ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सीएम बघेल का बड़ा दावा- सरकार अस्थिर करने की कोशिश कर रहा केंद्र, हो रही अवैध फोन टैपिंग
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

सीएम बघेल का बड़ा दावा- सरकार अस्थिर करने की कोशिश कर रहा केंद्र, हो रही अवैध फोन टैपिंग

By @dmin
Published: June 22, 2022
Share
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के प्रतिनिधि मंडल ने की सौजन्य मुलाकात
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के प्रतिनिधि मंडल ने की सौजन्य मुलाकात
SHARE

रायपुर (एजेंसी)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंगलवार को केंद्र पर उनकी सरकार को अस्थिर करने की कोशिश करने का आरोप लगाया और दावा किया कि राज्य में ‘अवैध फोन टैपिंगÓ की जा रही है। बघेल की यह टिप्पणी उस दिन आई है जब महाराष्ट्र का सत्तारूढ़ गठबंधन महा विकास अघाड़ी अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहा है क्योंकि शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे अपनी पार्टी के कुछ विधायकों के साथ गुजरात के सूरत गए हैं।

बघेल ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ खड़े लोगों को निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के भाई के खिलाफ सीबीआई छापे और छत्तीसगढ़ में ‘अवैध फोन टैपिंगÓ का हवाला देते हुए आरोप लगाया कि केंद्र गैर-भाजपा दलों द्वारा संचालित राज्य सरकारों को अस्थिर करने की कोशिश कर रहा है। नेशनल हेराल्ड मामले में केंद्रीय एजेंसी द्वारा गांधी से पूछताछ के विरोध में यहां प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) कार्यालय के सामने धरने के दौरान पत्रकारों से बात करते हुए बघेल ने यह टिप्पणी की।

इसके बाद छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने अपने ट्वीट में कहा, राहुल जी देश की जनता का समर्थन कर रहे हैं, इसलिए उन्हें परेशान किया जा रहा है। राहुल जी का समर्थन करने वालों को भी परेशान किया जा रहा है। सीबीआई को अशोक गहलोत के भाई के पास राजस्थान भेजा गया था। अब छत्तीसगढ़ में भी फोन टैपिंग की जानकारी सामने आ रही है। लेकिन हम डरेंगे नहीं।

कांग्रेस ने मंगलवार को यहां पार्टी मुख्यालय में एक ‘सत्याग्रहÓ किया, जिसमें ईडी के ‘दुरुपयोगÓ और गांधी के ‘उत्पीडऩÓ का आरोप लगाया, जिनसे एजेंसी ने नेशनल हेराल्ड मनी-लॉन्ड्रिंग मामले में पांचवें दिन पूछताछ की। गहलोत और बघेल सहित प्रदर्शनकारी नेताओं ने बाद में घोषणा की कि वे जंतर-मंतर तक मार्च निकालेंगे, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया क्योंकि उनके पास आवश्यक अनुमति नहीं थी। कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया।

जासूसी के लिए इस्तेमाल अवैध टेलीफोन एक्सचेंज का भंडाफोड़
उधर सेना के खुफिया विभाग और बेंगलुरू पुलिस ने देश में जासूसी की गतिविधियों में मदद के लिए कथित तौर पर विदेशी कॉल को स्थानीय कॉल में बदलने वाले एक अवैध टेलीफोन एक्सचेंज का भंडाफोड़ किया है। एक आरोपी की पहचान केरल के वायनाड निवासी शराफुद्दीन (41 वर्षीय) के रूप में हुई है जिसे दोनों एजेंसियों ने संयुक्त अभियान के दौरान हिरासत में लिया है। शराफुद्दीन पर कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू के बागलगुंटे मुख्य सड़क क्षेत्र में चार स्थानों पर कई मोबाइल सिम कार्ड, इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में रखने के आरोप है। अधिकारियों ने कहा कि अवैध गतिविधि ने दूरसंचर विभाग को धोखा दिया और देश की सुरक्षा के लिए खतरा पैदा किया।

एजेंसियों को इसका पता तब चला जब उन्होंने पाया कि पाकिस्तान स्थित गुर्गे कुछ भारतीय रक्षा प्रतिष्ठानों से जानकारी प्राप्त करने के लिए एक्सचेंज का इस्तेमाल कर रहे थे। अधिकारियों के मुताबिक, शुरुआती जांच में पता चला है कि जिस व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है, उसने भुवनेश्वरी नगर, चिक्कासांद्रा और सिद्देश्वर लेआउट में स्थानों पर 2,144 सिम कार्ड स्थापित करने के लिए 58 इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का उपयोग किया।

ऑनर किलिंग पर हाईकोर्ट ने सरकार से किया सवाल….क्यों बढ़ रहे हैं ऐसे मामले… जांच को लेकर कही यह बात
पारिवारिक विवाद में युवक ने अपने बड़े भाई की नाक काटकर किया अलग, पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल
Big Breaking: छत्तीसगढ़ में आयोग, निगम, मंडल, बोर्ड और प्राधिकरणों में नियुक्ति की तीसरी सूची जारी, जंबो सूची में इन्हें मिली जिम्मेदारी, देखिए पूरी लिस्ट
रायपुर से भिलाई का और भी होगा फास्ट, सिरसा गेट और खुर्सीपार चौक पर बनेंगे ग्रेड सेपरेटर
हिंदुस्तान में रहने वाला हर व्यक्ति हिंदू, छत्तीसगढिय़ा सबले बढिय़ा, धर्म सभा में बोले अवधेशानंद गिरी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कलेक्टर जनदर्शन में पहुंच फरियादी: मंदिर के सामने की सार्वजनिक भूमि में अवैध कब्जे की शिकायत कलेक्टर जनदर्शन में पहुंच फरियादी: मंदिर के सामने की सार्वजनिक भूमि में अवैध कब्जे की शिकायत
Next Article गुस्ताखी माफ: भाजपा के गढ़े हुए मुद्दे, आयातित नेतृत्व गुस्ताखी माफ: कला संकाय के प्रति बढ़ता रूझान

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?