ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सीधी बात: गृहमंत्री की वह लिस्ट!
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

सीधी बात: गृहमंत्री की वह लिस्ट!

By @dmin
Published: August 23, 2022
Share
सीधी बात: बदलाव का इशारा तो नहीं…
सीधी बात: बदलाव का इशारा तो नहीं…
SHARE

-कोमल धनेसर
प्रदेश भर में बढ़ रहे अपराध पर नकेल कसने गृहमंत्री ने पिछले दिनों राजधानी से लेकर अपने गृह जिले दुर्ग में पुलिस अधिकारियों की मैराथन बैठक ली। बैठक में गृहमंत्री ने अपराध को रोकने ने जहां टिप्स भी दिए, वहीं एक ऐसी नामजद सूची आला अधिकारियों को सौंपी। जिसमें जुआ शराब, सट्टा सहित कई आसामाजिक गतिविधियों को संचालित करने वाले लोगों नाम पते-ठिकाने के साथ शामिल था। सूची जब सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो भाजपाइयों ने भी इस मुद्दे को खूबभुनाया। गृहमंत्री ने पुलिस अधिकारियों को यहां तक कह दिया कि या तो तुम मिले हुए हो या अपनी जिम्मेदारी से भाग रहे हो , लेकिन सच तो पुलिस और पब्लिक दोनों ही जानती हैं, कि सब कुछ जानते हुए भी पुलिस को कार्रवाई करना इतना आसान नहीं होता। इस सूची में सबसे ज्यादा चर्चा निगम और स्थानीय निकाय के कुछ वर्तमान पार्षद और एक बड़े छात्र संगठन केछात्र नेता पर हो रही हैं। सत्ता में आने के तीन सालों बाद गृह मंत्री का यूं नामजद सूची का जारी करना लोगों के गले से उतर नहीं रहा है। अब इसके पीछे की क्या राजनीति है यह तो गृहमंत्री ही जाने लेकिन चर्चा है कि उन्हें यह सूची सीधे सीएम हाउस से मिली है, लेकिन इस तरह लिस्ट बनाकर होम मिनिस्टर अपने ही विभाग पर सवालिया निशान लगा रहे हैं कि उनके अधिकारी काम नहीं करते। अगर सूची को गौर से देखा जाए तो इसमें स्वयं गृहमंत्री के समर्थित लोगों का भी नाम है। उनके विधानसभा क्षेत्रके ऐसे लोग जो बड़े-बड़े होडिंग्स लगाकर उन्हें हर खास मौके पर शुभकामना देने से नहीं चूकते और बंगले पर भी अक्सर नजर आते हैं। इसमें एक पत्रकार के भाईका भी उल्लेख है और यही पत्रकार कुछ दिनों पहले मंत्रीजी के बंगले पर माइक पकड़ गाना गाते नजर आ रहा था। अब इसे देख कोई भी अंदाजा लगा सकता है कि सूची गृहमंत्री के यहां बनी या उपर से भेजी गई। हालांकि सबसे ज्यादा चर्चा तो उन छात्र नेताओं और वर्तमान पार्षद की है, क्योंकि पहले भी कुछ नामों को उनकी कार्यशैली पर प्रश्नचिन्ह लगाता आ रहा है। सूची के वायरल होने के बाद भाजपा के पास अब एक बड़ा मुद्दा मिल गया। 2 दिन पहले ही पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ने भी खूब मजे लेकर इस सूची पर अपनी टिप्पणी की। उन्होंने तो सीधे कई मंत्री की कार्यशैली पर सवालिया निशान ही उठा दिया उन्होंने यहां तक कहा कि गृह मंत्री ने जनता की शिकायत का हवाला दिया है तो क्या 3 साल से वे जनता की आवाज उन्हें नहीं सुनाई दे रही थी? या उनके अधिकारी जनता की शिकायत नहीं दर्ज कर रहे थे? दोनों ही स्थिति में कुल मिलाकर किरकिरी गृहमंत्री और उनके विभाग की हो रही है। और अब यह सूची पुलिस विभाग के लिए गले की फांस बन चुकी है।

कांग्रेस ने जारी की रिसाली व बिरगांव सहित इस निकाय में प्रत्याशी की सूची…. वार्ड वार देखें किसे मिला मौका
बीसवीं छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय जूनियर बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता में भिलाई की बालिकाओं ने मारी बाजी
कृषि मंत्री ताम्रध्वज साहू ने दी हरेली तिहार की बधाई, कहा-हरेली तिहार हमारे कृषि प्रधान संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने की छत्तीसगढ़ के पांच जिला कलेक्टरों से बात…. कोविड प्रबंधन की स्थिति की ली जानकारी… सीएम बघेल भी हुए बैठक में शामिल
बेहद फायदेमंद है होममेड बॉडी वॉश, ऐसे करें तैयार…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article माचिस की डिब्बी में डाली 54 तरह की चीजें और जीत लिया प्राइज माचिस की डिब्बी में डाली 54 तरह की चीजें और जीत लिया प्राइज
Next Article BSNL के बाद रेलवे का चीन को झटका, 471 करोड़ रुपये का कॉन्ट्रैक्ट रद्द रद्द हुई वलसाड-पुरी-हुई रिस्टोर, नहीं होगी यात्रियों को दिक्कत

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?