ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सीएम साय के साथ पूरा मंत्रिमंडल रवाना होगा अयोध्या, विधानसभा सत्र के बाद करेंगे रामलला के दर्शन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedRaipur

सीएम साय के साथ पूरा मंत्रिमंडल रवाना होगा अयोध्या, विधानसभा सत्र के बाद करेंगे रामलला के दर्शन

By Om Prakash Verma
Published: February 14, 2024
Share
सीएम साय के साथ पूरा मंत्रिमंडल रवाना होगा अयोध्या, विधानसभा सत्र के बाद करेंगे रामलला के दर्शन
सीएम साय के साथ पूरा मंत्रिमंडल रवाना होगा अयोध्या, विधानसभा सत्र के बाद करेंगे रामलला के दर्शन
SHARE


रायपुर। आज बसंत पंचमी का दिन है सरस्वती पूजन का दिन है। आज इसी दिन 14 फरवरी 1889 को पहली बार रायपुर से बिलासपुर पैसेंजर ट्रेन रवाना हुई थी। आज इसी बसंत पंचमी के दिन रामभक्त अयोध्या के लिए रवाना हो रहे हैं। यह शुभ संयोग है। आज 1344 रामभक्त अयोध्या के लिए रवाना हुए हैं। वे भगवान श्रीराम का दर्शन करने जा रहे हैं। यह बहुत सौभाग्य की बात है। यह बात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रामभक्तों को अयोध्या धाम के लिए आस्था ट्रेन से विदा करते वक्त कही।

अयोध्या धाम में रामलला के दर्शन को जा रही आस्था ट्रेन को विदा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा रामभक्त रामलला से छत्तीसगढ़ की समृद्धि का आशीर्वाद लेकर लौटें
1889 को आज के ही दिन रायपुर से पहली पैसेंजर ट्रेन रवाना हुई थी, आज अयोध्या धाम में श्रीराम लला के दर्शन के लिए हो रही आस्था ट्रेन रवाना, इससे ज्यादा पावन अवसर क्या होगा- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
रामभक्तों ने कहा कि मोदी जी ने मंदिर निर्माण का सपना पूरा किया, मुख्यमंत्री जी ले जा रहे रामलला के दर्शन को, यह हम सबका सौभाग्य
रामभक्तों ने कहा कि हम रामलला के ननिहाल से, मामा में दो बार आती हैं माँ, इसलिए अपने भांजे पर छत्तीसगढ़ करता है इतना स्नेह
कौशल्या धाम से अयोध्या धाम की ओर बही रामभक्तों की आस्था की गंगा

उन्होंने कहा कि हम कामना करते हैं कि रामभक्त रामलला का आशीर्वाद लेकर लौटें और छत्तीसगढ़ की खुशहाली का आशीर्वाद रामलला से लेकर लौटें। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम विधानसभा के बाद मार्च महीने में पूरे मंत्रिमंडल के साथ रामलला के दर्शन करने अयोध्या जाएंगे।

रायपुर रेलवे स्टेशन पर जैसे ही मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अयोध्या धाम की ओर जाने वाली आस्था ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। पूरा वातावरण जय श्रीराम के जयकार से गूंज गया। यह गूंज तब तक उठती रही जब तक कि ट्रेन की अंतिम बोगी विदा न हो गई। 1344 रामभक्त इस ट्रेन के माध्यम से अयोध्या धाम में राम लला के दर्शन के लिए रवाना हुए।

मुख्यमंत्री ने उन्हें विदा किया। लोग इतने उत्साह में थे कि इसे शब्दों में बयान करना उनके लिए कठिन था। उन्होंने कहा कि अयोध्या धाम में भव्य मंदिर निर्माण हम सबका सपना था। मोदी जी ने इसे पूरा किया। साथ ही हम सबका सपना था कि रामलला के दर्शन अयोध्या धाम में करें, यह मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सार्थक कर दिया।

श्रीराम हमारे भांजे, इसलिए उनसे स्नेह भी वात्सल्य भी
तिल्दा नेवरा से अयोध्या धाम जा रहे यात्री भागवत निर्मलकर ने कहा कि हम लोग माता कौशल्या के धाम से अयोध्या धाम जा रहे हैं। रामलला तो हमारे भांजे हैं इसलिए उनके प्रति वात्सल्य भाव भी हम लोगों में हैं। आस्था और भक्ति के साथ भांजे होने की वजह से रामलला पर वात्सल्य का भाव भी हमारे भीतर हैं। रसेली से आई श्रीमती चंद्रिका देवी ने कहा कि छत्तीसगढ़ तो रामलला का मामा गांव है। मामा में दो बार माँ शब्द का उपयोग होता है तो कितना प्रेम और स्नेह हम लोग अपने भांजे पर करते हैं इसे हम बता नहीं सकते। हम बस इतना कह सकते हैं कि हमारे लिए अपने भांचा राम का दर्शन ही हमारे जीवन का सबसे बड़ा पुण्य है।

ऐसा लगा कि भारत की आत्मा उसको मिल गई
लोगों ने कहा कि जब रामलला आये तो ऐसा लगा कि भारत की आत्मा उसको मिल गई। हमारे रामलला की जब प्राणप्रतिष्ठा हुई तो यह हमारे लिए अद्भुत क्षण था। उस समय ऐसा लग रहा था कि जितनी जल्दी हो जाए, अपने श्रीराम के दर्शन करें। यह मौका इतनी जल्दी आ जाएगा, यह सोचा न था। यह हमारे लिए सपने के सच होने के जैसा है कि हम इस तरह से आस्था ट्रेन में सवारी कर अयोध्या धाम पहुँचेंगे और भव्य श्रीरामलला के मंदिर के दर्शन करेंगे।

पूरा गांव विदा करने पहुंचा
अपने अनुभव साझा करते हुए बलौदाबाजार के अर्जुनी से जा रहे यात्रियों ने बताया कि हम लोग 7 लोग जा रहे हैं। जब गांव वालों को पता चला कि हम लोग अयोध्या जा रहे हैं तो ग्रामीणों की खुशी का कोई ठिकाना नहीं था। पूरा गांव ही अयोध्या धाम की यात्रा को उत्सुक था। जाते वक्त हमें विदा करते वक्त पूरा गांव मौजूद रहा। हम लोगों को महसूस हुआ कि हम लोग बहुत भाग्यशाली हैं कि श्रीराम ने हमें अयोध्या धाम बुलाया है। अर्जुनी से आये श्री डमरूधर वर्मा ने कहा कि हमारे बलौदाबाजार विधानसभा से 45 लोग जा रहे हैं। हमारे रामलला हमारे बीच अयोध्या धाम में आ गये हैं। यह हमारे सपनों के सच होने जैसा है।

उन्होंने बताया कि जिस दिन श्रीराम की प्राणप्रतिष्ठा हुई। हमारे गांव में भी उत्सव हुआ। यह क्षण ऐसा था कि इसे बयान करना मुश्किल था। इस मौके पर सांसद सुनील सोनी, विधायक धरमलाल कौशिक, राजेश मूणत, खुशवंत साहेब, अनुज शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। साथ ही आईजी अमरेश मिश्रा, आयुक्त जनसंपर्क मयंक श्रीवास्तव, कलेक्टर गौरव सिंह, एसपी संतोष सिंह एवं अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

Budget 2023 : भिलाई के लोगों को कैसे प्रभावित करेगा बजट, 14 प्वाइंट में सीए पीयूष जैन ने बताई बजट की खास बातें  
बद्री प्रसाद लोधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय के वार्षिक स्नेह सम्मेलन में पंहुचे मंत्री डॉ. डहरिया, कम्प्यूटर लैब का किया भूमिपूजन
गुस्ताखी माफ: कुनो नेशनल पार्क और 50 नामीबियाई चीते
सीसीसीएआई का ‘चेम्बर हमारा है’ पर हुई चर्चा, व्यापारियों की जानी समस्याएं, उत्कृष्ट योगदान के लिए कैलाश हुए सम्मानित
प्रशांत किशोर फिर बनाएंगे कांग्रेस के लिए रणनीति? पंजाब में चन्नी को हाईकमान से मिला यह निर्देश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article महतारी वंदन योजना का शत प्रतिशत लक्ष्य, लक्ष्मीनारायण नगर वार्ड में दया सिंह स्वयं भरावा रहे फॉर्म महतारी वंदन योजना का शत प्रतिशत लक्ष्य, लक्ष्मीनारायण नगर वार्ड में दया सिंह स्वयं भरवा रहे फॉर्म
Next Article श्री रामलला के दर्शन को लेकर गांव-गांव में उत्साह का माहौल, आस्था स्पेशल ट्रेन से छत्तीसगढ़ के श्रद्धालु रवाना हुए अयोध्या धाम श्री रामलला के दर्शन को लेकर गांव-गांव में उत्साह का माहौल, आस्था स्पेशल ट्रेन से छत्तीसगढ़ के श्रद्धालु रवाना हुए अयोध्या धाम
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?