ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सीएम बघेल ने की घोषणा: कोरबा के मेडिकल कॉलेज का नामकरण स्व. श्री प्यारेलाल कंवर के नाम पर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

सीएम बघेल ने की घोषणा: कोरबा के मेडिकल कॉलेज का नामकरण स्व. श्री प्यारेलाल कंवर के नाम पर

By @dmin
Published: March 25, 2022
Share
सीएम बघेल ने की घोषणा: कोरबा के मेडिकल कॉलेज का नामकरण स्व. श्री प्यारेलाल कंवर के नाम पर
सीएम बघेल ने की घोषणा: कोरबा के मेडिकल कॉलेज का नामकरण स्व. श्री प्यारेलाल कंवर के नाम पर
SHARE

कटघोरा में एक अतिरिक्त कलेक्टर तथा एक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक की शीघ्र पदस्थापना की भी घोषणा
मुख्यमंत्री बघेल से कोरबा के जिलेवासियों ने की सौजन्य मुलाकात
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज शाम अपने निवास कार्यालय में कोरबा जिले से आए नागरिकों की मांग पर कोरबा के मेडिकल कॉलेज का नामकरण स्व. श्री प्यारेलाल कंवर के नाम से करने की घोषणा की। स्व. श्री कंवर संयुक्त मध्यप्रदेश में उप मुख्यमंत्री थे। मुख्यमंत्री बघेल ने इस दौरान क्षेत्रवासियों की मांग पर तत्काल आवश्यक पहल करते हुए कोरबा जिले के कटघोरा में एक अतिरिक्त कलेक्टर तथा एक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक की शीघ्र से शीघ्र पदस्थापना करने की घोषणा भी की।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से राजधानी स्थित उनके निवास कार्यालय में कोरबा जिले के विभिन्न क्षेत्रों और समाजों से लोगों ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान कोरबा जिले के नागरिकों ने सरकार द्वारा क्षेत्र के विकास के लिए चलाए जा रहे विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की सराहना की और इसके लिए मुख्यमंत्री बघेल के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर क्षेत्र के विधायक पुरूषोत्तम कंवर, विधायक मोहित केरकेट्टा तथा विधायक धनेन्द्र साहू, विधायक बृहस्पत सिंह, विधायक पारसनाथ राजवाड़े, विधायक डॉ. विनय जायसवाल, विधायक डॉ. प्रीतम राम तथा पूर्व विधायक कटघोरा बोधराम कंवर, पूर्व विधायक रामपुर श्यामलाल कंवर, अध्यक्ष जिला पंचायत कोरबा श्रीमती शिवकला कंवर, सभापति जिला पंचायत कोरबा गणराज सिंह कंवर सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि कोरबा एक आदिवासी बाहुल्य जिला है। यहां हर क्षेत्र और समाज के लोगों के उत्थान के लिए हमारी सरकार द्वारा अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं। उन्होंने इस दौरान यहां के लोगों की जनभावना का सम्मान करते हुए क्षेत्रवासियों की मांग पर कोरबा मेडिकल कॉलेज का नामकरण स्व. प्यारेलाल कंवर के नाम से और कटघोरा में एक अतिरिक्त कलेक्टर तथा एक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक की शीघ्र पदस्थापना करने की घोषणा की। इस दौरान प्रतिनिधि मंडल में शामिल पंचायत प्रतिनिधियों ने हाल ही में राज्य सरकार द्वारा जिला पंचायत, जनपद पंचायत एवं ग्राम पंचायतों के पदाधिकारियों के मानदेय में वृद्धि और जिला पंचायत विकास निधि तथा जनपद पंचायत विकास निधि योजना के प्रावधान के लिए आभार जताया।

उल्लेखनीय है कि बजट में जिला पंचायत अध्यक्षों का मानदेय 15 हजार रूपये से बढ़ाकर 25 हजार, जिला पंचायत उपाध्यक्षों का मानदेय 10 हजार से बढ़ाकर 15 हजार रूपए और जिला पंचायत सदस्यों का मानदेय 6 हजार रूपए से बढ़ाकर 10 हजार रूपए प्रतिमाह किया गया है। इसी प्रकार जनपद पंचायत अध्यक्षों का मानदेय 6 हजार से बढ़ाकर 10 हजार रूपए, जनपद पंचायत उपाध्यक्षों का मानदेय 4 हजार से बढ़ाकर 6 हजार रूपए एवं जनपद पंचायत सदस्यों का मानदेय 1500 रूपए से बढ़ाकर 5 हजार रूपए तथा सरपंचों का भत्ता 2 हजार से बढ़ाकर 4 हजार रूपए एवं पंचों का भत्ता 200 रूपए से बढ़ाकर 500 रूपए प्रतिमाह किया गया है।

इसी प्रकार बजट में जिला पंचायत अध्यक्षों के लिए 15 लाख रूपए, उपाध्यक्षों हेतु 10 लाख रूपए एवं सदस्यों हेतु 4 लाख रूपए प्रतिवर्ष के मान से जिला पंचायत विकास निधि योजना में 22 करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया है। बजट में जनपद पंचायत अध्यक्षों हेतु 5 लाख रूपए, उपाध्यक्षों हेतु 3 लाख रूपए एवं सदस्यों हेतु 2 लाख रूपए प्रतिवर्ष के मान से जनपद पंचायत विकास निधि योजना में 66 करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया है। इस अवसर पर अध्यक्ष सातगढ़ कंवर समाज छत्रपाल सिंह कंवर, चम्पालाल सिंह कंवर, शिवकुमार, अध्यक्ष जनपद पंचायत कोरबा श्रीमती हरेश कंवर, अध्यक्ष जनपद पंचायत कटघोरा श्रीमती लता कंवर तथा प्रेमलाल कंवर, अध्यक्ष अनुसूचित जनजाति संघ गेवरा परिक्षेत्र इन्द्रपाल सिंह, विजयभूषण सिंह कंवर, महिपाल सिंह, विजय प्रभात, रामकुमार, गोविन्द कंवर, चमरा सिंह, नवल सिंह, बचनसाय कोर्राम, कार्तिक राम उरांव, चन्द्रभूषण सिंह विध्यराज, श्रीमती मनोरा लकड़ा, शत्रुहन सिंह राज, चन्द्रभूषण कंवर, लाल सिंह कंवर आदि उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री साय ने दी जशपुर को बड़ी सौगात, 30.59 करोड़ की 9 सड़कों को मिली मंजूरी 
नीरव मोदी की बहन ने ब्रिटेन के बैंक खाते से भारत सरकार को भेजे 17.25 करोड़ रुपये
आरबीआई ने दिए संकेत, जल्द और कम हो सकती है ब्याज दर…. उपभोक्ताओं को मिलेगी राहत
सीएम बघेल कल 17 करोड़ की लागत से स्थापित इंस्टीट्यूट ऑफ ड्राईविंग एंड ट्रैफिक रिसर्च का करेंगे लोकार्पण
Achievement : 12 साल की नरगिस ने 90 फीसदी अंकों से पास की दसवीं की परीक्षा, सीएम बघेल ने जताया था भरोसा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article क्रेडा द्वारा भवनों में ऊर्जा संरक्षण तकनीक पर कार्यशाला का आयोजन क्रेडा द्वारा भवनों में ऊर्जा संरक्षण तकनीक पर कार्यशाला का आयोजन
Next Article बस्तर फाइटर्स बल के आरक्षक पद हेतु 53 हजार से अधिक आवेदन, मई में दूसरे सप्ताह से शुरू होगा फिजिकल टेस्ट बस्तर फाइटर्स बल के आरक्षक पद हेतु 53 हजार से अधिक आवेदन, मई में दूसरे सप्ताह से शुरू होगा फिजिकल टेस्ट
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?