागुंडा और मिनपा के जंगल में सीआरपीएफ की कोबरा 206 बटालियन के जवानों को दो आईईडी मिले थे।
कोबरा बटालियन के अनुसार इन शक्तिशाली आईईडी को सोमवार को नियंत्रित विस्फोट के जरिए नष्ट कर दिया गया। पूर्व में मिले बमों को भी इसी तरह सुरक्षित रूप से नष्ट किया गया था।
#WATCH | Two IEDs detected by CoBRA 206 Battalion troops in the forest area of Elmagunda & Minpa, were later destroyed in the controlled explosion in Chhattisgarh's Sukma (06.06) pic.twitter.com/aUOK5jfaK2
— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) June 7, 2022




