ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सीएम बघेल पहुंचे मां बमलेश्वरी के दरबार… महिला समूह ने दी टोकरी में पूजन सामग्री… मां बम्लेश्वरी की पूजा-अर्चना कर सीएम ने मांगी प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि व खुशहाली
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

सीएम बघेल पहुंचे मां बमलेश्वरी के दरबार… महिला समूह ने दी टोकरी में पूजन सामग्री… मां बम्लेश्वरी की पूजा-अर्चना कर सीएम ने मांगी प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि व खुशहाली

By @dmin
Published: October 12, 2021
Share
सीएम बघेल पहुंचे मां बमलेश्वरी के दरबार
सीएम बघेल पहुंचे मां बमलेश्वरी के दरबार
SHARE

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने क्वांर नवरात्रि के षष्ठी पर डोंगरगढ़ के मां बम्लेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना कर मातारानी से प्रदेश एवं देशवासियों के अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना की। श्री बघेल ने मां बम्लेश्वरी से प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। डोंगरगढ़ में मां बम्लेश्वरी के चढ़ावे के लिए महिला स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा हस्तनिर्मित बांस की टोकरी में पूजन सामग्री लेकर दर्शन करने पहुंचे। मुख्यमंत्री ने समूह की 15 महिलाओं द्वारा बनाई गई टोकरी में प्रसाद चढ़ाया। उन्होंने समूह की महिलाओं को प्रोत्साहित भी किया।

सीएम बघेल पहुंचे मां बमलेश्वरी के दरबार

बता दें कि डोंगरगढ़ में बंसोड़ जाति की महिलाएं अपने परंपरागत हुनर से टोकरी बनाती हैं। उन्हें बिहान समूह से जोड़कर बांस उपलब्ध कराया गया है। खुशी महिला स्वसहायता समूह की बुजुर्ग महिला श्रीमती रमशीला मुख्यमंत्री से मिलकर उत्साहित एवं प्रसन्न थी। समूह की महिलाओं ने कहा कि जिला प्रशासन के प्रयासों से रोजगार मिलने के साथ ही हुनर को एक नई पहचान मिली है। समूह के महिलाओं के आय में वृद्धि करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। टोकरी में पूजन सामग्री ले जाने से माता मंदिर परिसर प्लास्टिक मुक्त रहेगा।

मुख्यमंत्री के साथ डोंगरगढ़ में माता के मंदिर में अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं डोंगरगढ़ विधायक भुनेश्वर बघेल, खुज्जी विधायक श्रीमती छन्नी साहू, राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष जितेन्द्र मुदलियार, राजगामी सम्पदा के अध्यक्ष विवेक वासनिक, जिला केन्द्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष नवाज खान, पदम कोठारी, कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा, पुलिस अधीक्षक डी श्रवण सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी मां बम्लेश्वरी की पूजा-अर्चना की।

समूह की महिलाएं उगा रही हैं फूल
इस बरस मां बम्लेश्वरी के चरणों में महिला स्वसहायता समूह द्वारा उगाए गए फूल चढ़ाए जा रहे हैं। जिला प्रशासन की पहल पर गौठान के स्वसहायता समूह की महिलाएं व्यापक स्तर पर गेंदे की खेती कर रही हैं। डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम कलकसा एवं पटपर सहित कई ग्रामों में गेंदे की खेती की जा रही है। कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने स्थानीय स्तर पर फूलों की मांग को देखते हुए समूह की महिलाओं को फूलों की खेती के लिए प्रोत्साहित किया। डोंगरगढ़ में अधिकांशत: फूल कोलकाता से आते हैं। ऐसे में स्थानीय स्तर पर फूलों की आपूर्ति के लिए समूह की महिलाओं को प्रेरित किया जा रहा है। जिसके सुखद परिणाम रहे हैं। कलकसा में 3 एकड़ में गेंदे की खेती की जा रही है तथा ड्रिप सिंचाई करते हुए आधुनिक तकनीक का प्रयोग किया जा रहा है। जिले के पटपर, मोखला सहित कई गौठान ग्रामों में गेंदे की खेती की जा रही है।

Gustakhi Maaf: भूपेश ने आजमाया आयुर्वेद का फार्मूला
खाद्य सचिव ने राईस मिलर्स को धान के उठाव और कस्टम मिलिंग में तेजी लाने के दिए निर्देश
राज्योत्सव में 40 विभुतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण, सीएम बघेल कल करेंगे राज्योत्सव का उद्घाटन… यहां देखें राज्य अलंकरण की पूरी सूची
सुप्रीम कोर्ट के पांच नए जज, सभी के पास न्यायपालिका का लंबा अनुभव, कल लेंगे शपथ
Good news : रायपुर के अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में होगा भारत-दक्षिण आफ्रीका का वनडे इंटरनेशनल मैच
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article क्यों बढ़ाया गया बीएसएफ का दायरा, सरकार ने लोकसभा में बताईं ये वजह एक्शन में सेना : शोपियां में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकी किए ढेर… हथियार और गोला बारूद बरामद
Next Article विधायक देवेंद्र यादव ने सहपरिवार किया शहर के दुर्गा पंडालों में देवी मां के दर्शन विधायक देवेंद्र यादव ने सहपरिवार किया शहर के दुर्गा पंडालों में देवी मां के दर्शन…. पूजा अर्चना कर की भिलाईवासियों के सुख-शांति और समृद्धि की प्रार्थना

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?