ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सीएम फेस पर लग गई मुहर?: कांग्रेस ने ‘पुष्पा’ की तर्ज पर जारी किया पोस्टर, लिखा- चन्नी झुकेगा नहीं
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

सीएम फेस पर लग गई मुहर?: कांग्रेस ने ‘पुष्पा’ की तर्ज पर जारी किया पोस्टर, लिखा- चन्नी झुकेगा नहीं

By @dmin
Published: February 5, 2022
Share
सीएम फेस पर लग गई मुहर?: कांग्रेस ने 'पुष्पा' की तर्ज पर जारी किया पोस्टर, लिखा- चन्नी झुकेगा नहीं
सीएम फेस पर लग गई मुहर?: कांग्रेस ने 'पुष्पा' की तर्ज पर जारी किया पोस्टर, लिखा- चन्नी झुकेगा नहीं
SHARE

चंडीगढ़ (एजेंसी)। पंजाब में मुख्यमंत्री चेहरे के लिए कांग्रेस हाईकमान द्वारा कराए जा रहे सर्वे का काम पूरा हो गया है। सूत्रों के अनुसार, सर्वे में मौजूदा सीएम चरणजीत चन्नी के नाम पर ही मुहर लगी है। अब रविवार को लुधियाना में राहुल गांधी इसकी औपचारिक घोषणा कर देंगे।

इससे पहले शनिवार को कांग्रेस ने सीएम चन्नी का एक पोस्टर भी जारी किया जिसमें चर्चित फिल्म पुष्पा की तर्ज पर लिखा गया है कि ईडी की रेड मारो या झूठे आरोप लगाओ… चन्नी झुकेगा नहीं। ये पंजाब का शेर है। इसके अलावा साड्डा चन्नी-साड्डा मुख्यमंत्री की थीम पर कई जगह प्रचार सामग्री बननी शुरू हो गई है। चन्नी के विशेष पोस्टर तैयार कर 117 हलकों में भेज दिए गए हैं।

वहीं हाईकमान का रुख भांपते ही प्रदेश प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू के तेवर भी कड़े हो गए हैं। इस मुद्दे को लेकर सिद्धू ने अब सीधे तौर पर हाईकमान को निशाने पर ले लिया है। सिद्धू अगले मुख्यमंत्री के तौर पर प्रबल दावेदारी पेश करते रहे हैं। पार्टी के भीतर तेज होती हलचल और सियासी गलियारों में ये अटकलें तेज हो गईं हैं कि अगर हाईकमान ने चन्नी को अगला मुख्यमंत्री चेहरा घोषित किया तो संभव है कि सिद्धू कांग्रेस को अलविदा कह दें। ऐसे ही संकेत हाल ही में सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर सिद्धू ने भी दिए थे कि वे पति-पत्नी अपने पुराने प्रोफेशन में लौट सकते हैं।

सिद्धू ने गुरुवार को यह कहकर हाईकमान के फैसले के प्रति अपने तेवर स्पष्ट कर दिए कि ‘शीर्ष पर बैठे लोग (हाईकमान) एक कमजोर मुख्यमंत्री चाहते हैं, जो उनके इशारे पर नाचता रहे। सिद्धू ने शुक्रवार को अमृतसर में अपने समर्थकों के बीच कहा- ‘अगर नया पंजाब बनाना है तो सीएम के हाथ में है। आपको इस बार सीएम चुनना है। ऊपर वालों को एक कमजोर सीएम चाहिए, जो उनकी धुन पर नाच सके। क्या आपको ऐसा सीएम चाहिए?

शनिवार को सिद्धू ने दोबारा कहा कि 60 विधायक होंगे तो सीएम चुना जाएगा। कोई 60 विधायकों की बात नहीं कर रहा है। कोई भी सरकार गठन के रोडमैप के बारे में बात नहीं कर रहा है। मेरा पंजाब मॉडल बच्चों, युवाओं और राज्य के लोगों की जिंदगी बदलने वाला है।

पेठा व्यवसायी की पीट-पीटकर हत्या, अधमरे हालत में शास्त्री अस्पताल के बाहर छोडकर भागे बदमाश… 6 हिरासत में
बेटी को जिंदा नहर में फेंकते हुए नहीं कांपे मां-बाप के हाथ, 6 साल के बेटे ने खोला हत्या का राज
Durg Crime News: गांजा तस्करी में दो जीआरपी आरक्षक सहित तीन गिरफ्तार, 2.40 लाख का मादक पदार्थ जब्त
Bhilai News : हाथ पैर छोड़कर बाइक चला रहा था स्कूली छात्र, वीडियो वायरल और चालान लेकर घर पहुंची पुलिस… देखें Video
जिला पंचायत अध्यक्ष चंद्राकर ने मोर गांव मोर पानी अभियान के तहत प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article एक ही परिवार के चार लोगों की धारदार हथियार से हत्या, एक की हालत नाजुक रिश्तों का कातिल बन गया मोबाइल, चलाने से रोका तो भतीजियों ने कर दी बुआ की हत्या
Next Article चीन के साथ सीमा विवाद पर रक्षा मंत्री की दो टूक, कहा- भारत अब कमजोर देश नहीं रहा कांग्रेस पर राजनाथ का तीखा हमला: कहा- राहुल गांधी ने हमारी सेना के पराक्रम पर उठाए सवाल, ये बर्दाश्त नहीं

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?