ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सीएम योगी ने नामांकन से पहले कार्यकर्ता सम्मेलन में लिया हिस्सा, बोले- भाजपा को मिलेगी प्रचंड जीत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

सीएम योगी ने नामांकन से पहले कार्यकर्ता सम्मेलन में लिया हिस्सा, बोले- भाजपा को मिलेगी प्रचंड जीत

By @dmin
Published: February 4, 2022
Share
लखीमपुर खीरी हिंसा: सीएम योगी बोले- पीडि़त के साथ होगा न्याय, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
लखीमपुर खीरी हिंसा: सीएम योगी बोले- पीडि़त के साथ होगा न्याय, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
SHARE

गोरखपुर (एजेंसी)। गोरखपुर शहर विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नामांकन करने से पहले महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज मैदान में कार्यकर्ता सम्मेलन में सम्मलित हुए। इस दौरान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, यूपी के चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान व प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते रहे। सीएम योगी ने कहा कि हमने हर चुनौती से पांच साल के अंदर समाप्त कर दिया। क्योंकि यूपी के साथ पीएम नरेंद्र मोदी और अमित शाह का मार्गदर्शन मिलता रहा। ऐसे में भाजपा उत्तर प्रदेश से प्रचंड बहुमत से विजयी बनाया जाएगा।

गोरखपुर(शहर) विधानसभा क्षेत्र से नामांकन से पूर्व… https://t.co/7xlAFgCRI0

— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) February 4, 2022

सीएम योगी ने कहा कि पांच साल पहले बेटियां स्कूल नहीं जा पाती थीं। महिलाएं घर से बाहर नहीं निकल पाती थीं। व्यापारी अपने प्रतिष्ठान नहीं खोल पाते थे। लोगों का पलायन होता था। दंगे होते थे। असुरक्षा का वातावरण था, लेकिन भाजपा के पांच वर्ष के शासन के दौरान किसी ने दंगे का नाम तक सुना क्या? कोई दरिंदा किसी बहन-बेटी के साथ जबरदस्ती कर सकता है क्या? आज आधी आबादी बेहिचक कहती है, भाजपा सरकार ने हमें सुरक्षा दी है, यही रामराज्य है। आधी आबादी का बड़ा समर्थन मिलेगा।

योगी ने कहा कि जनता ने सपा की तुलना में बीते पांच साल में भाजपा की डबल इंजन की सरकार का कामकाज देखा है। पूरे प्रदेश में भाजपा को जनता का प्रचंड समर्थन मिल रहा है। बच्चे-बच्चे की जुबान पर भाजपा का नाम है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में लगातार चुनाव प्रचार करने जा रहे हैं। निर्वाचन आयोग की कतिपय पाबंदियों के चलते सभाओं में लोगों की संख्या सीमित है, लेकिन सड़कों पर जनता का उत्साह देखते ही बनता है। पश्चिमी यूपी में चुनाव का एक ही मुद्दा सुरक्षा है। मीडियाकर्मी जब लोगों से पूछते हैं कि भाजपा को वोट क्यों देंगे? इसपर जनता से जवाब मिलता है कि भाजपा सरकार ने हमें सुरक्षा का वातावरण दिया है।
सीएम योगी की जमकर तारीफ की
गृहमंत्री अमित शाह ने अपने संबोधन में कहा कि पीएम मोदी के नेतृव में भाजपा ने इतिहास बनाया है। गोरखपुर से ऐसे भारत माता की जय का जयकारा लगाया जाए कि सहारनपुर तक सुनाई दें। सीएम योगी ने पांच साल में वो कर दिखाया जो 25 सालों से नहीं हो पाया। योगी जी ने यहां कानून व्यवस्था को लागू कर दिया। पीएम मोदी भी यूपी से ही सांसद बनकर दिल्ली में बैठे हैं। उन्होंने हमेशा गरीबों की मदद की। पांच लाख रुपये की आयुष्मान भारत योजना, गरीब को सिलिंडर, राशन और मुफ्त वैक्सीन लगवाया है।

Heat Stroke: लू का प्रकोप, शरीर में पानी की कमी न होने दें, स्वास्थ्य विभाग ने की अपील
भारतीय ओलंपिक संघ के विशेषज्ञ करेंगे छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को गाइड, IOA की अध्यक्ष पीटी उषा ने सीएम मिलकर बताया प्लान
कांग्रेस विधायक छन्नी साहू पर चाकू से हमला, भूमिपूजन कार्यक्रम में पहुंची थी विधायक… नशेड़ी ने किया हमला
नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्वतंत्रता आंदोलन के महानायक : राज्यपाल
CG Crime : चरित्र पर शंका, पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट… सालियों ने बांधकर किया पुलिस के हवाले
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article गरीबों का राशन सरकारी गोदाम से निकला लेकिन दुकानों तक नहीं पहुंचा, एफआईआर दर्ज गरीबों का राशन सरकारी गोदाम से निकला लेकिन दुकानों तक नहीं पहुंचा, एफआईआर दर्ज
Next Article गणतंत्र दिवस परेड 2022 : यूपी की काशी विश्वनाथ झांकी को मिला पहला स्थान

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?