ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सीजी बजट 2022-23: छत्तीसगढ़ में पुरानी पेंशन बहाल, सीएम भूपेश बघेल का एलान, गोबर के बस्ते में पेश किया बजट
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedNationalRaipur

सीजी बजट 2022-23: छत्तीसगढ़ में पुरानी पेंशन बहाल, सीएम भूपेश बघेल का एलान, गोबर के बस्ते में पेश किया बजट

By @dmin
Published: March 9, 2022
Share
सीजी बजट 2022-23: छत्तीसगढ़ में पुरानी पेंशन बहाल, सीएम भूपेश बघेल का एलान, गोबर के बस्ते में पेश किया बजट
सीजी बजट 2022-23: छत्तीसगढ़ में पुरानी पेंशन बहाल, सीएम भूपेश बघेल का एलान, गोबर के बस्ते में पेश किया बजट
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने राज्य का वित्त वर्ष 2022-23 का बजट विधानसभा में पेश कर दिया। गोधन को तवज्जो देते हुए उन्होंने अनूठी पहल की और गोबर के बने बस्ते में बजट दस्तावेज रखकर लाए।

बजट में सीएम बघेल ने सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी योजना की बहाली समेत कई अहम घोषणाएं की हैं। सीएम बघेल ने बजट में राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के तहत सालाना सहायता 6000 रुपये से बढ़ाकर 7000 करने का एलान किया।

बघेल ने कहा कि वह इस बजट में सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की घोषणा कर रहे हैं। वर्ष 2022-23 के बजट में एक जनवरी 2004 और इसके बाद छत्तीसगढ़ में नियुक्त सरकारी कर्मचारियों के लिए नई पेंशन योजना (एनपीएस) के स्थान पर पुरानी पेंशन योजना लागू करने की घोषणा की गई है। इससे पहले राजस्थान के सीएम गहलोत ने 23 फरवरी को अपने चौथे बजट को पेश करते हुए पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) लागू करने की घोषणा की थी।

CM Bhupesh Baghel carries a briefcase made of cow dung to present the State budget

कौशल विकास कार्यक्रमों के समन्वय से रोजगार सृजन की संभावनाओं पर काम करने के लिए छत्तीसगढ़ रोजगार मिशन को दो करोड़ रुपये प्रस्तावित किए गए हैं। सीएम बघेल जिस बस्ते में बजट दस्तावेज लेकर विधानसभा पहुंचे वह गोबर का बना है। उस पर लिखा है ‘गोमय वसते लक्ष्मी’। राज्य में गोधन संवर्धन के लिए तमाम योजनाएं चलाई जा रही हैं।

विधायक निधि की राशि में बढ़ोतरी

विधायक निधि की राशि को बढ़ाकर 4 करोड़ रुपए कर दिया गया है। पहले यह 2 करोड़ रुपए थी। इसके अलावा पंचायत प्रतिनिधियों का मानदेय बढ़ाया गया है। सरपंच और पंचों का भत्ता भी बढ़ा। अधिसूचित क्षेत्र में ग्राम पंचायतों को खदान संचालन का अधिकार दिया गया।

  • जिला पंचायत विकास निधि योजना में 22 करोड़ का प्रावधान
  • जनपद पंचायत विकास निधि योजना में 66 करोड़ का प्रावधान
  • जिला पंचायत अध्यक्ष का मानदेय 15000 से बढ़ाकर 25000 किया गया
  • जिला पंचायत उपाध्यक्ष का मानदेय 10000 से बढ़ाकर 15000 किया गया
  • जिला पंचायत सदस्य का मानदेय 6000 से बढ़ाकर 10000 प्रति माह किया गया

सुरक्षा और सुविधाएं

  • मानव तस्करी रोकने के लिए एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग ब्यूरो बनेगा।
  • बस्तर संभाग में कार्य कर रहे पुलिसकर्मी सहायक आरक्षकों को पदोन्नति और वेतन भत्ते का लाभ दिलाने के लिए डिस्ट्रिक्ट स्ट्राइक फोर्स के नाम पर नए कैडर की घोषणा।
  • 5 पुलिस चौकी मारो ,जेवरा -सिरसा , नैला, खरसिया और वाड्रफनगर का थाने में किया जाएगा उन्नयन, 226 नवीन पदों के सृजन का प्रावधान
  • 300 नग बुलेट प्रूफ जैकेट क्रय के लिए तीन करोड़ का प्रावधान
  • वाटर कूलर हेतु एक करोड़ 58 लाख तथा समस्त थानों में सीसीटीवी कैमरा लगाने के लिए 25 करोड़ का प्रावधान

गाय, कृषि और गांव की बात

मुख्यमंत्री ने कहा कि जो कहा था, वह करके दिखाया। गांव केंद्रित अर्थव्यवस्था के मॉडल को देश भर में पहचान मिली है। इस योजना में मांझियों को भी शामिल किया गया।

  • गौठानों को महात्मा गांधी औद्योगिक पार्क के रूप में विकसित किया जाएगा।
  • कृषि उत्पाद के भंडारण के लिए दुर्ग में इंटीग्रेटेड पैक हाउस बनेगा।
  • ककून का संग्रहण कर राज्य में ही धागा उत्पादन एवं प्रसंस्करण की व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए रेशम मिशन की घोषणा की। जगदलपुर में ककून बैंक बनेगा और स्व सहायता समूहों को धागा बनाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
  • वहीं पोस्ट यार्न गतिविधियों के लिए सामान्य सुविधा केंद्र की स्थापना भी होगी।
  • कुम्हारों को इलेक्ट्रिक चाक दिया जाएगा। नवा रायपुर में पेयजल के लिए नई पाइपलाइन बिछाने का काम होगा।
  • राजीव गांधी ग्रामीण कृषि भूमिहीन मजदूर नया योजना में आगामी वर्ष से वार्षिक सहायता राशि 6000 से बढ़ाकर 7000 किया गया
  • 5 एचपी तक के कृषि पंपों का निशुल्क विद्युत राधे हेतु अनुदान योजना के लिए 2600 करोड़ का प्रावधान

यह भी घोषणाएं

  • मलखंभ अकादमी की स्थापना होगी
  • मोर जमीन मोर मकान एवं मोर मकान मोर चिन्हारी योजनाओं के लिए 450 करोड़ का प्रावधान
  • नगरीय निकायों के संपत्ति के ऑफ
  • सेट मूल्य को कलेक्टर गाइडलाइन में निर्धारित दर से 30% कम करने की घोषणा
  • मिशन अमृत 2.0 के तहत समस्त घरों में नल कनेक्शन प्रदान करने हेतु 200 करोड़ का प्रावधान
छत्तीसगढ़ में फिर बढ़े मरीज: पिछले 24 घंटों में सामने आए 3725 नए केस, 13 मरीजों की हुई मौत
पाकिस्तान की सीमा पर गिरा बीएसएफ जवानों द्वारा मारा गया ड्रोन, 4.3 किलो हेरोइन बरामद
राधिका खेड़ा मामले में जवाब तैयार करने में जुटी पीसीसी, एआईसीसी ने मांगा था 24 घंटे के भीतर जवाब
वाहनों में हाई सिक्यूरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट लगाने का काम होगा तेज, कंपनियां लगाएंगी शिविर, काउंटर की संख्या भी बढ़ाएगा परिवहन विभाग
विधायक देवेंद्र ने की पहल, सेक्टर 1 के घरों और गलियों में नहीं भरेगा पानी…. करीब डेढ किलोमीटर लंबा बनाया जा रहा नाला, हो रहा पुलिस निर्माण
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article महिलाओं के सम्मान में उतरा निगम प्रशासन… निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे सहित अधिकारियों ने किया सम्मान
Next Article श्रीकंचनपथ 304 # 17 august 2021 श्रीकंचनपथ 142 # 09 March 2022

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?