ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सीमा पर फाइटर जेट तैनात कर उलटे भारत को सीख दे रहा चीन, अब कहा- लड़ो मत, एक-दूसरे का सहयोग करो
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalWorld

सीमा पर फाइटर जेट तैनात कर उलटे भारत को सीख दे रहा चीन, अब कहा- लड़ो मत, एक-दूसरे का सहयोग करो

By @dmin
Published: June 9, 2021
Share
भारत-US की दोस्ती से बौखलाया चीन, बोला- एक इंच भी नहीं छोड़ेंगे जमीन
भारत-US की दोस्ती से बौखलाया चीन, बोला- एक इंच भी नहीं छोड़ेंगे जमीन
SHARE

बीजिंग/नई दिल्ली (एजेेंसी)। सीमा विवाद के मामले में अक्सर आग में घी डालने का काम करने वाले चीन ने इस बार शांति और बातचीत का राग अलापा है। एक ओर पूर्वी लद्दाख के पास सामने अपनी सीमा में चीनी फाइटर जेट तैनात कर ड्रैगन अभ्यास कर रहा है और दूसरी तरफ सीमा विवाद का मसला सुलझाने के लिए भारत से ही सहयोग करने की अपील कर रहा है। दरअसल, चालबाज चीन ने कहा है कि भारत और चीन को सहयोग करना चाहिए, न कि एक-दूसरे से लडऩा चाहिए। भारत में चीनी राजदूत ने कहा कि परामर्श और बातचीत के जरिए सीमा पर मतभेदों को सुलझाना चाहिए। यह टिप्पणी करते हुए कि चीन-भारत सीमा विवाद इतिहास की विरासत है, चीनी राजदूत सुन वेदोंग ने कहा कि दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों में सीमा प्रश्न को सही जगह पर रखा जाना चाहिए।

सुन वेदोंग ने कहा कि देशों के बीच मतभेद होना सामान्य बात है। सीमा विवाद इतिहास की विरासत है और इसे द्विपक्षीय संबंधों में सही जगह पर रखा जाना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि बीजिंग बातचीत और परामर्श के माध्यम से सीमा विवादों को हल करने में विश्वास करता है। साथ ही राष्ट्रीय संप्रभुता, सुरक्षा और विकास हितों की रक्षा करने का हमारा दृढ़ संकल्प अटूट है। चीन और भारत को एक-दूसरे का सम्मान करना चाहिए, एक-दूसरे के साथ समान व्यवहार करना चाहिए, बातचीत और परामर्श में शामिल होना चाहिए और दोनों पक्षों को स्वीकार्य समाधान खोजने के लिए अपने मतभेदों को ठीक से सुलझाना चाहिए।

मंगलवार को इंडियन यूथ लीडर्स के साथ ऑनलाइन चर्चा में चीनी राजदूत सुन ने कहा कि चीन और भारत को सहयोग करना चाहिए और एक-दूसरे का सामना नहीं करना चाहिए और महामारी से निपटने और अर्थव्यवस्था को पुनर्जीवित करने पर ध्यान देना चाहिए। राजदूत सुन की यह टिप्पणी पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा के साथ चल रहे सीमा संघर्ष की पृष्ठभूमि में आई है।

यहां ध्यान देने वाली बात है कि भारत ने हाल के महीनों में बार-बार कहा है कि एलएसी पर सभी घर्षण बिंदुओं पर पूर्ण डिसइंगेजमेंट और सीमा क्षेत्रों में शांति ही व्यापार और निवेश में संबंधों को सामान्य कर सकती है। विशेष रूप से बीजिंग के बार-बार बयानों के संदर्भ में कि सीमा प्रश्न को उसके सही स्थान पर रखा जाना चाहिए। फरवरी के अंत में विदेश मंत्री एस जयशंकर से बात करते हुए चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने इसी तरह कहा था कि भारत और चीन के बीच सीमा विवाद एक वास्तविकता है, इसे गंभीरता से लिया जाना चाहिए, लेकिन द्विपक्षीय संबंधों में एक उपयुक्त स्थिति में भी रखा जाना चाहिए। हालांकि, भारत ने स्पष्ट कर दिया था कि जब तक सीमा विवाद के मुद्दे को सुलझा नहीं लिया जाता और पूरी तरह से डिसइंगेजमेंट नहीं हो जाता, बीजिंग के साथ बिजनेस समान्य नहीं हो सकता।

बता दें कि एलएसी पर चार इलाकों में टकराव की स्थिति बनी हुई थी। इनमें सबसे ज्यादा टकराव पेंगोंग लेक इलाके में था। लेकिन इसके अलावा डेप्सांग में भी सेनाएं आमने-सामने हैं। हालांकि वहां टकराव के दौरान यथास्थिति में बदलाव नहीं हुआ था। जबकि गोगरा और हॉट स्प्रिंग में सेनाएं पहले थोड़ा पीछे हटी हैं लेकिन इन इलाकों में भी मई 2020 से पहले की स्थिति अभी बहाल होनी बाकी है। कहने का तात्पर्य यह है कि पेंगोंग में पूर्व की स्थिति बहाल होने का रास्ता साफ हो चुका है। लेकिन बाकी तीन इलाकों पर अभी वार्ताओं के दौर होंगे।

बांगलादेशी यात्री विमान के पायलट की तबीयत बिगड़ी… नागपुर हवाई अड्डे पर कराई इमरजेंसी लैंडिंग
पहले से ही बिगड़ा है रसोई का बजट, और अब नींबू को भी लगी महंगाई की नजर
भानुप्रतापपुर उपचुनाव : कांग्रेस पार्टी ने तय किया सिंगल नाम!…. दिवंगत नेता मनोज मंडावी की पत्नी सावित्री मंडावी हो सकती है प्रत्याशी
Manipur Violence : उपद्रवियों ने केन्द्रीय मंत्री के घर को बनाया निशाना, लगा दी आग… केन्द्रीय मंत्री बोले- अमानवीय
मुख्यमंत्री बघेल ने शोक संतप्त आलोक चंद्राकर और उनके परिजनों को बंधाया ढांढस
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Youth Congress National Secretary Mo Shahid met ED Dubey and warned टाउनशिप में गंदे पानी की सप्लाई का मामला: युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव मो शाहिद ने ईडी दुबे से की मुलाकात कर दी चेतावनी… दो दिन में साफ पानी नहीं दिया तो करेंगे अनशन
Next Article Trussless godown will be built in the state for food grains storage खाद्यान्न भंडारण के लिए प्रदेश में बनेंगे ट्रसलेस गोडाउन: विधायक वोरा ने कहा- सूरजपुर में बनेगा प्रदेश का पहला ट्रसलेस गोडाउन
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?