ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सीमा पर सुरक्षा होगी तगड़ी, घुसपैठ की वजह से बढ़ रहे अपराधों पर अंकुश लगाने का फैसला
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalWorld

सीमा पर सुरक्षा होगी तगड़ी, घुसपैठ की वजह से बढ़ रहे अपराधों पर अंकुश लगाने का फैसला

By Om Prakash Verma
Published: May 3, 2023
Share
सीमा पर सुरक्षा होगी तगड़ी, घुसपैठ की वजह से बढ़ रहे अपराधों पर अंकुश लगाने का फैसला
सीमा पर सुरक्षा होगी तगड़ी, घुसपैठ की वजह से बढ़ रहे अपराधों पर अंकुश लगाने का फैसला
SHARE

मिजोरम (एजेंसी)। असम राइफल्स ने मिजोरम में भारत-म्यांमार सीमा के 510 किलोमीटर लंबे हिस्से पर चौकसी बढ़ाने का फैसला किया है। यह निर्णय इसलिए लिया गया है ताकि पड़ोसी देश से अवैध प्रवासियों को आने से रोका जा सके। गौरतलब है, म्यांमार में इस साल फरवरी में सेना के तख्तापलट के बाद लोग बड़े पैमाने पर सीमा पार कर चुके हैं। अधिकतर भारतीय इलाके में पहुंचे हैं। इनमें दर्जनों पुलिस वाले भी शामिल हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, अब तक 15 हजार से ज्यादा शरणार्थी मिजोरम, नागालैंड और मणिपुर में पहुंच चुके हैं। म्यांमार के चिन राज्य के साथ मिजोरम की 510 किमी लंबी सीमा सटी है।

बढ़ रहीं आपराधिक घटनाएं
असम राइफल्स के एक अधिकारी ने कहा कि पड़ोसी देश में एक सैन्य तख्तापलट के बाद म्यांमार के लोगों ने पूर्वोत्तर राज्य में शरण लेना शुरू कर दिया है। इससे राज्य में हत्या के साथ ही आपराधिक घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। उन्होंने चिंता व्यक्त कर कहा कि हमने अवैध घुसपैठ को रोकने के लिए भारत-म्यांमार सीमा पर अधिकतर क्रॉसिंग को बंद करने का फैसला लिया है।

अवैध पदार्थों की तस्करी में लिप्त
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि म्यांमार के चिन राज्य में कई समूह भारत में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त हैं। अधिकारी ने कहा कि बांग्लादेश और म्यांमार दोनों से कई शरणार्थियों या अवैध प्रवासियों ने नकली भारतीय पहचान पत्र भी हासिल कर लिए हैं। बता दें, मिजोरम बांग्लादेश के साथ 318 किलोमीटर लंबी सीमा साझा करता है। इस सीमा की सुरक्षा बीएसएफ कर रहा है।

बटालियन मुख्यालय होगा स्थानांतरण
एक अन्य अधिकारी ने कहा कि गृह मंत्रालय और राज्य सरकार के बीच एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर के बाद बटालियन मुख्यालय को स्थानांतरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि असम राइफल्स, केंद्रीय अर्धसैनिक बल अपने बटालियन मुख्यालय को आइजोल के केंद्र से जोखवासंग में स्थानांतरित करेगा। उन्होंने कहा कि अब तक, स्थानांतरण के लिए कोई समय सीमा तय नहीं की गई है। फिलहाल समझौता ज्ञापन तैयार किया जा रहा है।

निजी ट्रेनों के संचालन में 23 कंपनियों ने दिखाई रुचि….. रेलवे को 30,000 करोड़ के निवेश की उम्मीद
प्रदेश कांग्रेस महासचिव जितेन्द्र साहू की अगुवाई में जोगी कांग्रेस के कट्टर समर्थक कन्हैय्यालाल ने किया कांग्रेस प्रवेश… गमछा पहनाकर किया स्वागत
गणतंत्र दिवस समारोह में हुए बदलाव, सिर्फ 25 हजार लोग होंगे शामिल, परेड नैशनल स्टेडियम पर ही होगी खत्म
भारत की स्वदेशी वैक्सीन कोवाक्सिन को विश्व स्वास्थ्य संगठन से इसी हफ्ते मिल सकती है मंजूरी
शादीशुदा प्रेमिका के सामने प्रेमी ने खुदकुशी, डोंगरगढ़ पहाड़ी के व्यू प्वाइंट से लगाई छलांग
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Bemetara News : अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी, उधार का पैसा वापस मांगने पर बुजुर्ग दंपत्ति की हत्या, 13 दिन बाद पकड़ाया आरोपी
Next Article Big News : बिना फिटनेस और टैक्स के अब टोल से गुजरना पड़ेगा मंहगा, राज्य के सभी नेशनल हाईवे में शुरू हुआ ई-डिटेक्शन सिस्टम

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?