ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सीआरपीएफ कैंप में हेड कॉन्स्टेबल ने एएसआई को गोली मारी, खुद भी आत्महत्या करने की कोशिश की
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

सीआरपीएफ कैंप में हेड कॉन्स्टेबल ने एएसआई को गोली मारी, खुद भी आत्महत्या करने की कोशिश की

By @dmin
Published: December 26, 2021
Share
घर में घुसकर बदमाशों ने महिला को मारी गोली, हालत गंभीर, आरोपी फरार
घर में घुसकर बदमाशों ने महिला को मारी गोली, हालत गंभीर, आरोपी फरार
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ और तेलंगाना राज्य की सीमा पर स्थित सीआरपीएफ कैंप से बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि यहां जवानों के बीच खूनी संघर्ष हुआ है। सीआरपीएफ 39 बटालियन के एक हेड कॉन्स्टेबल ने अपनी सर्विस राइफल से कैंप में ही तैनात एएसआई पर फायरिंग कर दी। एएसआई की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद हेड कॉन्स्टेबल ने खुद भी आत्महत्या करने की कोशिश की। उसे गंभीर हालत में वारंगल अस्पताल ले जाया गया है।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, मुलुगु जिले में सीआरपीएफ के एएसआई उमेश चंद्र और हेड कॉन्स्टेबल स्टीफन के बीच विवाद था। इसे लेकर ही यह घटना हुई है। फायरिंग की आवाज सुनते ही कैंप के अन्य जवान भी तुरंत मौके पर पहुंच गए। सीआरपीएफ के अफसरों ने मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

इससे पहले सुकमा जिले के लिंगनपल्ली सीआरपीएफ कैंप में भी एक जवान ने अपने 7 साथियों को गोलियों से भून दिया था। इस घटना में चार जवानों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हुए थे। घटना के एक दिन बाद पूछताछ में आरोपी जवान ने बताया था कि साथी उसकी पत्नी पर टिप्पणी करते थे।

वहीं, बीते तीन-चार साल की बात करें, तो ऐसी ही घटनाओं में 20 से ज्यादा जवानों ने अपनी जान गंवाई है। सबसे ज्यादा नारायणपुर, बीजापुर और सुकमा स्थित सुरक्षा बलों के कैंप में इस तरह की घटनाएं हुई हैं। इस तरह की घटनाओं में सबसे ज्यादा सीआरपीएफ के नौ, आईटीबीपी के छह और सीएएफ के पांच जवानों की जान गई है।

कोरोना के मामले 7.5 लाख के पार होने पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन बोले- देश में नहीं है कम्युनिटी ट्रांसमिशन
लगातार चार दिन बंद रहेंगे बैंक, ग्राहक जल्द निपटा लें अपना काम
कोरोना वायरस से नहीं बचा सकता एन95 मास्क, केंद्र सरकार ने जारी की चेतावनी
गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश…. टिकट वितरण, प्रत्याशी चयन व प्रचार प्रसार को लेकर जिला व ब्लाक पदाधिकारियों को दिए दिशा निर्देश
सीएम बघेल ने नवा रायपुर में रखी छत्तीसगढ़ कृषि भवन की आधारशिला, तीन एकड़ में बन रहा भवन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article रेल रोको आंदोलन: फिरोजपुर डिवीजन की 180 ट्रेनें प्रभावित, सात जगह चल रहा धरना रेल रोको आंदोलन: फिरोजपुर डिवीजन की 180 ट्रेनें प्रभावित, सात जगह चल रहा धरना
Next Article भारी बर्फबारी के बाद सीमा के पास फंसे हजार से ज्यादा पर्यटक, मसीहा बन पहुंची सेना भारी बर्फबारी के बाद सीमा के पास फंसे हजार से ज्यादा पर्यटक, मसीहा बन पहुंची सेना

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?