ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सिल्वर मेडल के साथ वतन लौटीं मीराबाई चानू, दिल्ली एयरपोर्ट पर हुआ जोरदार स्वागत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalSports

सिल्वर मेडल के साथ वतन लौटीं मीराबाई चानू, दिल्ली एयरपोर्ट पर हुआ जोरदार स्वागत

By @dmin
Published: July 26, 2021
Share
सिल्वर मेडल के साथ वतन लौटीं मीराबाई चानू, दिल्ली एयरपोर्ट पर हुआ जोरदार स्वागत
सिल्वर मेडल के साथ वतन लौटीं मीराबाई चानू, दिल्ली एयरपोर्ट पर हुआ जोरदार स्वागत
SHARE

स्पोर्ट्स डेस्क (एजेंसी)। टोक्यो ओलंपिक में रजत पदक जीतने वाली भारतीय महिला वेटलिफ्टर मीराबाई चानू सोमवार को स्वदेश लौट चुकी हैं। दिल्ली एयरपोर्ट पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। चानू के एयरपोर्ट पर पहुंचते ही भारत माता की जय के नारे लगाए गए। इस दौरान मीरा की आरटी-पीसीआर जांच भी की गई। मीरा के साथ उनके कोच विजय शर्मा भी लौटे हैं। ‘खेलों के महाकुंभ टोक्यो ओलंपिक में भारत की शानदार शुरुआत हुई थी। दूसरे दिन ही भारत की झोली में पदक आ गया था। 24 जुलाई को वेटलिफ्टिंग में मीराबाई चानू (49 किग्रा) ने रजत पदक जीतकर भारत का खाता खोल दिया था। चानू इस साल टोक्यो ओलंपिक में पदक जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बनीं। बता दें कि मणिपुर की 26 साल की वेटलिफ्टर ने कुल 202 किग्रा (87 किग्रा + 115 किग्रा) का भार उठाकर रजत पदक अपने नाम किया था।

चानू वेटलिफ्टिंग में पदक जीतने वाली भारत की दूसरी एथलीट
वेटलिफ्टिंग में चानू पदक जीतने वाली भारत की दूसरी एथलीट हैं। इससे पहले कर्णम मल्लेश्वरी ने 2000 सिडनी ओलिंपिक में कांस्या पदक जीता था। मीराबाई को पांच साल पहले रियो ओलंपिक में भी पदक का प्रबल दावेदार माना जा रहा था लेकिन वह महिलाओं के 48 किग्रा भार वर्ग में उतना का वजन उठाने में सफल नहीं रहीं थीं। चानू विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण, राष्ट्रमंडल खेलों में (2014 में रजत और 2018 में स्वर्ण) दो पदक और एशियाई चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीत चुकी हैं।

#WATCH | Olympic silver medallist Mirabai Chanu receives a warm welcome as the staff at the Delhi airport cheered for her upon her arrival from #TokyoOlympics pic.twitter.com/VonxVMHmeo

— ANI (@ANI) July 26, 2021

डॉमिनोज ने मुफ्त में पिज्जा खिलाने का किया वादा
पदक जीतने के बाद डॉमिनोज ने मीराबाई चानू को मुफ्त में ताउम्र पिज्जा खिलाने की पेशकश की। कंपनी ने ट्विटर पर लिखा, ‘पदक घर लाने पर आपको बहुत-बहुत बधाई। आपने एक अरब से ज्यादा भारतीयों के सपनों को पूरा किया है। इससे ज्यादा खुशी की बात और क्या हो सकती कि हम आपको ताउम्र मुफ्त पिज्जा दें। फिर से बधाई। बता दें कि चानू ने पदक जीतने के बाद पिज्जा खाने की इच्छा जताई थी। उन्होंने एक चैनल से खास बातचीत में कहा था कि उन्होंने महीनों से अपना पसंदीदा खाना नहीं खाया है। पदक जीतने के बाद मीराबाई ने कहा, ‘मैंने महीनों से पिज्जा नहीं खाई है। 

चानू को मणिपुर की सरकार देगी एक करोड़ रुपये की नगद इनामी राशि
मणिपुर के मुख्यमंत्री नोंगथोमबाम बिरेन सिंह ने बीते शनिवार को कहा था कि टोक्यो ओलंपिक के दूसरे दिन रजत पदक जीतकर देश का नाम रौशन करने वाली सेखोम मीराबाई चानू को राज्य सरकार एक करोड़ रुपये की नकद राशि देगी। सीएम बिरेन सिंह ने रजत पदक जीतने के लिए मीराबाई चानू को बधाई दी थी। सीएम ने कहा था, ‘हम भारतीयों को आप पर गर्व है। मणिपुर राज्य के लोग 2020 टोक्यो ओलंपिक में हमारे खिलाडिय़ों के पदक जीतने के लिए भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं। इस दौरान सीएम ने कहा, ‘अब आप रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में टिकट लेने का काम नहीं करेंगी। मैं आपके लिए एक विशेष पद आरक्षित कर रहा हूं।

भाग्य लिखना देवताओं का काम है लेकिन भाग्य बदलना महादेव का: पंडित प्रदीप मिश्रा
सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद केन्द्र ने जारी किया गाइडलाइन: अब डेथ सर्टिफिकेट पर होगा कोरोना से मौत का जिक्र
खेलो इण्डिया स्टेट सेंटर आफ एक्सिलेंस बिलासपुर के लिए एथलेटिक खिलाडिय़ों का हुआ चयन ट्रायल
प्रदेश में घट रहा संक्रमण का दायरा: पिछले 24 घंटे में सामने आए 10 हजार से कम नए केस…. 12 हजार से अधिक हुए स्वस्थ्य… 200 से कम मरीजों की मौत
तीसरे दिन शह-मात के खेल की साक्षी बनी रत्नावली कौशल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article पेगासस की लिस्ट में ED अफसर, बीएसएफ के पूर्व महानिदेशक और केजरीवाल के सहयोगी का भी नाम पेगासस की लिस्ट में ED अफसर, बीएसएफ के पूर्व महानिदेशक और केजरीवाल के सहयोगी का भी नाम
Next Article Bolbam Seva and Kalyan Samiti performed Mahabhishek बोलबम सेवा एवं कल्याण समिति ने राजराजेश्वरी मंदिर में 61 लीटर दूध और पंचामृत के साथ भोलेबाबा का महाभिषेक
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?