ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सीएम पद से इस्तीफा: नीतीश की आकांक्षाओं ने गठबंधन तोडऩे के लिए मजबूर किया, गिरिराज सिंह बोले-पलट गए पलटूराम
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

सीएम पद से इस्तीफा: नीतीश की आकांक्षाओं ने गठबंधन तोडऩे के लिए मजबूर किया, गिरिराज सिंह बोले-पलट गए पलटूराम

By @dmin
Published: August 9, 2022
Share
Politics heats up in Bihar due to the heat of Arunachal, BJP leader
Politics heats up in Bihar due to the heat of Arunachal, BJP leader
SHARE

पटना (एजेंसी)। बिहार में सियासी सरगर्मियां तेज होने के बीच नीतीश कुमार ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने आठ साल में दूसरी बार अपनी सहयोगी भारतीय जनता पार्टी से नाता तोड़ लिया है। हालांकि भाजपा ने इस गठबंधन को बचाने के लिए कड़े प्रयास किए। खुद केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर ने मंगलवार को कहा कि भाजपा चाहती है कि नीतीश सीएम बने रहें। इस बीच भाजपा के केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि भाजपा ने अपना गठबंधन धर्म निभाया है और अगर नीतीश अलग हो रहे हैं तो यह उनका अपना फैसला है। उन्होंने कहा, यह निर्णय नीतीश जी का निर्णय है। इस दौरान गिरिराज सिंह ने नीतीश को ‘पलटू राम’ भी कहा। बता दें कि नीतीश कुमार ने शाम चार बजे राज्यपाल से मुलाकात कर अपनी इस्तीफा सौंप दिया। इसके साथ ही उन्होंने 160 विधायकों के समर्थन से सरकार बनाने का भी दावा कर दिया।

इस पूरे घटनाक्रम पर गिरिराज सिंह ने कहा, हमने हमेशा गठबंधन के धर्म का पालन किया है और गठबंधन की गरिमा को बनाए रखा है। उन्होंने कहा, जब हमारे पास 63 विधायक थे और उनके पास 36 थे, तब भी हमने उन्हें मुख्यमंत्री बनाया। आज नीतीश खरीदारी करते दिख रहे हैं। गिरिराज सिंह ने राज्य में भाजपा के साथ गठबंधन तोडऩे के लिए जद (यू) प्रमुख की आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री बनने की नीतीश की आकांक्षाओं ने उन्हें गठबंधन तोडऩे के लिए मजबूर किया। गिरिराज सिंह ने कहा, पलटूराम आ गए पलट के। चार दशकों के राजनीतिक करियर में, जद (यू) प्रमुख ने अपने कई सहयोगियों को बदला है। उन्होंने चार बार साझेदार बदले, जिससे उन्हें ‘पलटू राम’ का तमगा मिला। वैसे ये तमगा किसी और न नहीं बल्कि उनके पुराने व नए सहयोगी लालू प्रसाद ने दिया था।

बिहार में एनडीए गठबंधन छोड़ते हुए नीतीश कुमार ने राज्यपाल से मुलाकात करके सीएम पद से इस्तीफा दिया। साथ ही उन्होंने 160 विधायकों के समर्थन के साथ नई सरकार बनाने का दावा भी पेश किया। नीतीश कुमार महागठबंधन के साथ फिर बिहार में नई सरकार बनाने जा रहे हैं। उधर, महाराष्ट्र में कैबिनेट विस्तार हो चुका है। मंगलवार को राज्य में 18 मंत्रियों ने शपथ ली। इसमें मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे गुट और भारतीय जनता पार्टी के 9-9 मंत्री शामिल रहे।

भारत में कोरोना ने बनाया नया रिकार्ड: पिछले 24 घंटों में सामने आए 32 हजार से ज्यादा मामले, संक्रमितों को आंकड़ा पहुंचा 9 लाख 68 हजार के पार
बिजली गिरने की अलग-अलग घटनाओं में 23 भेड़ सहित पांच लोगों की मौत
प्रधानमंत्री की संवेदना से खिला एक पल, तस्वीर लिए खड़ी बेटी से बोले- मैं आपको चिट्ठी भेजूंगा बेटा
महतारी वंदन योजना से मजबूत हुई महिला सशक्तिकरण की राह, 70 लाख महिलाओं को मिल रहा लाभ
मिर्जापुर से पंचायत तक इन वेब सीरीज का अगला पार्ट जल्द होगा रिलीज…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article प्रभारी मंत्री कवासी लखमा और संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने शहीदों की स्मृति में किया पौधरोपण
Next Article महापौर नीरज पाल के निर्देश पर नाला सफाई का निरीक्षण करने पहुंचे स्वास्थ्य प्रभारी लक्ष्मीपति राजू, खुर्सीपार में देखी सफाई व्यवस्था अवैध अतिक्रमण पर निगम की बड़ी कार्रवाई: 134 स्थानों पर चला बुलडोजर, कालीबाड़ी से भगवा चौक पर उतरा निगम का अमला
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?