ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सीएम बघेल ने छत्तीसगढ़ की परंपरा को आगे बढ़ाने का बीड़ा उठाया है: संस्कृति मंत्री
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

सीएम बघेल ने छत्तीसगढ़ की परंपरा को आगे बढ़ाने का बीड़ा उठाया है: संस्कृति मंत्री

By Om Prakash Verma
Published: January 16, 2023
Share
सीएम बघेल ने छत्तीसगढ़ की परंपरा को आगे बढ़ाने का बीड़ा उठाया है: संस्कृति मंत्री
सीएम बघेल ने छत्तीसगढ़ की परंपरा को आगे बढ़ाने का बीड़ा उठाया है: संस्कृति मंत्री
SHARE

तातापानी महोत्सव उत्तर छ्त्तीसगढ़ के आकर्षण का केंद्र है: अमरजीत भगत
ऐतिहासिक तातापानी महोत्सव के साक्षी बने लाखों श्रद्धालु, तीन दिवसीय तातापानी महोत्सव का हुआ रंगारंग समापन
रायपुर। बलरामपुर के ऐतिहासिक स्थल तातापानी में आयोजित तीन दिवसीय महोत्सव का आज रंगारंग समापन हुआ। महोत्सव का समापन समारोह संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत के मुख्य आतिथ्य तथा सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष बृहस्पत सिंह की अध्यक्षता एवं संसदीय सचिव चिंतामणी महाराज की विशिष्ट आतिथ्य में संपन्न हुआ।

समापन अवसर के मुख्य अतिथि संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि आज तातापानी महोत्सव उत्तर छ्त्तीसगढ़ के आकर्षण का केंद्र है । उन्होंने कहा कि हर समाज को अपनी संस्कृति पर गर्व करना चाहिए तभी समाज आगे बढेगा और इससे परंपराएं भी आगे बढ़ेंगी। मंत्री भगत ने कहा कि मुख्यमंत्री बघेल ने पूरी आत्मीयता के साथ छत्तीसगढ़ की परंपरा को आगे बढ़ाने का बीड़ा उठाया है और इसके लिए वो बधाई के पात्र हैं। मंत्री भगत ने कहा कि मुख्यमंत्री ने स्थानीय पर्व और त्यौहारों के महत्व को समझा है और इसके लिए शासकीय अवकाशों की भी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि संस्कृति मंत्री होने के नाते मैं भी मुख्यमंत्री के द्वारा दिए गए दायित्व को पूरा करने की कोशिश करता हूं। श्री भगत ने कहा कि जब विदेश से लोगों के फोन आते हैं और विदेशों में भी लोग छत्तीसगढ़ के त्यौहारों का आयोजन करते हैं तो छत्तीसगढ़ की संस्कृति के ऐतिहासिकता का पता चलता है।

अमरजीत भगत ने कहा कि सांस्कृतिक आय़ोजन की ये ताकत है कि वो सिर्फ प्यार और सम्मान बिखेरता है। उन्होंने कहा कि तातापानी ऐतिहासिक रूप से प्रसिद्ध है और ये अपनी व्यापकता को और बड़ा करता जा रहा है। मंत्री भगत ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य अपनी परंपराओं एवं संस्कृति के कारण और भी ऊंचाइयों की ओर बढ़े इसके लिए हम सभी को सामूहिक प्रयास करने की आवश्यकता है। मंत्री भगत ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रदेश के प्रत्येक वर्ग का खयाल रखते हैं और कोविड संकट के समय जिस तरह से हर व्यक्ति को राशन मिला और लोगों को रोजगार मिला वो पूरे देश के लिए एक उदाहरण है। मंत्री भगत ने छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए लोगों से कहा कि आज पूरे देश में छत्तीसगढ़ माडल की चर्चा हो रही है और पूरे देश में सबसे कम बेरोजगारी दर हमारी बड़ी उपलब्धि है।

सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के उपाध्यण एवं विधायक बृहस्पत सिंह ने इस अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि बलरामपुर जिला अब धीरे धीरे विकास की तरफ अग्रसर है, मुख्यमंत्री ने इस जिले को कई सौगातें दी हैं और आगे भी विकास का ये क्रम जारी करेगा। सिंह ने कहा कि तातापानी महोत्सव के महत्व को देखते हुए अब इसे तीन दिन की बजाए सात दिन का महोत्सव घोषित कर देना चाहिए।

संसदीय सचिव एवं सामरी विधायक चिंतामणी महाराज ने महोत्सव के समापन के अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि हमारी कुछ परंपराएं एवं तीज त्यौहार ऐसे थे जिन्हें हम भूल रहे थे। लेकिन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ की परंपराओं को आगे बढ़ाने का जिम्मा लिया है जिसके लिए पूरा प्रदेश उनका आभारी है। चिंतामणि ने कहा है कि इस आय़ोजन को सफल बनाने में संस्कृति विभाग और मंत्री श्री अमरजीत भगत का भी बहुत योगदान है जिनके लिए वो बधाई के पात्र हैं।

इस अवसर पर बीस सूत्रीय कार्यक्रम के उपाध्यक्ष अजय अग्रवाल, तेलधानी बोर्ड के सदस्य लक्ष्मी गुप्ता, छत्तीसगढ़ हज कमेटी के सदस्य इरफान सिद्दिकी समेत अन्य जनप्रतिनिधी, कलेक्टर विजय दयाराम के, एसपी मोहित गर्ग, जिला पंचायक सीईओ श्रीमती रेना जमील समेत अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

सैलानियों को आकर्षित करेगा कुदरत का नजारा, मुख्यमंत्री ने इको लर्निंग सेंटर दुधावा और इको पर्यटन स्थल कोडार का किया लोकार्पण
तेज हुई चीनी सामान के बहिष्कार की मांग, 10 जून से CAIT देशभर में छेड़ेगा अभियान
Railway Breaking : दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ के दौरान यात्रियों को मिलेगी कन्फर्म सीट, छत्तीसगढ़ से चलेंगी 6 स्पेशल ट्रेनें
इस एक्ट्रेस ने रब से है दुआ के लिए सीखी उर्दू…
25 भारतीय एनआईए के निशाने पर, आतंकी संगठन आईएसआईएस से जुड़े होने का शक
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सरपंच की करस्तानी, हरे भरे पेड़ों को काटकर अपने खेत की फेंसिंग बना ली, जनदर्शन में पहुंचा मामला सरपंच की करस्तानी, हरे भरे पेड़ों को काटकर अपने खेत की फेंसिंग बना ली, जनदर्शन में पहुंचा मामला
Next Article Accident : दुर्ग के पाटन में कार-स्कूटर की टक्कर, स्वामी आत्मानंद स्कूल के छात्र की मौत

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?