ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सीजनल अफेक्टिव डिसॉर्डर: ये है इसके कारण, लक्षण और बचाव के उपाय…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedHealth

सीजनल अफेक्टिव डिसॉर्डर: ये है इसके कारण, लक्षण और बचाव के उपाय…

By Sonu Sahu
Published: December 13, 2022
Share
SHARE

हर मौसम अपने साथ अलग-अलग तरह की बीमारियां लाता है और सर्दियों में हार्ट अटैक समेत सीजनल अफेक्टिव डिसऑर्डर जैसी बीमारियों का खतरा सबसे ज्यादा बढ़ जाता है। सीजनल अफेक्टिव डिसऑर्डर एक मानसिक समस्या है, जिसे विंटर डिप्रेशन भी कहा जाता है। यह दैनिक कामकाज को काफी प्रभावित कर सकती है। आइए आज हम आपको सीजनल अफेक्टिव डिसऑर्डर के कारण, लक्षण और बचाव के उपाय बताते हैं।

Contents
  • सीजनल अफेक्टिव डिसऑर्डर क्या है?
  • सीजनल अफेक्टिव डिसऑर्डर के लक्षण
  • सीजनल अफेक्टिव डिसऑर्डर के कारण
  • किन लोगों को इस डिसऑर्डर का है ज्यादा खतरा?
  • सीजनल अफेक्टिव डिसऑर्डर से बचाव के उपाय

सीजनल अफेक्टिव डिसऑर्डर क्या है?

सीजनल अफेक्टिव डिसऑर्डर एक प्रकार का डिप्रेशन है, जो मौसमी बदलाव से शुरू होता है। आमतौर पर सर्दियों के दौरान इसके होने की संभावना ज्यादा रहती है। सर्दियों में दिन छोटे होते हैं तो लोग खुद को उदास महसूस करने लगते हैं और वसंत के लंबे दिनों में खुद को बेहतर महसूस करना शुरू कर देते हैं। कुछ मामलों में सीजनल अफेक्टिव डिसऑर्डर से ग्रस्त व्यक्ति के कार्य करने के तरीके पर इसका गंभीर प्रभाव पड़ सकता है।

सीजनल अफेक्टिव डिसऑर्डर के लक्षण

इस डिसऑर्डर से ग्रस्त लोग खुद को उदास और परेशान महसूस कर सकते हैं। इसी तरह वह अपनी भूख या वजन में बदलाव का अनुभव करते हुए ऊर्जा की कमी महसूस कर सकते हैं। इससे ग्रस्त लोग अपनी पसंदीदा गतिविधियों में भी रुचि खो सकते हैं। उन्हें ध्यान केंद्रित करने में कठिनाई हो सकती है और सुस्त महसूस कर सकते हैं। उनके मन में आत्महत्या के विचार आ सकते हैं और अधिक सोने का भी अनुभव कर सकते हैं।

सीजनल अफेक्टिव डिसऑर्डर के कारण

सीजनल अफेक्टिव डिसऑर्डर के कारण अभी भी अच्छी तरह से स्पष्ट नहीं हैं। हालांकि, कुछ कारकों का इसके साथ संबंध पाया गया है। शरीर में होने वाले हार्मोंस बदलाव भी इसके जिम्मेदार हो सकते हैं। सूर्य की रोशनी के संपर्क में कम आने से बायोलॉजिकल वॉच प्रभावित होता है और इससे शरीर के हार्मोन्स के उत्पादन पर असर पड़ता है। इस वजह से भी यह डिसऑर्डर हो सकता है।

किन लोगों को इस डिसऑर्डर का है ज्यादा खतरा?

कई शोध के मुताबिक, सीजनल अफेक्टिव डिसऑर्डर का खतरा पुरुषों की तुलना में महिलाओं को ज्यादा होता है। ज्यादातर मामलों में यह डिसऑर्डर किशोरावस्था में शुरू हो जाता है। इसके अतिरिक्त, पहले से अवसाद ग्रस्त लोगों, बाइपोलर डिसऑर्डर के रोगी और अटेंशन डेफिसिट हाइपरएक्टिविटी डिसऑर्डर के लोगों को इसका ज्यादा खतरा रहता है। ईटिंग डिसऑर्डर, स्ट्रेस या पैनिक डिसऑर्डर से ग्रसत लोगों को भी इसका खतरा रहता है।

सीजनल अफेक्टिव डिसऑर्डर से बचाव के उपाय

यदि आपने पहले सीजनल अफेक्टिव डिसऑर्डर का अनुभव किया है तो उपचार जल्दी शुरू करने से आप बेहतर स्थिति में हो सकते हैं। इसके लिए अपने चिकित्सक से परामर्श करें। इस डिसऑर्डर वाले लोगों में अक्सर विटामिन-डी की कमी होती है। ऐसे में विटामिन-डी के सप्लीमेंट्स इसके लक्षणों को सुधारने में मदद कर सकते हैं।

विधायक भाई को राखी बांधने पहुंची हजारों बहनें, छोटों को दिया प्यार और बड़ों का लिया आशीर्वाद
केन्द्र सरकार का बजट पूरी तरह से निराशाजनक और दिशाहीन: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
नाक से दिया जाएगा कोवैक्सीन का बूस्टर शॉट, दूसरी डोज के 6 महीने के बाद होगी जरूरी
भिलाई निगम अंतर्गत भूखंड खरीदने का सुनहरा अवसर… शहर के पॉश इलाके में ले सकते हैं प्लाट
विशेष लेख: होगा हर घर नल,मिलेगा शुद्ध जल, मिशन अमृत से बदलेगा कल…. बड़ी जल प्रदाय योजनाओं को समय पर पूरा करने का लक्ष्य
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article शॉर्ट ड्रेस में बोल्डनेस का तड़का लगाती दिखीं साक्षी मलिक…
Next Article श्रीकंचनपथ 322 # 04 September 2023 श्रीकंचनपथ 60 # 13 December 2022

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?